पूर्व सैनिक दिवस: 14 जनवरी

 

about - Part 2499_3.1

Armed Forces Veterans Day: देश में भारतीय सशस्‍त्र सेनाओं द्वारा वर्ष 2017 से प्रत्येक वर्ष 14 जनवरी को हमारे बहादुर सेना नायकों और पूर्व सैनिकों की राष्‍ट्र के प्रति निस्‍वार्थ सेवा और बलिदान के सम्‍मान में पूर्व सैनिक दिवस (वेटरन्स डे) मनाया जाता है। शुरुआत में इसे आर्मिस्टिस डे कहा जाता था। साल 2021 में 5 वां पूर्व सैनिक दिवस ,मनाया जा रहा है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

यह दिन भारतीय सशस्‍त्र सेनाओं के पहले कमांडर-इन-चीफ फील्‍ड मार्शल के. एम. करियप्‍पा, ओबीई के सेना में दिए गए अतुलनीय योगदान की याद में हर साल मनाया जाता है। फील्‍ड मार्शल करियप्‍पा 1953 में इसी दिन यानि 14 जनवरी 1953 को सेवानिवृत्त हुए थे। 

Find
More Important Days Here

about - Part 2499_4.1

मणिपुर गवर्नर ने लॉन्च की “मेकिंग ऑफ़ ए जनरल ए हिमालयन इको” बुक

 

about - Part 2499_6.1

मणिपुर की राज्यपाल डॉ. नजमा हेपतुल्ला ने दरबार हॉल, राज भवन, इम्फाल से वर्चुली लेफ्टिनेंट जनरल कोनसम हिमालय सिंह द्वारा लिखित “Making of a General-A Himalayan Echo” पुस्तक का विमोचन किया है। पुस्तक में दुनिया के सबसे साहसी बलों में से एक की श्रेष्ठ कमान का सार और अनिवार्यता के बारे में बताया गया है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


पुस्तक का सार:

  • यह पुस्तक लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ.) कोंसम हिमालय सिंह की समृतियाँ है, जिन्होंने मणिपुर के एक छोटे से गाँव से भारतीय सेना के थ्री-स्टार जनरल का पद संभालने वाले उत्तर पूर्व भारत के पहले व्यक्ति बनने के का सफर तय किया।
  • इस पुस्तक में मणिपुर के “Land of Emeralds” के बारे में भी बताया गया है।

Find More Books and Authors Here

about - Part 2499_7.1

भारतीय मूल के सूरीनाम के राष्ट्रपति संतोखी होंगे भारत के गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि

 

about - Part 2499_9.1

सूरीनाम गणराज्य के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी 26 जनवरी को होने वाली भारत की गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि होंगे। इससे भारत ने ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था, लेकिन ब्रिटिश पीएम को ब्रिटेन दोबारा शुरू हुए गंभीर कोरोनोवायरस संकट के मद्देनजर अपनी यात्रा को रद्द करना पड़ा।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

संतोखी इस सप्ताह के शुरूआत में, विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में मुख्य अतिथि भी थे और जहां उन्होंने भाषण भी दिया था। उन्होंने जुलाई 2020 में सूरीनाम के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली, जब उनकी पार्टी, प्रोग्रेसिव रिफॉर्म पार्टी ने चुनाव में 51 में से 20 सीटें जीतीं।


उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • सूरीनाम राजधानी: परमारिबो
  • सूरीनाम मुद्रा: सूरीनाम डॉलर
  • सूरीनाम महाद्वीप: दक्षिण अमेरिका

Find More Miscellaneous News Here

about - Part 2499_4.1

केंद्रीय बजट 2021: इतिहास में पहली बार पेश किया जाएगा पेपरलेस बजट

 

about - Part 2499_12.1

संसद में 1 फरवरी को पेश किया जाने वाला केंद्रीय बजट (Union Budget) 2021 मौजूदा कोरोनावायरस महामारी के मद्देनजर पूरी तरह से कागज रहित होने जा रहा है। आजादी के बाद यह पहला मौका होगा जब बजट की प्रति (Copy) नहीं  छपेंगी। इस संबंध में केंद्र ने संसद के दोनों सदनों से अनुमति ले ली है। यह निर्णय COVID-19 के संक्रमण के कारण लिया गया है, क्योंकि करीब 100 कर्मचारी इस प्रक्रिया से जुड़े होते हैं, जो बजट दस्तावेजों के प्रिंट होने, सील होने और बजट के दिन डिलीवर किए जाने तक करीब 15 दिन कैद रहते हैं. उन्हें बाहर जाने या किसी से बात करने की इजाज़त नहीं होती है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

