केंद्रीय गृह मंत्री ने मणिपुर में किया विकास परियोजनाओं का शुभारंभ

 

about | - Part 2369_3.1

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने मणिपुर में अनेक विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। श्री अमित शाह ने इंफाल में वर्चुअल माध्यम से ई ऑफ़िस और थुबल बहुद्देशीय परियोजना (Thoubal Dam) का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने चूड़ाचांदपुर मेडिकल कॉलेज, मंत्रीपुखरी में आईटी-एसईजेड, नई दिल्ली के द्वारका में मणिपुर भवन और इंफाल में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर समेत सात प्रमुख विकास परियोजनाओं की वर्चुअल तरीके से आधारशिला रखी। 

इस अवसर पर उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंहमणिपुर के मुख्यमंत्री श्री एन बीरेन सिंह,,विधानसभा अध्यक्ष और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह   
  • मणिपुर के राज्यपाल: नजमा हेपतुल्ला.
  • मणिपुर की राजधानी : इम्फाल 


Find More State In News Here

 

about | - Part 2369_4.1

फीफा ने रद्द किया अगले साल का U-20, U-17 विश्व कप

 

about | - Part 2369_6.1

फीफा ने नॉवेल कोरोनवायरस के कारण 2021 में पुरुषों के U-20 और U-17 विश्व कप टूर्नामेंट को रद्द कर दिया है. COVID-19 महामारी के परिणामस्वरूप, फीफा परिषद के ब्यूरो ने पुरुषों के फीफा U-20 विश्व कप और फीफा U-17 विश्व कप के 2021 संस्करणों को रद्द करने तथा क्रमशः इंडोनेशिया और पेरू को 2023 संस्करणों के मेजबान के रूप में नियुक्त करने का निर्णय लिया है, जो 2021 में टूर्नामेंट की मेजबानी करने वाले थे.

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams


इस प्रकार पेरू 2023 में फीफा U17 विश्व कप की मेजबानी करेगा. उसी
वर्ष
, फीफा U20 विश्व कप का
आयोजन इंडोनेशिया द्वारा
किया जाएगा.

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • फीफा का अध्यक्ष: जियानी इन्फेंटिनो; स्थापना: 21 मई 1904.
  • मुख्यालय: ज्यूरिक, स्विट्जरलैंड.

Find More Sports News Here

 

about | - Part 2369_7.1

हिमाचल के सीएम ने शिमला में वाजपेयी की 18 फीट की प्रतिमा का अनावरण किया

 

about | - Part 2369_9.1

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राज्य की राजधानी में ऐतिहासिक रिज पर दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 96 वीं जयंती के अवसर पर उनकी 18 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया है. यह प्रतिमा 1.08 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई है. रिज मैदान में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मूर्तियां भी हैं.


WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • एचपी के मुख्यमंत्री: जयराम ठाकुर; एचपी के राज्यपाल: बंडारू दत्तात्रेय.

Find More State In News Here

about | - Part 2369_7.1

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लॉन्च किया ई-संपाडा वेब पोर्टल

 

about | - Part 2369_12.1

आवास और शहरी मामलों के मंत्री, हरदीप सिंह पुरी ने सुशासन दिवस पर एक नया वेब पोर्टल और मोबाइल ऐप ई-सम्पदा लॉन्च किया है. यह नया एप्लीकेशन एक लाख से अधिक सरकारी आवासीय व्यवस्थाओं के आवंटन, सरकारी संगठनों को 28 शहरों में 45 कार्यालय परिसरों में कार्यालय स्थान आवंटन और 1,176-हॉलिडे होमरूम की बुकिंग सहित सभी सेवाओं के लिए सिंगल-विंडो प्रदान करता है.

