यूनेस्को ने “Creative Economy” पर शुरू किया बंगबंधु पुरस्कार

 

about - Part 2513_3.1

यूनेस्को ने बांग्लादेश के प्रस्ताव को अपनाते बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के नाम पर एक अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार शुरू करने की घोषणा की है। संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के कार्यकारी बोर्ड ने सर्वसम्मति से अपने 210 वें सत्र में “Creative Economy” के लिए यूनेस्को-बांग्लादेश बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार पर प्रस्ताव को अपनाया। यह पहला मौका है जब संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने बंगबंधु के नाम पर कोई पुरस्कार शुरू किया।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

पुरस्कार के बारे में:

  • यह पुरस्कार बंगबंधु के आदर्शों को दुनिया भर में फैलाने का अवसर प्रदान करेगा और वैश्विक सांस्कृतिक कार्यकर्ताओं को रचनात्मक अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में योगदान करने के लिए प्रेरित करेगा।
  • यह बांग्लादेश की ब्रांडिंग और छवि निर्माण में एक “विशेष” भूमिका निभाएगा।
  • 50,000 अमेरिकी डॉलर की राशि का यह पुरस्कार दो साल में एक बार दिया जाएगा – छह साल में तीन बार पुरस्कार के नवीनीकरण पर बाद में चर्चा की जाएगी।
  • पहला यूनेस्को-बंगबंधु पुरस्कार नवंबर 2021 में यूनेस्को की आम सभा के 41 वें सत्र में दिए जाने की तैयारी है। बांग्लादेश ने अगस्त 2019 में इस पुरस्कार का प्रस्ताव रखा।

यूनेस्को पुरस्कारों के बारे में:

यूनेस्को ने सदस्य देशों में वित्तीय मदद के साथ शिक्षा, संस्कृति, विज्ञान और प्रौद्योगिकी जैसे कई क्षेत्रों में नेताओं के योगदान को सम्मानित करने के लिए पुरस्कारों की शुरूआत की है। इसके द्वारा प्रसिद्ध व्यक्तियों या संगठनों के नाम पर 22 पुरस्कार दिए जाते थे।

Find More Awards News Here

about - Part 2513_4.1

इसरो लॉन्च करेगा कम्युनिकेशन सॅटॅलाइट CMS-01

 

about - Part 2513_6.1

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 17 दिसंबर को अपने ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण वाहन (Polar Satellite Launch Vehicle) रॉकेट के XL वेरिएंट को PSLV-C50 के रूप में इस्तेमाल करते हुए, संचार उपग्रह CMS-01 (पहले का नाम GSAT-12R) को लॉन्च करेगा। CMS-01, GSAT-12 का नया वर्जन होगा जिसका वजन 1,410 किलोग्राम था और जिसे 11 जुलाई, 2011 को आठ साल की मिशन लाइफ के साथ लॉन्च किया गया था।

CMS-01 के बारे में:

CMS-01 फ्रीक्वेंसी स्पेक्ट्रम के विस्तारित-सी बैंड में सेवाएं प्रदान करने के लिए परिकल्पित संचार उपग्रह है, जिसमें भारतीय मुख्य भूमि, अंडमान और निकोबार और लक्षद्वीप द्वीप समूह शामिल होंगे। यह भारत का 42 वां संचार उपग्रह, इसकी सात वर्ष की मिशन आयु होगी।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

PSLV-C50 के बारे में:

  • 44-मीटर हाई चार स्टेज/इंजन PSLV-C50 ‘XL’ कॉन्फ़िगरेशन में PSLV की 22 वीं उड़ान है (पहले चरण में छह स्ट्रैप-ऑन मोटर्स के साथ)।
  • पीएसएलवी की सामान्य कॉन्फ़िगरेशन में एक चार चरणीय / इंजन योग्य रॉकेट है जो वैकल्पिक रूप से ठोस और तरल ईंधन से संचालित होता है, जिसमें शुरुआती उड़ान क्षणों के दौरान उच्च गति देने के लिए पहले चरण में छः बूस्टर मोटरों का इतेमाल किया जाता है।
  • भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी के पास दो और चार स्ट्रैप-ऑन मोटर्स के साथ PSLV वेरिएंट हैं, बड़ा PSLV-XL और कोर अकेला वेरिएंट बिना किसी स्ट्रैप-ऑन मोटर्स। किसी मिशन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले रॉकेट का चुनाव उपग्रह के वजन और कक्षा पर निर्भर करता है जहाँ उपग्रह की परिक्रमा करनी होती है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इसरो के अध्यक्ष: के.एस. शिवान
  • इसरो मुख्यालय: बेंगलुरु, कर्नाटक

