साद अल-हरीरी एक बार फिर बने लेबनान के प्रधानमंत्री

 

about - Part 2566_3.1

लेबनान के पूर्व प्रधानमंत्री साद अल-हरीरी ने संसदीय चुनावों में बहुमत प्राप्त करने के बाद पुन: प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। हरीरी को 118 में से 65 संसदीय वोट मिले, जिससे उन्हें अपनी नई सरकार बनाने का जनादेश मिला। अक्टूबर 2019 में, हरीरी ने 2019-20 के जन-विरोध के चलते अपना इस्तीफा दे दिया था ।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

इससे पहले उन्होंने लेबनान के प्रधान मंत्री के रूप में 9 नवंबर 2009 से 13 जून 2011 तक और फिर 18 दिसंबर 2016 से 21 जनवरी 2020 तक कार्य किया था। इस साल सरकार बनाने के बाद हरीरी तीसरे व्यक्ति हैं जिन्हें अकादमिक हसन दीब और फिर राजनयिक मुस्तफा अदीब के बाद सरकार बनाने में सफलता मिली।


उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • लेबनान की राजधानी: बेरूत.
  • लेबनान की मुद्रा: लेबनानी पाउंड.

Find More International News 

संयुक्त राष्ट्र दिवस: 24 अक्टूबर

 

about - Part 2566_5.1

वर्ष 1948 से हर साल 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। साल 1945 में सभी के लिए शांति, विकास और मानव अधिकारों का संरक्षण करने के लिए सामूहिक कार्रवाई का सहयोग करने के लिए संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की गई थी। सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों सहित अपने हस्ताक्षरकर्ताओं के बहुमत द्वारा घोषणापत्र के अनुसमर्थन के बाद संयुक्त राष्ट्र आधिकारिक रूप से अस्तित्व में आया था।

इसे संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 1971 में अंतरराष्ट्रीय स्तर मनाए जाने की घोषणा की गई थी और इस संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों में सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाया जाता है।

Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams


संयुक्त राष्ट्र का इतिहास:

वर्ष 2020 में संयुक्त राष्ट्र के संस्थापक चार्टर की 75 वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। 50 देशों के प्रतिनिधियों द्वारा चार्टर पर 26 जून 1945 को हस्ताक्षर किए गए थे। इसमें पोलैंड ने सम्मेलन में हिस्सा नहीं लिया था, लेकिन उसने बाद में हस्ताक्षर किए और वह 51 संस्थापक सदस्य देशों में शामिल हो गया।


संयुक्त राष्ट्र आधिकारिक रूप से 24 अक्टूबर 1945 को अस्तित्व में आया, जब चीन, फ्रांस, सोवियत संघ, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका और अधिकांश अन्य हस्ताक्षरकर्ताओं द्वारा चार्टर को मजूरी दी गई थी। “संयुक्त राष्ट्र” नाम संयुक्त राज्य के राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट द्वारा दिया गया था और पहली बार द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान संयुक्त राष्ट्र द्वारा 1 जनवरी 1942 की घोषणा में इस्तेमाल किया गया था।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका.
  • श्री एंटोनियो गुटेरेस संयुक्त राष्ट्र के महासचिव हैं.

Find More Important Days Here

Vega ने रोहित शर्मा को बनाया अपना ब्रांड एंबेसडर

 

about - Part 2566_7.1

लोकप्रिय भारतीय क्रिकेटर और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को भारत के प्रमुख ब्यूटी प्रोडक्ट ब्रांड Vega ने अपने मेन्स पर्सनल ग्रूमिंग इलेक्ट्रॉनिक्स रेंज ‘Vega Men’ brand के लिए ब्रांड एंबेसडर साइन किया है। रोहित शर्मा इसके आगामी डिजिटल अभियान में ‘Vega Men’ रेंज के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में प्रचार करते दिखेंगे।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