 

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

ई-सम्पदा पोर्टल के विषय में:

  • यह पोर्टल भारत भर में उपयोगकर्ताओं को शिकायतें दर्ज करने, दस्तावेज प्रस्तुत करने और आभासी सुनवाई के लिए उपस्थित
    होने के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रदान करता है.
  • आवंटन, प्रतिधारण, नियमितीकरण और नो ड्यूस प्रमाण पत्र जैसी विभिन्न
    संपदा सेवाएं प्रदान करने में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए
    ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है.
  • परिसंपत्तियों के उपभोग और सेवा वितरण पर वास्तविक समय की जानकारी
    संसाधनों के इष्टतम उपभोग की सुविधा प्रदान करेगी.
  • स्वचालित प्रक्रियाएं मानवीय
    हस्तक्षेप को कम कर अधिक पारदर्शिता लाएंगे.

Find More National News Here

 

about | - Part 2369_7.1

‘Covid-19: सभ्यता का संकट और समाधन’ नामक एक नई पुस्तक का विमोचन

 

about | - Part 2369_15.1

नोबेल
पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी की नई
पुस्तक Covid19: सभ्यता का संकट और समाधन (Covid-19: Crisis of Civilisation and Solutions) का विमोचन भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश
दीपक मिश्रा और राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह द्वारा
किया गया. इस हिंदी पुस्तक
का प्रकाशन

प्रभात प्रकाशन द्वारा
किया गया.

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


पुस्तक का सार:

नई पुस्तक में इस बात पर चर्चा की गई है
कि किस तरह से
Covid 19 महामारी ने बीमारी से उत्पन्न संकट के समाधान का सुझाव देते हुए जीवन के
सामान्य तरीके को प्रभावित किया है
.
पुस्तक में चर्चा की गई है कि कैसे महामारी ने शिक्षा प्रणाली
, व्यापार, राजनीति, सार्वजनिक सुरक्षा, विदेश नीति, कानून, चिकित्सा, अर्थव्यवस्था और देशों के विकास को प्रभावित किया है.


Find More Books and Authors Here

about | - Part 2369_7.1

पंजाब सरकार ने लॉन्च कियी मोबाइल ऐप और वेब पोर्टल ‘PR Insight’

 

about | - Part 2369_18.1

पंजाब के मुख्यमंत्री, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सरकारी नीतियों पर अपने नागरिकों की प्रतिक्रिया के आधार पर नागरिक-केंद्रित सेवाओं की डिलीवरी में सुधार करने के लिए ‘PR Insight’ नामक मोबाइल एप्लिकेशन और वेब पोर्टल लॉन्च किया है. PR Insight का मूल उद्देश्य जनता की प्रतिक्रियाओं पर सावधानीपूर्वक निगरानी रखने के बाद जनता की संतुष्टि के लिए राज्य सरकार की मौजूदा योजनाओं और कार्यक्रमों को नई दिशा देना है.

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


“PR Insight” के विषय में:

  • सूचना और जनसंपर्क विभाग द्वारा PR Insight एप्लिकेशन राज्य के सभी समाचार लेखों और सोशल मीडिया पोस्टों का एक एकल रिपॉजिटरी और डैशबोर्ड प्रदान करने के लिए विकसित किया गया है.
  • फिर इन समाचार लेखों और सोशल मीडिया पोस्टों के एकल रिपॉजिटरी का सरकारी नीतियों और नागरिकों द्वारा शासन की धारणा पर नागरिक प्रतिक्रिया को समझने के लिए एडवांस एनालिटिक्स और सेंटिमेंट एनालिसिस उपकरणों का उपयोग करके विश्लेषण किया जाता है.
  • PR Insight एप्लिकेशन और पोर्टल के साथ अधिकतम 31 प्रमुख समाचार पत्र एजेंसियों / पोर्टलों को ऑनलाइन एकीकृत किया गया है तथा सभी राज्य विभागों के समाचार लेख इन समाचार एजेंसियों से वास्तविक समय पर प्राप्त किए जाते हैं. 
  • ऐप नागरिक की प्रतिक्रिया की निगरानी करेगा और बाद में राज्य में उत्तरदायी और पारदर्शी प्रशासन सुनिश्चित करेगा.


सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • पंजाब के मुख्यमंत्री: कैप्टन अमरिंदर सिंह; राज्यपाल: वी.पी. सिंह बदनोर.

Find More State In News Here

about | - Part 2369_7.1

प्रसिद्ध उर्दू कवि शम्सुर्रहमान फारुकी का निधन

 

about | - Part 2369_21.1

COVID-19 से उबरने के एक महीने बाद प्रसिद्ध उर्दू कवि और आलोचक, शम्सुर्रहमान फारुकी का निधन हो गया है. उन्हें 1996 में अपने काम अठारहवीं शताब्दी के कवि मीर तकी मीर पर किए गए चार-संस्करण अध्ययन ‘शेर-ए शोर-अंजेज़’ के लिए सरस्वती सम्मान से सम्मानित किया गया था. भारत सरकार ने उन्हें 2009 में नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया था.

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

Find More Obituaries News

about | - Part 2369_7.1

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज जॉन एडरिक का निधन

 

about | - Part 2369_24.1

पूर्व इंग्लिश प्रथम श्रेणी के बल्लेबाज जॉन एडरिक का निधन हो गया है. वह 1956 से 1978 तक के करियर के दौरान अपनी पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से थे. उन्होंने इंग्लैंड के लिए 77 टेस्ट मैच खेले, और 1963 से 1976 के बीच 13 वर्षों के दौरान 5,000 से अधिक रन बनाए. उन्होंने 1965 में एक टेस्ट मैच में ट्रिपल-सेंचुरी बनाई, जो इंग्लैंड के लिए पांचवां सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर है.

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

Find More Obituaries News

 

about | - Part 2369_7.1

गुजरात में स्थापित होगी भारत की पहली लिथियम रिफाइनरी

 

about | - Part 2369_27.1

भारत की पहली लिथियम रिफाइनरी जल्द ही गुजरात में स्थापित होने जा रही है. मणिकरण पावर लिमिटेड, देश की सबसे बड़ी बिजली व्यापार और नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी है, जो इस रिफाइनरी को स्थापित करने के लिए लगभग 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. रिफाइनरी बैटरी-ग्रेड सामग्री के उत्पादन के लिए लिथियम ओर को प्रोसेस करेगा. लिथियम एक दुर्लभ तत्व है और आमतौर पर भारत में नहीं पाया जाता है.

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

पिछले साल, मणिकरण पावर ने ऑस्ट्रेलियाई फर्म न्यूमेटल के साथ मिलकर पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में माउंट मैरियन लिथियम खदान का दोहन किया था. प्रस्तावित परियोजना से गुजरात को लिथियम बैटरी के घरेलू निर्माण के लिए कच्चे माल की आपूर्ति को सुरक्षित करने में मदद मिलने की उम्मीद है क्योंकि यह इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देता है. 

Find More Miscellaneous News Here

about | - Part 2369_7.1

ओडिशा में होगी भारत के सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम की स्थापना

 

about | - Part 2369_30.1

ओडिशा के मुख्यमंत्री, नवीन पटनायक ने घोषणा की है कि भारत का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम ओडिशा के राउरकेला शहर में स्थापित किया जा रहा है. स्टेडियम का निर्माण राउरकेला की बीजू पटनायक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नॉलेजी कैंपस में किया जाएगा.

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


स्टेडियम के विषय में:

  • 15 एकड़ भूमि में फैले इस स्टेडियम में 20,000 लोगों की बैठने की व्यवस्था होगी. 
  • स्टेडियम को दुनिया भर के अन्य हॉकी स्टेडियमों के लिए एक बेंचमार्क के रूप में विकसित किया जाएगा.
  • यह पहले ही घोषित किया जा चुका है कि ओडिशा 2034 में, दो स्थानों, भुवनेश्वर और राउरकेला में लगातार दूसरी बार FIH पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेगा. 

Find More Miscellaneous News Here

about | - Part 2369_7.1

Recent Posts

about | - Part 2369_32.1