Find
More Sci-Tech News Here

about - Part 2513_4.1

अशरफ पटेल को मिला सोशल एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड – इंडिया 2020

 

about - Part 2513_9.1

Pravah and ComMutiny–The Youth Collective (CYC) की संस्थापक सदस्य और बोर्ड मेंबर अशरफ पटेल को सोशल एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर (SEOY) अवार्ड – इंडिया 2020 से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार केंद्रीय मंत्री महिला और बाल विकास और कपड़ा मंत्रालय स्मृति जुबिन ईरानी द्वारा प्रदान किया गया।

 

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

SEOY अवार्ड “उन उद्यमियों को सम्मानित करता है जो भारत की सोशल समस्याओं को हल करने के लिए नए, स्थायी और स्केलेबल समाधानों को लागू करते हैं। यह 2010 में श्वाब फाउंडेशन और जुबिलेंट भारतीय फाउंडेशन द्वारा स्थापित वार्षिक पुरस्कार का 11 वां संस्करण है।

Find More Awards News Here

about - Part 2513_4.1

भारत और ऑस्ट्रिया ने प्रौद्योगिकी सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

 

about - Part 2513_12.1

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने ऑस्ट्रीया गणराज्य के जलवायु कार्यान्वयन (Federal Ministry of Climate Action), पर्यावरण, ऊर्जा और नवाचार एवं तकनीकि मंत्रालय के साथ सड़क बुनियादी ढांचा क्षेत्र में तकनीकि सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है। यह समझौता दोनों देशों के बीच लंबित द्विपक्षीय सम्बन्धों को भी मजबूत करने और पारस्परिक व्यापार को बढ़ावा देने और क्षेत्रीय एकीकरण के क्षेत्र में भी मददगार होगा।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


एमओयू के बारे में:

  • एमओयू का उद्देश्य दोनों देशों में सड़क परिवहन, सड़क/राजमार्ग बुनियादी विकास, प्रबंधन एवं प्रशासन, सड़क सुरक्षा और कुशल परिवहन तंत्र के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग और साझेदारी को बढ़ावा देना है।
  • सड़क परिवहन क्षेत्र में भारत-ऑस्ट्रीया के बीच द्विपक्षीय साझेदारी, सड़क सुरक्षा में सुधार और इस क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने समेत विभिन्न आयामों से दोनों देशों के लिए लाभकारी होने वाला है, इस प्रकार इस समझौता ज्ञापन के माध्यम से पहले से ही बेहतर द्विपक्षीय सम्बन्धों को और बेहतर करने के लिए परिवहन क्षेत्र में किया गया यह समझौता कारगर होगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ऑस्ट्रिया की राजधानी: वियना
  • ऑस्ट्रिया मुद्रा: यूरो
  • ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति: अलेक्जेंडर वान डेर बेलन

Find More News Related to Agreements

about - Part 2513_4.1

भारत और म्यांमार के बीच ड्रग कंट्रोल सहयोग पर 5वीं द्विपक्षीय बैठक का वर्चुअल हुआ आयोजन

 

about - Part 2513_15.1

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) भारत और म्‍यांमार की नशीली दवाओं के दुरुपयोग नियंत्रण की केन्‍द्रीय समिति के बीच ड्रग कंट्रोल सहयोग पर भारत- म्यांमार द्विपक्षीय बैठक का 5 वां संस्करण आयोजित किया गया। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो के महानिदेशक राकेश अस्थाना ने किया, जबकि म्यांमार प्रतिनिधिमंडल ड्रग प्रवर्तन प्रभाग (DED) एवं ड्रग दुरुपयोग नियंत्रण की केन्‍द्रीय समिति के संयुक्‍त सचिव पॉल. ब्रिगेडियर जनरल विंग नेंग ने किया।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