Find More Miscellaneous News Here

डॉ. जैजिनी वर्गीस को आउटस्टैंडिंग यंग पर्सन 2020 से किया जाएगा सम्मानित

 

about - Part 2566_9.1

ब्रिटेन की भारतीय मूल की प्लास्टिक सर्जन डॉ. जैजिनी वर्गीस को स्तन कैंसर के निदान और उपचार के लिए उनके “अविश्वसनीय” वैज्ञानिक योगदान के लिए एक गैर-लाभकारी एनजीओ द्वारा Outstanding Young Person of the World 2020’ चुना गया है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

वर्गीज को स्तन कैंसर से प्रभावित लाखों महिलाओं के जीवन को बचाने करने के लिए शुरू किए गए उनके व्यक्तिगत मिशन के लिए “मेडिकल इनोवेशन” श्रेणी के अंतर्गत जापान के योकोहामा में विश्व कांग्रेस में 2020 जूनियर चैम्बर इंटरनेशनल (JCI) में एक समारोह के दौरान सम्मानित किया जाएगा। यूके में, वह प्लास्टिक सर्जरी (FRCS) में रॉयल कॉलेज ऑफ सर्जन्स की फेलो है और रॉयल कॉलेज ऑफ सर्जन (MRCS) की सदस्य है। इसके अलावा वह यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (यूसीएल) में प्लास्टिक सर्जरी में एमएससी के लिए बोर्ड ऑफ एक्जामिनर्स भी हैं।

Find More Awards News Here

इंडियन बैंक और आईआईटी-मद्रास ने स्टार्ट-अप को फंडिंग के लिए की साझेदारी

 

about - Part 2566_11.1

इंडियन बैंक ने IIT-मद्रास इनक्यूबेशन सेल (IITMIC) के सहयोग से स्टार्ट-अप्स को फंडिंग करने के लिए  ‘IND Spring Board’ नामक पहल की शुरूआत की है। चेन्नई-मुख्यालय वाला बैंक का उद्देश्य IITMIC के सहयोग से स्टार्ट-अप के लिए वित्त पोषण के अंतर को कम करना है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

इस साझेदारी के तहत, IITMIC, बेहतर तकनीक के साथ स्टार्ट-अप को संदर्भित करेगा और बैंक को नकदी प्रवाह बनाने में मदद करेगा और साथ ही व्यवसाय मॉडल पर बैंक को सलाह भी प्रदान करेगा। इसके अलावा बैंक अपनी कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं या मशीनरी, उपकरण की खरीद के लिए इन स्टार्ट-अप्स को 50 करोड़ तक के ऋण का विस्तार करेगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • इंडियन बैंक मुख्यालय: चेन्नई, तमिलनाडु।
  • इंडियन बैंक के सीईओ: पद्मजा चंदुरु।
  • इंडियन बैंक टैगलाइन: Your Own Bank, Banking That’s Twice As Good

    Find More Banking News Here

    जाने-माने प्लेबैक सिंगर और अभिनेता के जे मोहम्मद का निधन

     

    about - Part 2566_13.1

    प्लेबैक सिंगर, संगीत निर्देशक और अभिनेता के जे मोहम्मद बाबू का निधन, उन्हें ‘जीरो’ बाबू के नाम से भी जाना जाता है। उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने लगभग 90 फिल्मों और विभिन्न नाटकों में गाने गाए है। उनकी पहली फिल्म 1964 की ‘कुदुंबिनी’ फिल्म थी।

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

    Find
    More Obituaries News

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने एकीकृत आदर्श कृषि ग्राम योजना का किया उद्घाटन

     

    about - Part 2566_15.1

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नाबार्ड के साथ साझेदारी में राज्य में एकीकृत आदर्श कृषि ग्राम योजना (Integrated Model Agricultural Village scheme) का उद्घाटन किया है। राज्य के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के अध्यक्ष जी. आर. चिन्टला से आग्रह किया कि वे उत्पादकता बढ़ाने के लिए मशीनीकृत खेती पर जोर देते हुए, किसानों को मशीनी खेती में परिवर्तित करने में मदद करें।

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


    एकीकृत आदर्श कृषि ग्राम योजना के बारे में:

    आदर्श कृषि ग्राम योजना एक पहल है जो किसानों की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और उनकी आय को दोगुना करने के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। साथ ही किसानों को दिए जाने वाले ब्याज मुक्त ऋण की सीमा 2 लाख रुपये से 3 लाख रुपये की जा रही है। इसके अलावा किसानों को उत्पादकता बढ़ाने के लिए मशीनीकृत और वैज्ञानिक खेती पर जोर देने के लिए कहा गया है।


    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

    • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री: त्रिवेंद्र सिंह रावत.
    • उत्तराखंड के राज्यपाल: बेबी रानी मौर्य.