बजट पेपर आमतौर पर मंत्रालय के प्रिंटिंग प्रेस में नॉर्थ ब्लॉक में छापे जाते हैं। इस वर्ष के बजट में कथित तौर पर पारंपरिक ‘हलवा’ समारोह का आयोजन नही किया जाएगा, अथवा इसे सीमित लोगों के साथ समारोह आयोजित किया जा सकता है। ‘हलवा’ समारोह, हर साल बजट से पहले वित्त मंत्रालय में हलवा समारोह का आयोजन होता है. इसे बजट से जुड़ी प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत माना जाता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री: निर्मला सीतारमण
  • वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री: अनुराग सिंह ठाकुर

Find
More National News Here

about - Part 2499_4.1

मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह ने किया चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल का उद्घाटन

 

about - Part 2499_15.1

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने माओ में चेरी ब्लॉसम महोत्सव के चौथे संस्करण का वर्चुली उद्घाटन किया। हालांकि, इस वर्ष, प्राधिकरण ने COVID-19 महामारी के कारण फेस्टिवल को सीमित करने का फैसला किया। इस फेस्टिवल में माओ के सुरम्य परिदृश्य को सुंदर फूलों से लदे हुए चेरी के पेड़ों से सजाया गया है, जो पारंपरिक रूप से दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


फेस्टिवल के बारे में:

  • सुंदर चेरी ब्लॉसम फूलों से सजे माओ शहर के सुरम्य परिदृश्य को दर्शाने वाले फेस्टिवल को दोपहर 2 बजे से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर लाइव स्ट्रीम किया गया।
  • मणिपुर के सेनापति जिले का माओ क्षेत्र चेरी ब्लॉसम के लिए जाना जाता है, एक पौधा जिसे जापान में लोकप्रिय रूप से सकुरा के रूप में जाना जाता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मणिपुर के मुख्यमंत्री: एन बीरेन सिंह; राज्यपाल: नजमा हेपतुल्ला.

Find
More State in News Here

about - Part 2499_7.1

भारतीय अमेरिकी लेखक वेद मेहता का निधन

 

about - Part 2499_18.1

भारतीय मूल के अमेरिकी लेखक वेद मेहता का निधन। बचपन में ही आंखों की रोशनी खोने वाले भारतीय-अमेरिकी उपन्यासकार को 20 वीं सदी के दिग्गज लेखक के रूप में व्यापक रूप से जाना जाता है, जिन्होंने अमेरिकी पाठकों की भारत से पहचान कराई थी। वेद मेहता, द न्यू यॉर्कर के लिए एक लंबे समय से लेखक रहे, जिनके सबसे प्रसिद्ध कार्यों में, एक दर्जन संस्करणों में अपनी आत्मकथा के अंतरंग लेंस के माध्यम से आधुनिक भारत के विशाल, अशांत इतिहास का पता लगाया।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

Find More Obituaries News

about - Part 2499_4.1

RBI ने डॉएश बैंक पर नियमों का उल्लंघन करने के चलते लगाया 2 करोड़ रुपये का जुर्माना

 

about - Part 2499_21.1

भारतीय रिजर्व बैंक ने जमा पर ब्याज दर से संबंधित निर्देशों के कुछ प्रावधानों का पालन न करने पर डॉएश बैंक एजी (Deutsche Bank AG) पर 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। रिज़र्व बैंक ने कहा कि 31 मार्च, 2019 को ड्यूश बैंक की वित्तीय स्थिति का वैधानिक निरीक्षण और रिस्क असेसमेंट रिपोर्ट ने पाया गया कि बैंक ने ‘भारतीय रिजर्व बैंक (जमा पर ब्याज दर) निर्देश, 2016’ का अनुपालन नहीं किया।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

