IREDA-NHPC ने ग्रीन एनर्जी परियोजना के लिए मिलाया हाथ

 

about - Part 2486_3.1

एनएचपीसी लिमिटेड ने अगले 5 वर्षों में अक्षय ऊर्जा (renewable energy) परियोजनाओं की स्थापना में सहायता प्रदान करने के लिए भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (Indian Renewable Energy Development Agency) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते पर हस्ताक्षर NHPC के CMD अभय कुमार सिंह और IREDA के CMD प्रदीप कुमार दास की उपस्थिति में किए गए।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

समझौते के तहत:

  • NHPC जानकारी और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण में मदद करेगा और परामर्श और अनुसंधान सेवाएं प्रदान करेगा।
  • एनएचपीसी ने देश के नवीकरणीय ऊर्जा परिदृश्य पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना शुरू की है।
  • योजना के तहत, एनएचपीसी अगले 3 वर्षों में 7.5 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं का विकास करेगी।
  • एनएचपीसी ने पहले ही स्वामित्व के आधार पर 102.5 मेगावाट की एक अक्षय क्षमता का सफलतापूर्वक कमीशन कर लिया है और मध्यस्थ के आधार पर 2000 मेगावाट का अनुबंध किया है।

NHPC लिमिटेड के बारे में:

एनएचपीसी लिमिटेड 1975 में गठित एक भारतीय जल विद्युत उत्पादन कंपनी है। इसका स्थापना सभी पहलुओं में जलविद्युत शक्ति के कुशल विकास की योजना बनाने और बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी। बाद में एनएचपीसी ने ऊर्जा के अन्य स्रोतों जैसे कि भूतापीय, सौर, पवन, ज्वार, आदि को शामिल करने के लिए विस्तार किया।

Find More News Related to
Agreements

about - Part 2486_4.1

“मोदी इंडिया कॉलिंग – 2021” पुस्तक का हुआ विमोचन

 

about - Part 2486_6.1

16 वें प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर “Modi India Calling – 2021”  नामक एक कॉफी टेबल बुक जारी की गई है। इस पुस्तक में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की “107 विदेशी और द्विपक्षीय यात्राओं” के दौरान खींची गई विभिन्न तस्वीरें हैं।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

यह पुस्तक भाजपा नेता विजय जॉली का विचार है और इसे दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने जारी किया हैं। किताब को मनीश मीडिया ने प्रकाशित किया है और इसमें 450 पृष्ठ हैं जिनमें पीएम मोदी की हजारों तस्वीरें हैं। जॉली ने यह भी कहा है कि वह राहुल गांधी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर इसी तरह की किताब बनाना चाहते हैं।

Find More Books and Authors Here

about - Part 2486_7.1

पश्चिम बंगाल की सीएम ने किया 26 वें कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन

about - Part 2486_9.1

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 26 वें कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (KIFF) का उद्घाटन किया है। उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड सुपरस्टार और पश्चिम बंगाल के ब्रांड एंबेसडर शाहरुख खान ने वर्चुली मुंबई से भाग लिया। दिग्गज फिल्मकार सत्यजीत रे की क्लासिक ‘अपुर संसार’ इस महोत्सव की उद्घाटन फिल्म होगी, जिसमें 45 देशों की 131 फिल्मों को 13 जनवरी तक दिखाया जाएगा।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

इन फिल्मों का प्रदर्शन साल्टलेक के रवीन्द्र सदन, नंदन, सिसिर मंच और रवीन्द्र ओकाकुरा भवन में किया जाएगा। इसके अलावा इतालवी फिल्म निर्माता फेडेरिको फेलिनी की छह फिल्में और सितारवादक रविशंकर, गायक हेमंत मुखर्जी की फिल्में और हास्य कलाकार भानु बंद्योपाध्याय की फ्लिक की स्क्रीनिंग की जाएगी।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री: ममता बनर्जी; राज्यपाल: जगदीप धनखड़.

