विश्व शाकाहारी दिवस: 01 नवंबर

 

about - Part 2570_3.1

World Vegan Day: प्रत्येक वर्ष 1 नवंबर को विश्व स्तर पर वर्ल्ड वैगन डे यानि विश्व शाकाहारी दिवस मनाया जाता है। यह दिन मनुष्यों, जानवरों और प्राकृतिक पर्यावरण के लिए शाकाहारी होने के लाभ के बारे में प्रचार-प्रसार करने लिए मनाया जाता है। विश्व शाकाहारी दिवस आम तौर पर शाकाहारी भोजन और शाकाहारी होने के लाभों को बढ़ावा देने का एक अवसर है।

vegan (शाकाहारी) शब्द डोनाल्ड वॉटसन द्वारा दिया गया, जिसे Vegetarian शब्द से लिया गया है। उस समय, भेदभाव यह था कि वेगंस को डेयरी उत्पादों का उपभोग करने की अनुमति नहीं थी, इस बात का उन्होंने विरोध किया और विरोध में अंडे का सेवन बंद कर दिया और फिर 1951 में ये एक शाकाहारी आंदोलन बन गया। तब से हर साल 1 नवंबर को पूरी दुनिया में शाकाहार दिवस को एक अभियान और जागरूकता के तौर पर मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष शाकाहारी सोसाइटी द्वारा दुनिया भर में कई समारोह और प्रदर्शनियां आयोजित की जाती हैं। इसके अलावा, व्यक्तियों द्वारा कई स्थानीय कार्यक्रम, वार्ता और खाना पकाने के प्रदर्शन आयोजित किए जाते हैं। 

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


विश्व शाकाहारी दिवस का इतिहास:

इस दिन की शुरुआत 1994 में लुईस वालिस द्वारा की गई थी, जब यूनाइटेड किंगडम में द वेगन सोसाइटी के अध्यक्ष बने थे, इस संगठन की स्थापना की 50 वीं वर्षगांठ और “vegan” and “veganism” शब्दों के संयोग को यादगार बनाने और लोगों में शाकाहारी आहार को बढ़ावा देने के लिए वेगन सोसायटी के अध्यक्ष ने 1 नवंबर वेगन दिवस (Vegan Day) को हर साल मनाने की घोषणा की थी। 

Find More Important Days Here

आनंदीबेन पटेल ने विश्व की पहली वैज्ञानिक बुक “Bye Bye Corona” का किया विमोचन

 

about - Part 2570_5.1

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा विश्व की पहली वैज्ञानिक पुस्तक “Bye Bye Corona” का विमोचन किया गया। इस पुस्तक को CSIR-सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट, लखनऊ के पूर्व वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव द्वारा लिखा गया है। इसे किताब को आगे 3D संस्करण में बनाने की भी योजना है। इस पुस्तक का प्रकाशन विज्ञान प्रसार द्वारा किया गया है।

Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams

 “Bye Bye Corona” पुस्तक के बारे में:

  • 220 पन्नों वाली इस पुस्तक में नोवेल कोरोनावायरस महामारी, इसके लक्षण और सावधानियों के माध्यम से इसकी रोकथाम के बारे में व्यापक जानकारी दी गई है।
  • ‘बाय बाय कोरोना’ में ‘Art of Living with Coronavirus’ यानि कोरोनावायरस के साथ रहने के बारे में एक बहुत ही दिलचस्प अध्याय है, जिसमें जीवन में वायरस से निपटने के तरीकों पर प्रकाश डाला गया है अगर यह अधिक समय तक रहने के लिए है।
  • यह पुस्तक पाठक को डराए बिना घातक महामारी की चुनौतियों के परिप्रेक्ष्य अंतर्दृष्टि प्रदान करती है। इस पुस्तक का मूल उद्देश्य COVID-19 से लोगों को बेहतर तरीके से अवगत कराना है।

Find More Books and Authors Here

वर्ल्ड सोरायसिस डे 2020: 29 अक्टूबर

 

about - Part 2570_7.1

इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ सोरायसिस एसोसिएशन (IFPA) द्वारा हर साल 29 अक्टूबर को World Psoriasis Day अथवा विश्व सोरायसिस दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य सोरायसिस और सोरियाटिक आर्थराइटिस से पीड़ित लोगों के लिए जीवन की गुणवत्ता में सुधार के संबंध में जागरूकता पैदा करना और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।

विश्व सोरायसिस दिवस थीम 2020: INFORMED.


WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


सोरायसिस के बारे में:

सोरायसिस एक तरह का स्किन रोग है जिसकी वजह से स्किन सेल्स दस गुना तेज हो जाते हैं। सोरायसिस में स्किन में एक मोटी परत जम जाती है, जो कि लाल रंग में खुदरे रुप में उभर कर आती है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ सोरायसिस एसोसिएशन के अध्यक्ष: होशे वेवरू.
  • इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ सोरायसिस एसोसिएशन की स्थापना: 1971.
  • इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ सोरायसिस एसोसिएशन मुख्यालय: स्वीडन.

    Find More Important Days Here

    इंटरनेशनल इंटरनेट डे 2020: 29 अक्टूबर

     about - Part 2570_9.1

    हर साल 29 अक्टूबर को इंटरनेशनल इंटरनेट डे मनाया जाता है। इसका उद्देश्य दूरसंचार और प्रौद्योगिकी के इतिहास को चिन्हित करना है। यह दिन पहला इलेक्ट्रॉनिक संदेश भेजने को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है, जिसे वर्ष 1969 में एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर में भेजा गया था।

    Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

    इंटरनेशनल इंटरनेट डे के बारे में:

    • चार्ली क्लाइन जो कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, लॉस एंजिल्स (UCLA) के एक छात्र प्रोग्रामर थे, उन्होंने 29 अक्टूबर 1969 को दुनिया में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक संदेश ’LO’ के प्रसारण की खोज की थी।
    • उस समय, इंटरनेट को ARPANET (एडवांस्ड रिसर्च प्रोजेक्ट्स एजेंसी नेटवर्क) कहा जाता था।
    • 2005 में, पहला मौका था जब दुनिया में 29 अक्टूबर को पहला अंतर्राष्ट्रीय इंटरनेट दिवस मनाया।

    Find More Important Days Here

    गुजरात के पूर्व सीएम केशुभाई पटेल का निधन

     

    about - Part 2570_11.1

    गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई सवदासभाई पटेल का निधन। उन्होंने 1995 में कुछ महीनों के लिए और फिर मार्च 1998 से अक्टूबर 2001 तक राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था। वह गुजरात विधानसभा से छह बार सदस्य रहे थे और 2012 तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का हिस्सा थे।

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

    Find
    More Obituaries News

    वर्ल्ड सिटीज डे: 31 अक्टूबर

     

    about - Part 2570_13.1

    संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 31 अक्टूबर को विश्व सिटीज दिवस के रूप में घोषित किया गया है। यह दिन वैश्विक शहरीकरण में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की रुचि को बढ़ावा देने, बैठक में देशों के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने और शहरीकरण की चुनौतियों का सामना करने और दुनिया भर में सतत शहरी विकास में योगदान करने के लिए मनाया जाता है।

    Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

    साल 2020 की थीम: Valuing Our Communities and Cities


    विश्व सिटी दिवस का इतिहास:

    यूएन-हैबिटेट द्वारा अर्बन अक्टूबर को दुनिया की शहरी चुनौतियों पर जोर देने और अंतर्राष्ट्रीय शहरी एजेंडा के प्रति अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को जोड़ने के लिए 2014 में शुरू किया गया था। वर्ष 2020 में सातवाँ विश्व सिटीज दिवस वैश्विक उत्सव है, क्योंकि इस दिन को 31 अक्टूबर 2014 को शंघाई, चीन में इस दिन की शुरुआत की गई थी।

    Find More Important Days Here

    ओम पुरी को IIFFB 2020 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से किया गया सम्मानित

     

    about - Part 2570_15.1

    दिवंगत भारतीय एक्टर ओम पुरी को इंडिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ बोस्टन (IIFFB 2020) के तीसरे संस्करण में मरणोपरांत लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उनकी पत्नी नंदिता पुरी को सौंपा गया। बोस्टन यूएसए में आधारित तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल एक और भारतीय शेफ विकास खन्ना के लिए खास रहा, जिन्हें “प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड” से सम्मानित किया गया।

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

    मलयालम फिल्म “कांती” को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला, जबकि बेस्ट मेल एक्टर का खिताब विक्टर बैनर्जी ने जीता जिन्होंने जोसेफ: बोर्न इन ग्रेस में एक प्रीस्ट की भूमिका निभाई। बॉस्टन फेस्टिवल में बेस्ट फीमेल एक्टर का खिताब कांति के लिए शिलाजा अंबू को दिया गया।

    Find More Awards News Here 

    राष्ट्रीय एकता दिवस: 31 अक्टूबर

     

    about - Part 2570_17.1

    भारत में वर्ष 2014 से हर साल 31 अक्टूबर को भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष दिग्गज नेता की 145 वीं वर्षगांठ है, जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया और बाद में देश के एकीकरण के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