बैठक के बारे में

  • दोनों देशों ने ड्रग जब्ती के मामलों, नए नशीले (साइकोट्रापिक) पदार्थों और इनकी अगुवाई करने वालों के खिलाफ अनुवर्ती जांच-पड़ताल करने के लिए समयबद्ध रूप से खुफिया जानकारी के आदान-प्रदान पर सहमति व्यक्त की।
  • उन्‍होंने नशीली दवाओं के कानूनों को लागू करने के बारे में मौजूदा सहयोग को मजबूत बनाने के लिए फ्रंट लाइन अधिकारियों के मध्‍य नियमित आधार पर सीमा स्तर के अधिकारियों और फील्ड स्तर के अधिकारियों की बैठकें आयोजित करने पर भी सहमति व्यक्त की।
  • दोनों पक्षों ने भारत-म्यांमार सीमाओं पर नशीली दवाओं की तस्‍करी के लिए गैर-कानूनी प्रवेश और निकास बिंदुओं पर सूचना का आदान-प्रदान करने तथा नशीले दवाओं की तस्करी रोकने के लिए प्रयोग की जा रही प्रौद्योगिकी के बारे में भी जानकारी का आदान-प्रदान करने का निर्णय लिया।
  • यह बैठक रचनात्‍मक और सार्थक विचार-विमर्शों के लिए बधाई देने और 2021 में भारत में ड्रग नियंत्रण सहयोग के बारे में छठी भारत-म्यांमार द्विपक्षीय बैठक आयोजित करने के निर्णय के साथ संपन्न हुई।

      Find More National News Here

      about - Part 2513_4.1

      भारत और उज्बेकिस्तान ने रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए 9 समझौतों पर किए हस्ताक्षर

       

      about - Part 2513_18.1

      प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्ज़ियोएव (Shavkat Mirziyoyev) ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने के लिए वर्चुली आयोजित शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता की। भारत सरकार ने उज्बेकिस्तान में सड़क निर्माण, सीवरेज ट्रीटमेंट और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में चार विकासात्मक परियोजनाओं के लिए 448 मिलियन अमेरिकी डॉलर की लाइन ऑफ क्रेडिट को भी मंजूरी दी।

      WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


      भारत और उज्बेकिस्तान ने विभिन्न क्षेत्रों में नौ करार और समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए:

      1. Solar Energy
      2. Digital Technologies
      3. High Impact Community Development Projects
      4. Trade, Economic and Investment Cooperation
      5. Defence and Security
      6. Civil Nuclear Energy
      7. Connectivity
      8. Culture, Education and People-to-People Contacts
      9. Terrorism

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • उज्बेकिस्तान की राजधानी: ताशकंद; मुद्रा: उज़्बेकिस्तान सोम.

      Find More News Related to
      Agreements

      about - Part 2513_4.1

      पीएम मोदी ने फिक्की की 93 वीं वार्षिक आम बैठक के उद्घाटन सत्र को किया संबोधित

       

      about - Part 2513_21.1

      प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से फिक्की की 93 वीं वार्षिक आम बैठक (Annual General Meeting) और वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) द्वारा 11 से 14 दिसंबर, 2020 तक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। फिक्की 93 वें एजीएम का विषय ‘Inspired India’ है। साथ ही प्रधानमंत्री ने वर्चुअली फिक्की एनुअल एक्सपो 2020 का भी उद्घाटन किया, जो 11 दिसंबर 2020 से शुरू होकर एक साल तक जारी रहेगा।

      WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


      फिक्की की 93 वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) के बारे में:

      फिक्की एजीएम वार्षिक उच्च अधिकार प्राप्त व्यक्तियों वाला एक प्रमुख कार्यक्रम है, जिसमें कैबिनेट मंत्री, भारत सरकार के सचिव, वैश्विक उद्योग कैप्टेन, राजनयिक, राजनीतिक दल के नेता और अन्य विचारक नेता भाग लेते हैं। इस मेगा इवेंट में दुनिया भर से लगभग 10000 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया है।