Find More State in
News Here

about - Part 2486_7.1

 

जापान ने भारत के COVID राहत प्रयासों के लिए की 2,113 करोड़ रु का ऋण देने की घोषणा

 

about - Part 2486_12.1

जापान सरकार ने भारत को 30 बिलियन जापानी येन (लगभग 2113 करोड़ रुपये) का विकास सहायता ऋण देने की घोषणा की है। इस कार्यक्रम के ऋण का उद्देश्य COVID-19 महामारी के गंभीर प्रभावों के खिलाफ पूरे देश में गरीब और कमजोर लोगों को समन्वित और पर्याप्त सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के भारत के प्रयासों में सहयोग करना है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

भारत और जापान का 1958 से द्विपक्षीय विकास सहयोग का एक लंबा और लाभदायक इतिहास रहा है। पिछले कुछ वर्षों में, भारत और जापान के बीच आर्थिक सहयोग एक रणनीतिक साझेदारी में मजबूत और विकसित हुआ है।


उपरोक्त समाचारों से
आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
 

  • जापान की राजधानी: टोक्यो
  • जापान मुद्रा: जापानी येन
  • जापान के प्रधानमंत्री: योशीहाइड सुगा

Find
More National News Here

about - Part 2486_4.1

जो बाइडेन ने दो भारतीय-अमेरिकियों को अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में शामिल करने का किया ऐलान

 

about - Part 2486_15.1

अमेरिकी के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारतीय मूल की अमेरिकी सुमोना गुहा को दक्षिण एशिया का वरिष्ठ निदेशक और तरुण छाबड़ा को प्रौद्योगिकी और राष्ट्रीय सुरक्षा का वरिष्ठ निदेशक नामित किया है। गुहा बिडेन-हैरिस अभियान में दक्षिण एशिया विदेश नीति कार्यकारी समूह की संयुक्त-अध्यक्ष थी और वर्तमान में स्टेट डिपार्टमेंट एजेंसी रिव्यू टीम का हिस्सा हैं।

ओबामा-बिडेन प्रशासन के दौरान, छाबड़ा ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के स्टाफ रणनीतिक योजना के निदेशक और मानवाधिकार और राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के निदेशक के रूप में काम किया, और पेंटागन में रक्षा सचिव के स्पीच लेखक के रूप में भी कार्य किया है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

सुमोना गुहा के बारे में:

गुहा, जॉन्स हॉपकिन्स और जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट हैं। प्रौद्योगिकी और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए वरिष्ठ निदेशक के रूप में नामित, छाबड़ा जॉर्ज टाउन विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर सिक्योरिटी एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी में सीनियर फेलो हैं।


तरुण छाबड़ा के बारे में:

टेनेसी में जन्मे और लुइसियाना में बड़े हुए, छाबड़ा पहली पीढ़ी के अमेरिकी और स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और हार्वर्ड लॉ स्कूल से ग्रेजुएट हैं।

Find More International
News

about - Part 2486_4.1

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री माधवसिंह सोलंकी का निधन

 

about - Part 2486_18.1

भारत के पूर्व विदेश मंत्री और गुजरात के मुख्यमंत्री रहे दिग्गज कांग्रेस नेता माधवसिंह सोलंकी का निधन। उन्होंने जून 1991 से मार्च 1992 तक भारत के विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया था। वह 1976 से 1990 के बीच तीन बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। वह नरेंद्र मोदी से पहले राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री बने रहने वाले नेता थे।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

Find More Obituaries News

about - Part 2486_4.1

विश्व हिंदी दिवस: 10 जनवरी

 

about - Part 2486_21.1

हिंदी भाषा के विश्व स्तर पर प्रचार-प्रसार और बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2006 से हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। यह दिन पहले विश्व हिंदी सम्मेलन की वर्षगांठ भी है, जिसका उद्घाटन 10 जनवरी 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया था।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

पहला विश्व हिंदी दिवस मनाए जाने की शुरूआत 10 जनवरी 2006 को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा की गई थी। हालांकि यह ध्यान रखने की बात है कि भारत में राष्ट्रीय हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है। इसी दिन 1949 में, सविंधान सभा ने हिंदी देवनागरी लिपि को संघ की आधिकारिक भाषा के रूप अपनाया था।