    Find More State In News Here

    सुशील कुमार सिंघल को नियुक्त किया गया सोलोमन द्वीप अगला राजदूत

     

    about - Part 2566_17.1

    सुशील कुमार सिंघल, 2000 बैच के IFS अधिकारी, को पोर्ट मोरेसबी में निवास के साथ समवर्ती रूप से सोलोमन द्वीप समूह में भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में मान्यता दी गई है। वे वर्तमान में पापुआ न्यू गिनी में भारत के उच्चायुक्त के रूप में कार्यरत हैं।

    Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

    • सोलोमन द्वीप राजधानी: होनियारा.
    • सोलोमन द्वीप मुद्रा: सोलोमन द्वीप डॉलर.

    Find More Appointments Here

    नीना मल्होत्रा होंगी सैन मैरिनो गणराज्य में भारत की अगली राजदूत

     

    about - Part 2566_19.1

    भारतीय राजनयिक डॉ. नीना मल्होत्रा, 1992 बैच की भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी, को रोम में निवास के साथ समवर्ती रूप से सैन मैरिनो गणराज्य में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। वर्तमान में, वह इटली गणराज्य में भारत के राजदूत के रूप में सेवारत हैं।

    Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams


    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

    • सैन मैरिनो राजधानी गणतंत्र: सैन मैरिनो.
    • सैन मैरिनो गणराज्य गणतंत्र: यूरो.

    Find More Appointments Here

    विश्व हिम तेंदुआ दिवस: 23 अक्टूबर

     

    about - Part 2566_21.1

    विश्व स्तर पर 23 अक्टूबर को World Snow Leopard Day यानि विश्व हिम तेंदुआ दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य हिम तेंदुए के संरक्षण के महत्व को दर्शाना और इस अद्भुत जानवर के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इस दिन को अवैध शिकार रोकने के उपायों पर भी जोर देने के साथ-साथ इसे हिम तेंदुए की सीमा वाले देशों में एक पर्यावरण संगठन के संदर्भ में प्रयासों को मजबूत करने के लिए भी मनाया है है।

    Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams


    हिम तेंदुआ दिवस का इतिहास:

    पहला हिम तेंदुआ दिवस 23 अक्टूबर 2014 को बनाया गया था। इस दिन को मनाने की शुरुआत उन देशों द्वारा की गई थी जहां इनकी आबादी पाई जाती हैं। इनमें उज्बेकिस्तान, ताजिकिस्तान, रूस, पाकिस्तान, मंगोलिया, किर्गिस्तान, कजाकिस्तान, भारत, चीन, भूटान और अफ़गानिस्तान शामिल हैं। इन देशों 2013 में 23 अक्टूबर को हिम तेंदुए के संरक्षण के संबंध में बिश्केक घोषणा पर हस्ताक्षर किए थे। यह किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में पहली बार आयोजित ग्लोबल स्नो लेपर्ड फोरम में किए गए थे।


    हिम तेंदुए के बारे में:

    हिम तेंदुए आकर्षक और शक्तिशाली जानवर हैं। हालांकि, वे शिकार और अवैध शिकार के नुकसान की चपेट में हैं। इन जानवरों को मध्य एशिया के 12 विभिन्न देशों में बड़े पैमाने पर वितरित किया जाता है। ये ऊबड़-खाबड़, ऊंची पहाड़ी क्षेत्रों में 3,000 और 4,500 मीटर की ऊंचाई पर पाए जाते हैं। इस प्रजाति की रक्षा करने का प्रमुख तरीका जागरूकता बढ़ाना है।

    Find More Important Days Here

    Recent Posts

    द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
    Most Important Questions and Answer PDF
    QR Code
    Scan Me