कैरोलिना मारिन ने जीता योनेक्स थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2021

 

about | - Part 2346_3.1

मुख्य प्रतिद्वंद्वी ताई त्ज़ु यिंग के सामने बैंकाक में थाईलैंड ओपन का दावा करने के बाद, ओलंपिक चैंपियन कैरोलिना मारिन ने इस साल के अंत में टोक्यो में बचाव के अपने अवसरों को मजबूत किया. योनेक्स थाईलैंड ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट 12 जनवरी 2021 से 17 जनवरी 2021 तक आयोजित किया गया था. यह बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) द्वारा 2021 का पहला बैडमिंटन टूर्नामेंट था.

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


एकल खिताब के विजेता:

  • पुरुष श्रेणी: विक्टर एक्सेलसेन (डेनमार्क) ने एंगस लॉन्ग (हांगकांग) को हराकर पुरुष एकल खिताब जीता.
  • महिला श्रेणी: कैरोलिना मारिन (स्पेन) ने ताई त्ज़ु-यिंग (ताइवान) को हराकर महिला एकल ख़िताब जीता.

युगल खिताब के विजेता:

  • मेन्स  डबल्स में, ताइवान के ली यांग और वांग ची-लिन ने मलेशिया के गोह वी शेम और टैन वी किओंग को हराकर डबल्स खिताब जीता.
  • वुमन्स डबल्स में, इंडोनेशिया की ग्रीशिया पोली और अप्रियानी रहायु ने थाईलैंड के जोंगकोल्फ़न कितिथराकुल और राविंदा प्रजोंगजई को हराकर डबल्स का खिताब जीता.

मिश्रित युगल के विजेता:

  • थाईलैंड के डेकोपोल पुरावरणुकरो और सैपसैरी तैरातनाचाई ने इंडोनेशिया के प्रवीण जॉर्डन और मेलति डेवा ओकटावंती को हराकर मिश्रित युगल का खिताब जीता. 


सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन के अध्यक्ष: पौल-एरिक होयर लार्सन.
  • बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन मुख्यालय: कुआलालंपुर, मलेशिया.
  • Find More Sports News Here

    about | - Part 2346_4.1

    योवेरी मुसेवेनी ने युगांडा के राष्ट्रपति के रूप में छठा कार्यकाल जीता

     

    about | - Part 2346_6.1


    युगांडा के वर्तमान राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी को 2021 के लिए देश के राष्ट्रपति चुनाव के विजेता के रूप में घोषित किया गया है. मुसेवेनी ने राष्ट्रपति के रूप में छठा कार्यकाल जीतने के लिए कुल मतों में से 58.64 प्रतिशत प्राप्त किए. 76 वर्षीय नेता 1986 से युगांडा गणराज्य के राष्ट्रपति के रूप में सेवारत हैं और अफ्रीका के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले राष्ट्रपतियों में से एक हैं.

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


    सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

    • युगांडा राजधानी: कंपाला; मुद्रा: युगांडाई शिलिंग.

    Find More International News

    about | - Part 2346_7.1

    कुशल श्रमिकों के प्रोत्साहन के लिए भारत और जापान ने समझौते पर किए हस्ताक्षर

    about | - Part 2346_9.1

     

    भारत और जापान ने भारत से जापान जाने वाले कुशल श्रमिकों के प्रोत्साहित करने के लिए निर्दिष्ट स्किल्ड वर्कर (SSW) से संबंधित प्रणाली के उचित संचालन के लिए भागीदारी के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoC) पर हस्ताक्षर किए. विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और भारत के लिए जापान के राजदूत सुजुकी सातोशी के बीच MoC पर हस्ताक्षर किए गए.

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


    MoC के बारे में:

    • MoC में निर्दिष्ट कौशल की 14 श्रेणियां हैं. भारत के कुशल श्रमिक जो इन कौशल की आवश्यकता और जापानी भाषा के परीक्षण को पास करते हैं, जापान में अनुबंध के आधार पर रोजगार के लिए पात्र होंगे.
    • इन श्रमिकों को जापान द्वारा निर्दिष्ट कुशल श्रमिक का दर्जा दिया जाएगा.
    • 14 निर्दिष्ट उद्योग क्षेत्रों में नर्सिंग केयर, भवन की सफाई, सामग्री प्रसंस्करण, औद्योगिक मशीनरी विनिर्माण, बिजली और इलेक्ट्रॉनिक इनफार्मेशन, निर्माण, जहाज निर्माण और जहाज से संबंधित उद्योग, ऑटोमोबाइल रखरखाव, विमानन, आवास, कृषि, मत्स्य पालन, खाद्य और पेय पदार्थ विनिर्माण और खाद्य सेवा उद्योग शामिल हैं.


    सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:


    • जापान की राजधानी: टोक्यो.
    • जापान मुद्रा: जापानी येन.
    • जापान के प्रधानमंत्री: योशीहाइड सुगा.

    Find More News Related to Agreements

    about | - Part 2346_7.1

    हर्षवर्धन बने WHO कार्यकारी बोर्ड के 148 वें सत्र के अध्यक्ष

     

    about | - Part 2346_12.1

     

    केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से WHO कार्यकारी बोर्ड के 148 वें सत्र की डिजिटल रूप से अध्यक्षता की. कार्यकारी बोर्ड का 148वां सत्र 18-26 जनवरी 2021 से आयोजित किया गया है.

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

    बैठक, दिशा और एजेंडा निर्धारित करने और पूर्ण शारीरिक, मानसिक और सामाजिक कल्याण और न केवल बीमारी या दुर्बलता की अनुपस्थिति की स्थिति के रूप में स्वास्थ्य के उद्देश्य के लिए प्रयास जारी रखने के लिए सभी सदस्य राज्यों को एक साथ लाने का मंच प्रदान करती है. इसके अलावा, WHO ने वर्ष 2021 को ग्लोबल सॉलिडैरिटी एंड सर्वाइवल का वर्ष घोषित किया है.

    सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

    • WHO का मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड.
    • WHO के महानिदेशक: टेड्रोस अधानोम.

    Find More Summits and Conferences Here

    about | - Part 2346_7.1

    23 जनवरी को पराक्रम दिवस के रूप में मनाएगी भारत सरकार

     

    about | - Part 2346_15.1

    संस्कृति मंत्रालय ने घोषणा की कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती, 23 जनवरी को प्रतिवर्ष ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाई जाएगी. यह दिन नेताजी की अदम्य भावना और राष्ट्र के प्रति निस्वार्थ सेवा के सम्मान और अभिवादन के लिए मनाया जाता है. इस महीने की शुरुआत में, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती को भव्‍य रूप से मनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में संस्कृति मंत्रालय ने एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है.

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

    प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती समारोह में कोलकाता के विक्टोरियल मेमोरियल में भाग लेने के लिए पश्चिम बंगाल की यात्रा पर जाने की उम्मीद है.पीएम द्वारा अलीपुर के बेल्वेडियर एस्टेट स्थित राष्ट्रीय पुस्तकालय का भी दौरा करने की संभावना है.

    Find More National News Here

    about | - Part 2346_7.1

    लद्दाख में हुआ खेलो इंडिया ज़ास्कर विंटर स्पोर्ट एंड यूथ फ़ेस्टिवल 2021 का शुभारंभ

     

    about | - Part 2346_18.1

    लद्दाख में 18 जनवरी 2021 को खेलो इंडिया ज़ास्कर विंटर स्पोर्ट एंड यूथ फ़ेस्टिवल 2021 का उद्घाटन सत्र का शुभारंभ किया गया। 13 दिनों तक चलने वाले ज़ांस्कर विंटर स्पोर्ट्स फ़ेस्टिवल का उद्देश्य लद्दाख में साहसिक और प्रकृति प्रेमी पर्यटकों के लिए एक नए खेल युग की शुरुआत करना है, और भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए शीतकालीन खेलों में अपने कौशल को बढ़ाने के लिए स्थानीय युवा में उत्साह भरना है। स्नोबाउंड, सुरम्य ज़ांस्कर में पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अगले 13 दिनों में बर्फ पर आधारित गतिविधियों की एक श्रृंखला आयोजित की जाएगी।

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

    • लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर: राधा कृष्ण माथुर.