Find
More Important Days Here

about - Part 2486_4.1

तौडेरा फिर बने मध्य अफ्रीकी गणराज्य के राष्ट्रपति

 

about - Part 2486_24.1

फॉस्टिन-आर्कचेंज तौडेरा द्वारा 53% से अधिक मतों से चुनाव जीतने के बाद दोबारा मध्य अफ्रीकी गणराज्य का राष्ट्रपति चुना गया। 63 वर्षीय राष्ट्रपति 2016 से सत्ता में हैं लेकिन देश के विशाल हिस्सों पर नियंत्रण हासिल करने के लिए हथियाबंद विरोधियों से लगातार संघर्ष कर रहे है। सोने और हीरे के उत्पादक मध्य अफ्रीकी गणराज्य की आबादी 4.7 मिलियन है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक कैपिटल: बुंगी
  • सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक करेंसी: सेंट्रल अफ्रीकन सीएफए फ्रैंक

Find More International News

about - Part 2486_4.1

बंधन बैंक ने सेना के जवानों के लिए लॉन्च किया शौर्य सैलरी अकाउंट

 

about - Part 2486_27.1

निजी क्षेत्र के बैंक बंधन बैंक ने भारतीय सेना के साथ सेना कर्मियों को बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। बैंक इस सझेदाती के तहत सेना के जवानों के लिए शौर्य सैलरी अकाउंट की सेवा प्रदान करेगा। बंधन बैंक शौर्य सैलरी अकाउंट जीरो बैलेंस खाता होता यानि इसमें कोई भी मेन्टेन चार्ज नही लगेगा। इसके अलावा शौर्य सैलरी अकाउंट, कर्मियों और उनके परिवारों को भी सुरक्षा प्रदान करता है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


बंधन बैंक शौर्य वेतन खाते के बारे में:

  • उन्हें अन्य विशेष सेवाए मुहैया कराई जाएगी जैसे कि एक लाख रुपये से अधिक की शेष राशि पर छह प्रतिशत ब्याज, एटीएम में असीमित मुफ्त एटीएम लेनदेन, शौर्य वीजा प्लेटिनम डेबिट कार्ड पर लगने वाले वार्षिक शुल्क की छूट और असीमित मुफ्त NEFT/RTGS/IMPS/DD लेनदेन।
  • इसमें खाताधारक की आकस्मिक मृत्यु होने पर 30 लाख रुपये का मुफ्त व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, 1 करोड़ रुपये का हवाई दुर्घटना कवर और एक आश्रित बच्चे को चार साल तक प्रति वर्ष 1 लाख रुपये का मुफ्त शैक्षिक भी लाभ शामिल है।


उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बंधन बैंक के एमडी और सीईओ: चंद्र शेखर घोष
  • बंधन बैंक मुख्यालय: कोलकाता, पश्चिम बंगाल
  • बंधन बैंक की स्थापना: 2001

Find More Banking News Here

about - Part 2486_4.1

अभिषेक यादव को नियुक्त किया गया AIFF का पहला उप महासचिव

 

about - Part 2486_30.1

भारत के पूर्व स्ट्राइकर अभिषेक यादव को खेल निकाय द्वारा पदानुक्रम में एक नया पद बनाने के फैसले के बाद ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) को पहला उप महासचिव नियुक्त किया गया है। 40 वर्षीय पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, जो भाईचुंग भूटिया, सुनील छेत्री, महेश गवली और क्लाइमेक्स लॉरेंस के साथ खेल चुके हैं, जनवरी 2018 से राष्ट्रीय टीम के निदेशक के रूप में काम कर रहे हैं।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

इसके अलावा यादव ने मुख्य कोच लुइस नॉर्टन डे मारोस के साथ मिलकर 2017 के U17 भारतीय विश्व कप टीम के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) के रूप में भी काम किया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष: प्रफुल्ल पटेल
  • ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के उपाध्यक्ष: सुब्रत दत्ता
  • ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन की स्थापना: 23 जून 1937
  • ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन मुख्यालय: द्वारका, दिल्ली

Find More Appointments Here

about - Part 2486_4.1

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me