विश्व सांख्यिकी दिवस: 20 अक्टूबर

 

about - Part 2571_3.1

World Statistics Day: तीसरा विश्व सांख्यिकी दिवस 20 अक्टूबर 2020 को विश्व स्तर पर मनाया जाएगा। विश्व सांख्यिकी दिवस 2020 एक वैश्विक सहयोगात्मक प्रयास है, जिसे संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग के मार्गदर्शन में आयोजित किया जाता है।

विश्व सांख्यिकी दिवस 2020 की थीम “Connecting the world with data we can trust” हैं। यह विषय विश्वास, आधिकारिक डेटा, नवाचार और राष्ट्रीय सांख्यिकीय प्रणालियों में लोगों की भलाई के महत्व को दर्शाता है।

Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams

विश्व सांख्यिकी दिवस का इतिहास:

संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग ने फरवरी 2010 में अपने 41 वें सत्र में 20 अक्टूबर 2010 को विश्व सांख्यिकी दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव रखा था। महासभा ने 3 जून 2010 को प्रस्ताव 64/267 को अपनाया, जिसे आधिकारिक रूप से 20 अक्टूबर 2010 को सामान्य रूप से “Celebrating the many achievements of official statistics के विषय के साथ पहली बार विश्व सांख्यिकी दिवस मनाया गया था। इसके बाद साल 2015 में, 96/282 प्रस्ताव से महासभा ने 20 अक्टूबर 2015 को दूसरे विश्व सांख्यिकी दिवस के रूप में सामान्य विषय “Better data, better lives,” के साथ-साथ 20 अक्टूबर को हर पांच साल में विश्व सांख्यिकी दिवस मनाने का निर्णय लिया। 

Find More Important Days Here

श्रीलंका में आरंभ हुआ भारत-श्रीलंका समुद्री अभ्यास SLINEX-20 का 8 वां संस्करण

 

about - Part 2571_5.1

भारतीय नौसेना (IN) और श्रीलंका नेवी (SLN) के बीच वार्षिक रूप से होने वाले द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास SLINEX-20 का 8 वां संस्करण 19 से 21 अक्टूबर 2020 तक श्रीलंका के त्रिंकोमाली में आयोजित किया जाएगा। भारतीय नौसेना की ओर स्वदेशी रूप से विकसित ASW कोरवेटेस कामोर्टा और किल्टानन द्वारा हिस्सा लिया जाएगा। श्रीलंका की नौसेना की ओर SLN शिप्स सायुरा (ऑफशोर पेट्रोल वेसल) और गजबाहु (प्रशिक्षण पोत) द्वारा किया जाएगा।

Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams

SLINEX-20 के बारे में:

  • SLINEX-20 परस्पर सहयोग, आपसी तालमेल में सुधार और दोनों नौसेनाओं के बीच बहुआयामी समुद्री संचालन के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं और प्रक्रियाओं का आदान-प्रदान करेगा।
  • COVID-19 महामारी के चलते यह अभ्यास संपर्क रहित ‘at-sea-only’ की तर्ज पर किया जाएगा।
  • SLINEX अभ्यास श्रृंखला भारत और श्रीलंका के बीच गहरे संबंध पर जोर देगी जिसने समुद्री क्षेत्र में आपसी सहयोग को मजबूत किया है।

Find More News Related to Defence

केंद्र सरकार ने 2021 तक बढ़ाया गृह सचिव अजय कुमार भल्ला का कार्यकाल

 

about - Part 2571_7.1

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने गृह सचिव अजय कुमार भल्ला के कार्यकाल को 22 अगस्त, 2021 तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी। असम-मेघालय कैडर के 1984 बैच के आईएएस अधिकारी भल्ला को अगस्त 2019 में गृह सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। 30 नवंबर, 2020 को उनका कार्यकाल पूरा होने वाला था

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

Find More Appointments Here

भारत ने INS चेन्नई से ब्रह्मोस मिसाइल का किया सफल परीक्षण

 

about - Part 2571_9.1

भारत ने स्वदेशी रूप से निर्मित ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का भारतीय नौसेना के स्टील्थ डिस्ट्रायर आईएनएस चेन्नई से सफल परीक्षण किया गया, इसमें मिसाइल ने अरब सागर में पूर्व निर्धारित लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेदा। मिसाइल ने हाई-लेवल और बेहद जटिल युद्धाभ्यास करने के बाद अरब सागर में लक्ष्य को सफलतापूर्वक सटीकता के साथ मारा गिराया।

Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams

BrahMos Missile के बारे में:

