अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस: 20 दिसंबर

 

about - Part 2507_3.1

International Human Solidarity Day: हर साल 20 दिसंबर को विविधता में एकता को चिन्हित करने और एकजुटता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र मिलेनियम घोषणा के अनुसार, एकजुटता उन बुनियादी मूल्यों में से है जो अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के लिए बहुत जरुरी हैं।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

 क्या है एकजुटता?

एकजुटता को साझा हितों और उद्देश्यों के बारे में जागरूकता के रूप में परिभाषित किया जाता है जो एक ऐसे समाज में एकता और संबंधों की मनोवैज्ञानिक भावना पैदा करते हैं जो लोगों को एक-दुसरे के साथ बांधते हैं।


अंतर्राष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस का इतिहास:

संयुक्तराष्ट्र महासभा ने 22 दिसंबर 2005 को प्रस्ताव 60/209 द्वारा मानव एकता को एकजुटता के मौलिक और सार्वभौमिक अधिकारों के रूप में मान्यता दी गई थी, जो इक्कीसवीं सदी में लोगों के बीच संबंधों को दर्शाता है, और इस संबंध में ही प्रत्येक वर्ष 20 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस मनाए जाने का निर्णय लिया गया। 

Find
More Important Days Here

about - Part 2507_4.1

आरबीआई ने केरल में अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक पर लगाया 50 लाख रुपये का जुर्माना

 

about - Part 2507_6.1

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने केरल स्थित द अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर 50 लाख रुपये का मौद्रिक जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना आय पहचान और संपत्ति वर्गीकरण नियमों (Income Recognition and Asset Classification) तथा कर्ज के प्रबंधन के मामले में निर्देशों का पालन नहीं करने को लेकर लगाया गया है।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा कि आरबीआई द्वारा 31 मार्च, 2019 को की स्थिति के अनुसार वित्तीय स्थिति की जांच की गयी थी, जिससे पता चला कि बैंक ने निर्देशों का अनुपालन नहीं किया था। इसके बाद बैंक को कारण बताओं नोटिस जारी कर पूछा गया था कि RBI द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन न करने के लिए उस पर जुर्माना क्यों नहीं लगाया जाना चाहिए।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • RBI के 25 वें गवर्नर: शक्तिकांत दास; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता.

Find More Banking News Here

about - Part 2507_4.1

Paytm ने मर्चेंट के लिए लॉन्च की 24×7 RTGS मनी ट्रांसफर सुविधा

 

about - Part 2507_9.1

डिजिटल फाइनेंसियल सेवा प्लेटफार्म पेटीएम ने हाई- वैल्यू लेनदेन करने वाली कंपनियों का सहयोग करने के लिए 24×7 RTGS सुविधा की शुरूआत की है। यह कारोबारियों को कर्मचारियों, विक्रेताओं और साझेदारों को थोक और जल्द पैसे ट्रान्सफर करने में सक्षम बनाएगा है। इस सुविधा से मर्चेंट Paytm Payouts के API और बिज़नेस Paytm डैशबोर्ड के माध्यम से बैंक खातों, UPI, और पेटीएम वॉलेट्स में तुरन्त बड़ा भुगतान कर सकते हैं।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

पेटीएम पेआउट एकमात्र सेवा प्रदाता है जो Wallet, UPI, IMPS, NEFT & RTGS के माध्यम से चौबीसों घंटे पैसे ट्रान्सफर की आसान सुविधा देता है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा आरटीजीएस सुविधा 24×7 किए जाने के फैसले के बाद कंपनी ने यह घोषणा की है। यह सेवा समय और संसाधनों की बचत करती है और यह एसएमई और बड़े उद्यमों के लिए फायदेमंद है जो इसका उपयोग स्वचालित भुगतान तंत्र को अपनाने के लिए करते हैं।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

    • पेटीएम मुख्यालय: नोएडा, उत्तर प्रदेश;
    • पेटीएम के संस्थापक और सीईओ: विजय शेखर शर्मा

    Find More Business News Here

    कानपुर में 5,850 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित किया जाएगा मेगा लेदर पार्क