      फिक्की वार्षिक एक्सपो 2020 के बारे में:

      एक्सपो विनिर्माण और सेवा क्षेत्रों पर केंद्रित देश में अपनी तरह का एक आभासी आयोजन है, जो दुनिया भर के प्रदर्शकों को अपने उत्पादों का प्रदर्शन करने और अपने व्यापार की संभावनाओं को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है।

      Find
      More National News Here

      about - Part 2513_4.1

      भारतीय टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना ने दुबई में जीता ITF डबल खिताब

       

      about - Part 2513_24.1

      भारतीय टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना ने दुबई में अपने जॉर्जियाई साथी एकातेरिन गोर्गोडेज़ के साथ संयुक्त रूप से 2020 अल हब्तूर टेनिस चैलेंज जीतकर सीजन का तीसरा युगल खिताब जीता हैं। इंडो-जॉर्जियाई जोड़ी ने स्पेन के एलियोना बोल्सोवा ज़ादोइनोव और स्लोवाकिया काजा जुवान की जोड़ी को 6-4 3-6 10-6 से हराकर 1,00,000 अमेरिकी डॉलर का खिताब जीता।

      WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


      Habtoor Tennis Challenge के बारे में:

      अल हैबटूर टेनिस चैलेंज एक पेशेवर महिला टेनिस टूर्नामेंट के साथ-सैट 1998 से दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में सालाना आयोजित होने वाले ITF महिला विश्व टेनिस टूर का हिस्सा है।

      Find More Sports News Here

      about - Part 2513_4.1

      प्रसिद्ध संस्कृत विद्वान, विद्यावाचस्पति बन्णंजय गोविंदाचार्य का निधन

       

      about - Part 2513_27.1

      प्रसिद्ध संस्कृत विद्वान, विद्यावाचस्पति बन्णंजय गोविंदाचार्य का निधन हो गया है। वे वेद भाष्य, उपनिषद भाष्य, महाभारत, रामायण और पुराणों में पारंगत थे और उन्होंने वेद सूक्तों, उपनिषदों, शत रुद्रिया, ब्रह्मसूत्र भाष्य और गीता भाष्य पर भाष्य लिखे थे।

      WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


      गोविंदाचार्य को 2009 में पद्मश्री से सम्मानित
      किया गया था। उन्होंने लगभग 150 किताबें लिखी थीं और संस्कृत से कन्नड़ में कई ग्रंथों का अनुवाद किया था।

      Find More Obituaries News

      about - Part 2513_4.1

      साउंड बैरियर को तोड़कर विमान उड़ाने वाले दुनिया के सबसे पहले पायलट चक येजर का निधन

       

      about - Part 2513_30.1

      अमेरिकी वायु सेना के अधिकारी और टेस्ट पायलट चक येजर, जो 1947 में इतिहास के पहले पायलट बने, उनका निधन हो गया है। येज़र 14 अक्टूबर, 1947 को साउंड बैरियर को तोड़कर आवाज से भी ज्यादा गति में विमान उड़ाने वाले दुनिया के सबसे पहले टेस्ट पायलट बने, जब उन्होंने मच 1 (ध्वनि की गति) में प्रायोगिक Bell X-1 एयरक्राफ्ट को 45,000 फीट (13,700 मीटर) की ऊंचाई पर उड़ाया। आपको बता दें कि Level flight का मतलब निरंतर ऊंचाई पर उड़ना होता है, ऊपर और नीचे उड़ते रहना नहीं।

      WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


      चक येजर के बारे में:

      येज़र द्वितीय विश्व युद्ध, कोरियाई युद्ध और वियतनाम युद्ध और उनके तीन-युद्ध सक्रिय-ड्यूटी फ्लाइंग करियर के साथ 30 से अधिक वर्षों तक जुड़े रहे। अपने पूरे जीवन के दौरान, उन्होंने 360 से अधिक विभिन्न प्रकार के विमानों को उड़ाया और बाद के वर्षों में कई अन्य गति और ऊंचाई के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

      Find More Obituaries News

      about - Part 2513_4.1

      Recent Posts

      द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
      Most Important Questions and Answer PDF
      QR Code
      Scan Me