  • अत्यधिक प्रणाली से लैस बहुमुखी ब्रह्मोस को संयुक्त उद्यम, ब्रह्मोस एयरोस्पेस के तहत संयुक्त रूप से भारत और रूस द्वारा डिजाइन, विकसित और निर्मित किया गया है।
  • सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल को पनडुब्बियों, जहाजों, विमानों और लैंड प्लेटफार्मों से लॉन्च किया जा सकता है।
  • इस मिसाइल की टॉप स्पीड 2.8 Mach है, जो ध्वनि की गति से लगभग तीन गुना तेज होती है।
  • विस्तारित-रेंज ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल जो 400 किमी दूर तक लक्ष्य को मार सकती है। इसकी मौजूदा सीमा 290 किमी को बढ़ाया गया है।

      Find More News Related to Defence

      भारत ने की SCO देशो के कानून मंत्रियों की 7 वीं बैठक की मेजबानी

       

      about - Part 2571_11.1

      शंघाई सहयोग संगठन (Shanghai Cooperation Organisation) के सदस्य देशों के मंत्रियों (कानून और न्याय) की 7 वीं बैठक की मेजबानी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम भारतीय विधि और न्याय, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद द्वारा की गई थी। भारतीय की ओर से एससीओ सदस्य देशों से मंच के माध्यम से पहचाने गए क्षेत्रों में विचारों, सर्वोत्तम प्रयासों और अनुभवों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने समाज में हाशिए पर चुके समुदार्यों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए प्रो बोनो लीगल सर्विसेज की शुरुआत करने का भी उल्लेख किया।

      कानून और न्याय मंत्रालय द्वारा एक बयान के अनुसार इस आभासी बैठक में चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान के न्याय मंत्रियों ने हिस्सा लिया। एससीओ सदस्य देशों के न्याय मंत्रियों के सातवें सत्र में इन सहयोग के क्षेत्रों पर विचार-विमर्श किया गया; कोरोनोवायरस महामारी के प्रसार के प्रतिकार पर कानूनी जानकारी के पारस्परिक आदान-प्रदान की उच्च प्रासंगिकता पर बल दिया और एडीआर तंत्र क्षेत्र में सहयोग की आवश्यकता को स्वीकार किया।

      Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams


      संयुक्त व्यक्तव्य की मुख्य विशेषताएं:

      1. एससीओ सदस्य देशों (दुशांबे, 18 अगस्त 2015) के न्याय मंत्रालयों के बीच सहयोग पर समझौते के कार्यान्वयन पर काम को मजबूत करने के लिए चर्चा की गई।
      2. वर्ष 2018-2020 के लिए फोरेंसिक गतिविधियों और कानूनी सेवाओं पर विशेषज्ञों के कार्य समूहों के एक्शन प्लान के कार्यान्वयन पर काम जारी रखने के साथ-साथ 2021-2023 के लिए एक्शन प्लान तैयार करने पर भी चर्चा की गई।
      3. वैकल्पिक विवाद समाधान में सर्वोत्तम प्रयासों का पतान लगाने के लिए मंत्रालयों (एससीओ सदस्य-राज्यों के कानून और न्याय) के प्रतिनिधियों के लिए विनिमय कार्यक्रमों के आयोजन पर विचार किया गया।
      4. राष्ट्रीय कानून के अनुसार आपसी कानूनी सहायता और कानूनी सेवाओं के विकास के मुद्दों पर पार्टियों की स्थिति पर चर्चा जारी रखना।
      5. एससीओ पर्यवेक्षक और संवाद सहयोगी राज्यों के न्याय मंत्रालय के साथ सक्रिय रूप से सहयोग विकसित करना।
      6. राष्ट्रीय कानूनों को ध्यान में रखते हुए कानूनी जानकारी के आदान-प्रदान के लिए एक ऑनलाइन मंच विकसित करने के प्रयास जारी रखना।

              Find More Summits and Conferences Here

              CRPF ने अपनी R&D क्षमताओं को बढ़ाने के लिए IIT दिल्ली, DRDO, JATC के साथ की साझेदारी

               

              about - Part 2571_13.1

              देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने IIT दिल्ली, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन और संयुक्त उन्नत प्रौद्योगिकी केंद्र (JATC) के साथ मिलकर अपनी अनुसंधान और विकास क्षमताओं को बढ़ाने के लिए साझेदारी की है।

              सीआरपीएफ अधिकारी / एसओ (अधीनस्थ अधिकारी) जिन्हें आईआईटी दिल्ली द्वारा प्रशिक्षित किया जाता है, वे रक्षा/सुरक्षा तकनीक समाधान के क्षेत्र में डीआरडीओ और आईआईटी दिल्ली द्वारा संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं से भी जुड़े होंगे। CRPF में 3 लाख से अधिक कर्मचारी हैं, जिनमें से 500 से अधिक अधिकारी / एसओ के पास इंजीनियरिंग की डिग्री हैं।

              Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

              इस पहल का लाभ

              • इस पहल का उद्देश्य पुलिस प्रौद्योगिकियों का इष्टतम उपयोग करने के लिए क्षमता निर्माण करना है।
              • यह आंतरिक सुरक्षा ग्रिड पर प्रौद्योगिकियों के यथार्थवादी स्वदेशीकरण के लिए DRDO प्रयोगशालाओं के साथ एकीकरण करने में भी मदद करेगा।
              • यह भविष्य की प्रौद्योगिकियों पर परिचालन प्रतिक्रिया प्रदान करेगा, जो IIT टेक विशेषज्ञों को सक्रिय आर एंड डी का संचालन करने में सक्षम बनाता है।

                उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

                • केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक: एपी माहेश्वरी.
                • केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल मुख्यालय: नई दिल्ली, भारत.