    सरदार वल्लभभाई पटेल के बारे में:

    • उनका जन्म 31 अक्टूबर 1875 को नाडियाड, गुजरात में हुआ था।
    • वह स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री और उप प्रधान मंत्री थे।
    • उन्होंने भारतीय संघ बनाने के लिए कई भारतीय रियासतों के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
    • स्वतंत्रता के दौरान, उन्होंने कई रियासतों को भारतीय संघ में विलय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए एक सामाजिक नेता के रूप में भी कड़ी मेहनत की थी।
    • बारदोली की महिलाओं द्वारा वल्लभभाई पटेल को ‘सरदार’ की उपाधि दी गई थी, जिसका अर्थ ‘प्रमुख या नेता’ है
    • भारत को एकीकृत (एक भारत) और एक स्वतंत्र राष्ट्र बनाने के लिए उनके महान योगदान के लिए उन्हें भारत के वास्तविक एकजुटता के सूत्रधार के रूप में जाना जाता है।
    • उन्होंने भारत के नागरिको से श्रेष्ठ भारत (सबसे बेहतर भारत) बनाने के लिए एकजुट होने का अनुरोध किया।
    • उन्हें भारत के सिविल सेवकों के ‘संरक्षक संत’ के रूप में भी याद किया जाता है क्योंकि उन्होंने आधुनिक अखिल भारतीय सेवा प्रणाली की स्थापना की थी।
    • गुजरात के नर्मदा जिले के केवड़िया में स्टेचू ऑफ यूनिटी प्रतिमा उनके सम्मान में बनाई गई है।

                  Find More Important Days Here

                  भारत ने मध्य एशियाई देशों के लिए 1 बिलियन डॉलर की क्रेडिट लाइन का किया विस्तार

                  about - Part 2570_19.1

                  विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर की अध्यक्षता में भारत-मध्य एशिया संवाद की दूसरी बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मध्य एशियाई के सभी पांच देशों- कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान के विदेश मंत्रियों ने भाग लिया।

                  बैठक के दौरान भारत ने कनेक्टिविटी, ऊर्जा, आईटी, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, कृषि क्षेत्र के लिए मध्य एशियाई देशों की “priority developmental projects” (प्रमुख विकासात्मक परियोजनाओं) के लिए 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर की लाइन ऑफ़ क्रेडिट की घोषणा की और इन देशों में सामाजिक-आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने के लिए उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजनाएं (HICDP) के कार्यान्वयन के लिए अनुदान सहायता प्रदान करने की पेशकश भी की। 

                  Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams

                  इसके अलावा, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री विशेष अथिति के रूप में इस बैठक में शामिल हुए। पहला भारत-मध्य एशिया संवाद 2019 में उज्बेकिस्तान के समरकंद में आयोजित किया गया था।

                  Find
                  More Business News Here

                  तेलंगाना के सीएम चंद्रशेखर राव ने लॉन्च किया ‘धरणी’ पोर्टल

                   

                  about - Part 2570_21.1

                  तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने भूमि और संपत्ति पंजीकरण के लिए ‘धरणी’ वेब पोर्टल लॉन्च किया है। राज्य सरकार अब इस वेब पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण और म्यूटेशन सहित सभी संपत्ति लेनदेन का ब्यौरा करेगी।

                  Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams


                  धरणी वेब पोर्टल के बारे में:

                  • धरणी भूमि और संपत्ति से संबंधित लेनदेन सहित सभी प्रलेखन के लिए एक वन-स्टॉप पोर्टल है।
                  • पोर्टल पंजीकरण प्रक्रिया में किसी भी खामी को दूर रखतेहुए सभी भूमि और संपत्ति से संबंधित जानकारी को ऑनलाइन स्टोर किया जाएगा।
                  • यह कृषि भूमि के पंजीकरण, उत्तराधिकार और यहां तक कि विभाजन को सरल बनाएगा, जो सुनिश्चित करेगा कि पूरी प्रक्रिया कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाए और भू-स्वामियों को तुरंत ई-पेटीदार पासबुक प्रदान की जा सके।

                  उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
                  महत्वपूर्ण तथ्य-

                  • तेलंगाना के मुख्यमंत्री: के चंद्रशेखर राव; राज्यपाल: तमिलिसाई सौंदर्याराजन.

                  Find More State In News Here

                  Recent Posts

                  द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
                  Most Important Questions and Answer PDF
                  QR Code
                  Scan Me