     

    about - Part 2507_11.1

    कानपुर के रमईपुर गाँव में 5,850 करोड़ रुपये के निवेश से मेगा लेदर पार्क स्थापित किया जाएगा । पार्क, मेगा लेदर क्लस्टर प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जो 50,000 लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा करेगा। इस परियोजना को हाल ही में केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय से मंजूरी मिली है। मेगा लेदर क्लस्टर परियोजना लगभग 13,000 करोड़ रुपये के निवेश को आकर्षित करेगी।

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

    कानपुर में इस मेगा लेदर क्लस्टर के साथ, उत्तर प्रदेश लेदर पार्क स्थापित करने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा। चमड़े के पार्क को प्रदूषण पर नियंत्रण रखने के लिए इसमें एक अपशिष्ट उपचार संयंत्र भी स्थापित किया जाएगा। पार्क में इकाइयां स्थापित करने के लिए निवेशकों को 4,000 वर्ग मीटर से लेकर 10,000 वर्ग मीटर तक के औद्योगिक भूखंड उपलब्ध कराए जाएंगे।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

      • उत्तर प्रदेश की राजधानी: लखनऊ
      • उत्तर प्रदेश के राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल
      • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री: योगी आदित्यनाथ

      Find More State in News Here

      CAS ने मॉरीशस की बैडमिंटन खिलाड़ी फू कूने पर दो साल का लगाया बैन

       

      about - Part 2507_13.1

      कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) ने मॉरीशस की बैडमिंटन खिलाड़ी केट जेसिका फू कुने (Kate Jessica Foo Kune) पर डोपिंग नियमों उल्लंघन का दोषी पाए जाने पर दो साल का प्रतिबंधित लगा दिया है। फू कुने को नाइजीरिया के पोर्ट हरकोर्ट में 2019 अफ्रीकी बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप के दौरान एक प्रतिबंधित स्टेरॉयड का सेवन करने का पॉजिटिव टेस्ट पाया गया, लेकिन बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) के पैनल ने माना था कि फू कुने की कोई गलती नहीं है और उस पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया । हालाँकि CAS ने 27-वर्षीय खिलाड़ी के उस दावे ख़ारिज कर दिया जिसमे उन्होंने कहा था कि नाईजीरिया में 2019 में खेली गयी अफ्रीकी चैंपियनशिप के दौरान किसी ने जान बूझकर उनकी पानी की बोतल में एनाबोलिक स्टेरॉयड मिला दिया था।

      WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

      • कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट अध्यक्ष: जॉन कोट्स;
      • कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट का मुख्यालय: लुसाने (स्विट्जरलैंड)

      Find
      More Sports News Here

      एसबीआई जनरल इंश्योरेंस और इंट्रीसिटी रेलयात्री ने 5 लाख तक यात्रा कवर प्रदान करने के लिए की साझेदारी

       

      about - Part 2507_15.1

      एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने इंट्रीसिटी रेलयात्री के माध्यम से यात्रा करने के लिए बस यात्रियों के टिकट पर 5 लाख रूपए तक का यात्रा बीमा प्रदान करने के लिए इंट्रसिटी रेलयात्री के साथ साझेदारी की है। टिकट खरीदने पर ही यात्रा कवर की जाएगी। इस साझेदारी के तहत, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस आकस्मिक मृत्यु, स्थायी कुल विकलांगता, और चिकित्सा सहित कई प्रकार का कवरेज प्रदान करेगा।

      WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

      • एसबीआई जनरल इंश्योरेंस सीईओ: पीसी कांडपाल
      • इंट्रीसिटी रेलयात्री सीईओ: मनीष राठी

      Find More News Related to
      Agreements

      रतन टाटा को ‘ग्लोबल विजनरी ऑफ सस्टेनेबल बिजनेस एंड पीस’ पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

       

      about - Part 2507_17.1

      दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को फिलिस्तीनियों सहित क्षेत्र में स्थिरता और शांति को प्रोत्साहित करने वाले नवाचार को बढ़ावा देने के लिए इंडो-इज़राइल चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा सम्मानित किया जाएगा। दुबई में 21 दिसंबर को फेडरेशन ऑफ इंडो-इज़राइल चैंबर ऑफ कॉमर्स के अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ के दौरान टाटा समूह के अध्यक्ष एमिरिटस को ‘ग्लोबल विजनरी ऑफ सस्टेनेबल बिजनेस एंड पीस’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

      WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

      दुबई में फेडरेशन ऑफ इंडो-इज़राइल चैंबर ऑफ कॉमर्स के अंतर्राष्ट्रीय चैप्टर का उद्घाटन अपनी तरह की पहली पहल है, जिसका उद्देश्य अन्य देशों में व्यापार के अवसरों का एक साथ दोहन करना और त्रिपक्षीय सहयोग विकसित करना है।

      Find More Awards News Here

      about - Part 2507_4.1

      गोवा मुक्ति दिवस: 19 दिसंबर

      about - Part 2507_20.1

      Goa Liberation Day: भारत में हर साल 19 दिसंबर को गोवा मुक्ति दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो उस दिन का प्रतीक है जब 1961 में पुर्तगाल के 450 वर्षों के शासन बाद भारतीय सशस्त्र बलों ने गोवा को मुक्त कराया था। गोवा मुक्ति दिवस को गोवा में कई आयोजनों और उत्सवों द्वारा चिह्नित किया जाता है, हालांकि इस बार महामारी के कारण उत्सवों की न होने की उम्मीद है। आज के दिन राज्य के तीन अलग-अलग स्थानों से लोग मशाल प्रज्वलित करके आजाद मैदान में पहुँचते हैं।

      WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

      गोवा मुक्ति दिवस का इतिहास:

      • पुर्तगालियों ने 1510 में भारत के कई हिस्सों में अपना शासन स्थापित किया था लेकिन 19 वीं सदी के अंत तक भारत में पुर्तगाली शासन केवल गोवा, दमन, दीव, दादरा, नगर हवेली और अंजदिवा द्वीप तक सीमित रह गया था।
      • गोवा मुक्ति आंदोलन, जिसने गोवा में पुर्तगाली औपनिवेशिक शासन को समाप्त करने की मांग की, छोटे पैमाने पर विद्रोह के साथ शुरू हुआ था।
      • 15 अगस्त, 1947 को, जब भारत को स्वतंत्रता मिली थी, तब भी गोवा में पुर्तगाली शासन था।
      • इसके बाद पुर्तगालियों ने गोवा और अन्य भारतीय क्षेत्रों से अपनी पकड़ छोड़ने से इनकार कर दिया था। पुर्तगालियों के साथ असफल वार्ता और असंख्य कूटनीतिक प्रयासों के बाद, भारत के पूर्व प्रधान मंत्री, जवाहरलाल नेहरू ने फैसला किया कि अब सैन्य हस्तक्षेप ही एकमात्र विकल्प होगा।
      • 18 दिसंबर, 1961 से 36-घंटे तक सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन विजय’ चलाया गया, जिसमें भारतीय नौसेना, भारतीय वायु सेना और भारतीय सेना के हमले शामिल थे।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली
      परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
       

      • गोवा राजधानी: पणजी
      • गोवा के राज्यपाल: भगत सिंह कोश्यारी
      • गोवा के मुख्यमंत्री: प्रमोद सावंत


      Find More State in
      News Here

      about - Part 2507_4.1

        

      मोहम्मद आमिर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से की संन्यास की घोषणा

       

      about - Part 2507_23.1

      पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है, उन्होंने संन्यास लेने के अपने फैसले के पीछे का कारण मैनेजमेंट द्वारा “मानसिक यातना” (mental torture) को बताया है।  बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आमिर ने जुलाई 2009 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। अपने वनडे डेब्यू के बाद उसी महीने में, आमिर ने अपने 10 ओवरों में 45 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जो उनके स्टार करियर की शुरुआत थी। हालांकि, उन पर करियर के दौरान सलमान बट और मोहम्मद आसिफ के साथ मैच फिक्सिंग के आरोप लगते रहे है।

      WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

      Find
      More Sports News Here

      about - Part 2507_4.1

      ICRA ने FY21 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 7.8% तक की गिरावट का जताया अनुमान

       

      about - Part 2507_26.1

      घरेलू रेटिंग एजेंसी ICRA रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में देश की अर्थव्यवस्था में तकनीकी मंदी आने की संभावना जताई है, जिसके कारण वित्त वर्ष 2021 में भारत की जीडीपी में 7.8 प्रतिशत तक की गिरावट का अनुमान जताया है ।

      WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

      Find
      More Economy News

      about - Part 2507_4.1

      Recent Posts

      द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
      Most Important Questions and Answer PDF
      QR Code
      Scan Me