यह कार्रवाई विनियामक अनुपालन में कमियों पर आधारित थी और इसका उद्देश्य बैंक द्वारा अपने ग्राहकों के साथ किए गए किसी भी लेनदेन या समझौते की वैधता पर निर्णय सुनाना नहीं था।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ड्यूश बैंक के सीईओ: क्रिश्चियन सेविन्ग
  • ड्यूश बैंक मुख्यालय: फ्रैंकफर्ट, जर्मनी
  • डॉयचे बैंक की स्थापना: 10 मार्च 1870

Find More Banking News Here

about - Part 2499_4.1

नुब्रा वैली में किया गया पहली बार आइस क्लाइम्बिंग फेस्टिवल का आयोजन

 

about - Part 2499_24.1

लेह की नुब्रा घाटी में पहली बार बर्फ पर चढ़ने (Ice climbing festival) का उत्सव मनाया गया। सात दिन लंबे इस कार्यक्रम को नुब्रा एडवेंचर क्लब द्वारा आयोजित किया गया था। आइस क्लाइम्बिंग विदेश में एक लोकप्रिय शीतकालीन खेल है। नुब्रा घाटी में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए, सोशल एक्टिविस्ट डॉ. नॉर्डन ओत्ज़ेर की मदद से नुब्रा एडवेंचर क्लब ने सात दिनों के आइस क्लाइम्बिंग फेस्टिवल का आयोजन किया है। ट्रेनर रिग्जिन त्सावांग ने कहा कि नुब्रा, हिमालय की आइस क्लाइम्बिंग की राजधानी बनाने की क्षमता है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

नुब्रा घाटी में आरोजित फेस्टिवल में कुल 18 लोगों ने भाग लिया, जिसमें 4 महिलाओं शामिल थी। सभी तीन स्थानों पर फेस्टिवल के दौरान बेसिक बर्फ पर चढ़ने के कौशल का प्रशिक्षण दिया गया, जिनमे पनामिक की पुडोंग केक, ऐई गांव की कृत्रिम ग्लेशियर और वारसी गांव की पास स्थित “नुब्रा एडवेंचर क्लब क्रैग” में पहली चढ़ाई। तीन प्रशिक्षकों रिग्जिन तवासांग, त्सावांग नामग्याल और क्रान कौशिक ने बर्फ पर चढ़ने के कौशल का प्रशिक्षण दिया। प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए।

Find
More Miscellaneous News Here

about - Part 2499_4.1

भारत बायोटेक ने ब्राजील को Covaxin देने के लिए प्रीसिसा मेडिकमेन्टस के साथ किया समझौता

 

about - Part 2499_27.1

भारत बायोटेक ने ब्राजील को भारत में निर्मित कोविड -19 वैक्सीन ‘Covaxin’ की आपूर्ति के लिए प्रीसिसा मेडिकमेन्टस (Precisa Medicamentos) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। ब्राजील सरकार द्वारा प्रत्यक्ष खरीद के माध्यम से कोवाक्सिन की आपूर्ति को सार्वजनिक बाजार के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

कोविड-19 के लिए बनाई गई भारत की पहले स्वदेशी वैक्सीन COVAXIN के निर्यात पर चर्चा करने के लिए प्रीसीसा मेडिकामेंट्स की एक टीम ने पिछले सप्ताह जीनोम घाटी में भारत बायोटेक के सुविधा केंद्र का दौरा किया था।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारत बायोटेक की स्थापना: 1996
  • भारत बायोटेक मुख्यालय स्थान: हैदराबाद
  • भारत बायोटेक के कार्यकारी निदेशक: डॉ वी कृष्णा मोहन

Find More News Related to
Agreements

about - Part 2499_4.1

दिसंबर में भारत की खुदरा मुद्रास्फीति घटकर हुई 4.59%

 

about - Part 2499_30.1

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, भारत की खुदरा मुद्रास्फीति दिसंबर में तेजी से गिरकर 4.59 प्रतिशत पर आ गई है, जिसका मुख्य कारण खाद्य कीमतों में आई गिरावट है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (Consumer Price Index) पर आधारित खुदरा मुद्रास्फीति नवंबर में 6.93 प्रतिशत थी।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2020 में खाद्य मुद्रास्फीति घटकर दिसंबर में 3.41 प्रतिशत रह गई, जो पिछले महीने में 9.5 प्रतिशत थी। 

Find More News on Economy Here

about - Part 2499_4.1

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me