                Find More National News Here

                जाने-माने बंगाली वोकल आर्टिस्ट प्रदीप घोष का निधन

                about - Part 2571_15.1

                प्रख्यात बंगाली वक्ता प्रदीप घोष का निधन। घोष एक प्रमुख रंगकर्मी और प्रसिद्ध मुखर कलाकार थे, जो अपनी सरल शैली के लिए प्रसिद्ध थे। उनके सबसे उल्लेखनीय कार्यों में विशेष रूप से बच्चों के लिए किए टैगोर की कविताओं का पाठ शामिल है।

                WARRIOR 3.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

                Find
                More Obituaries News

                राजकिरण राय बने IBA के नए अध्यक्ष

                 

                about - Part 2571_17.1

                यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ राजकिरण राय जी को वर्ष 2020-21 के लिए भारतीय बैंक संघ (Indian Banks’ Association) का अध्यक्ष चुना गया है। उनकी नियुक्ति हाल ही में एसबीआइ प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त हुए रजनीश कुमार के स्थान पर की गई है।

                IBPS PO MAINS 2020 ONLINE COACHING with Test Series| Bilingual Live Class

                इसके अतिरिक्त भारतीय स्टेट बैंक के अध्यक्ष दिनेश कुमार खारा को एसोसिएशन का उपाध्यक्ष चुना गया है। IBA भारत में बैंकिंग पारिस्थितिकी तंत्र में बैंकों और अन्य संस्थाओं का एक संघ है जो अपने सदस्यों का प्रबंधन करता है।

                उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

                • IBA मुख्यालय स्थान: मुंबई, महाराष्ट्र.
                • IBA स्थापित: 26 सितंबर 1946.

                Find More Appointments Here

                पाकिस्तानी पेसर उमर गुल ने संन्यास का किया ऐलान

                 

                about - Part 2571_19.1

                पाकिस्तानी तेज गेंदबाज उमर गुल ने क्रिकेट के सभी फोर्मट्स से संन्यास लेने की घोषणा की है। 36 वर्षीय खिलाड़ी, जिन्होंने अपना आखिरी एकदिवसीय मैच पाकिस्तान के लिए 2016 में खेला , गुल नेशनल टी 20 कप में बलूचिस्तान टीम के लिए भी खेले थे।

                IBPS PO MAINS 2020 ONLINE COACHING with Test Series| Bilingual Live Class

                पेशावर में जन्मे गुल ने 2003 में एकदिवसीय मैच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने अपना पहला टेस्ट उसी साल खेला था। उन्होंने आखिरी टेस्ट 2013 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ था। 47 टेस्ट मैचों में, गुल ने 34.06 की औसत से 163 विकेट लिए। उन्होंने 130 एकदिवसीय मैचों में 179 विकेट भी लिए, इसके अलावा 60 T20I में 85 विकेट भी लिए है।

                Find More Sports News Here

                ऐश्वर्या श्रीधर को मिला वाइल्डलाइफ़ फ़ोटोग्राफ़र ऑफ़ द ईयर

                 

                about - Part 2571_21.1

                मुंबई की 23 वर्षीय युवती ऐश्वर्या श्रीधर को 2020 वाइल्डलाइफ़ फ़ोटोग्राफ़र ऑफ़ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. ऐश्वर्या यह पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गयी हैं। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार का 56 वां वर्ष है। ‘लाइट्स ऑफ पैशन’ शीर्षक वाली उनकी छवि ने दुनिया भर के 80 से अधिक देशों की 50,000 प्रविष्टियों में से जीत हासिल की।

                 

                Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

                केवल 100 इमेज़ेस को शॉर्टलिस्ट किया गया था और उसने बिहेवियर इनवर्टेब्रेट्स श्रेणी में अपनी तस्वीर के लिए पुरस्कार जीता। वह वयस्क श्रेणी में भारत की ओर से यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतने वाली पहली और सबसे कम उम्र की लड़की है। पुरस्कार विजेताओं की घोषणा लंदन में प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय (History Museum in London) में की गई। 

                Find More Awards News Here

                Recent Posts

                द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
                Most Important Questions and Answer PDF
                QR Code
                Scan Me