    Find
    More Sports News Here

    about | - Part 2346_19.1

    नितिन गडकरी ने किया राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2021 का उद्घाटन

     

    about | - Part 2346_21.1

    केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग और एमएसएमई नितिन गडकरी ने  देश के पहले सड़क सुरक्षा माह (National Road Safety Month) का उद्घाटन किया। पिछले कुछ वर्षों से लगातार सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा था, लेकिन मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए, इस साल जागरूकता अभियान के रूप में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। इस महीने भर चलने वाले कार्यक्रम का उद्देश्य भारत में लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक करने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है। इसे 17 फरवरी 2021 तक आयोजित किया जाएगा।

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

    राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के बारे में:

    • इस अवधि के दौरान, देश भर में राज्य सरकार/संगठन क्षेत्र प्रशासनों, NHAI, NHIDCL, OEM और गैर सरकारी संगठनों के साथ मिलकर देशव्यापी गतिविधियों का संचालन किया जाएगा।
    • केंद्र सरकार ने सड़क सुरक्षा के 4E के पुनर्गठन और उसे मज़बूत करने सड़क सुरक्षा को कम करने दी दिशा में विभिन्न महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। ये 4E हैं- इंजीनियरिंग, एजुकेशन, इंफोर्समेंट और इमरजेंसी केयर सर्विस.

    Find More National News Here

    about | - Part 2346_7.1

    केरल के राज्यपाल ने ‘One School One IAS’ योजना शुरू की

    about | - Part 2346_24.1


    केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने ‘वनस्कूल वन आईएएस’योजना का उद्घाटन किया है, जिसे वेदिक इरुडेइट फाउंडेशन्स स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत शुरू किया गया है. एक अधिसूचना के अनुसार शीर्ष शिक्षाविदों और राज्य में सेवानिवृत्त आईएएस और आईपीएस अधिकारियों द्वारा विचारित एक संस्थान एक कार्यक्रम का संचालन कर रहा है जो सामान्य धारणा का खंडन करना चाहता है कि सिविल सेवा केवल कुलीन वर्ग के लिए है.

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

    कार्यक्रम के बारे में :

    • यह कार्यक्रम उन छात्रों को नि: शुल्क प्रशिक्षण प्रदान करेगा जो आर्थिक रूप से पिछड़े हैं, लेकिन शैक्षणिक रूप से सिविल सेवा और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के इच्छुक हैं.
    • यह योजना प्रायोजकों द्वारा समर्थित है, जिसमें राज्य भर में 10,000 लड़कों और लड़कियों के नामांकन की उम्मीद है.
    • कार्यक्रम के लाभार्थियों का चयन एक पैनल द्वारा किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता संबंधित शिक्षण संस्थानों के प्रमुख करेंगे.

    सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

    • केरल के सीएम: पिनाराई  विजयन.
    • केरल के राज्यपाल: आरिफ मोहम्मद खान.

    Find More State In News Here

    about | - Part 2346_4.1 

    पीएम मोदी ने लॉन्च किया 1,000 करोड़ रुपये का ‘स्टार्टअप इंडिया सीड फंड’

     

    about | - Part 2346_27.1

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘प्रारम्भ: स्टार्टअप इंडिया इंटरनेशनल समिट’ 2021 को संबोधित करते हुए 16 जनवरी 2021 को 1,000 करोड़ रुपये का ‘स्टार्टअप इंडिया सीड फंड’ लॉन्च किया है. इस पहल से नए स्टार्टअप स्थापित करने और उनकी वृद्धि को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी.

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

    स्टार्टअप इंडिया सीड फंड के बारे में:

    • स्टार्टअप इंडिया सीड फंड अपने कारोबार को शुरू करने और विकसित करने के लिए शुरुआती पूंजी की जरूरत में स्टार्टअप का समर्थन करेगा और नवोदित उद्यमियों को नवीन विचारों को आगे बढ़ाने में मदद करेगा.
    • स्टार्टअप को पूंजी जुटाने में मदद करने के लिए सरकार फंड ऑफ फंड स्कीम को लागू कर रही है. आगे जाकर, सरकार ऋण पूंजी जुटाने में स्टार्टअप्स की भी मदद करेगी.

    Find More National News Here

    about | - Part 2346_7.1

    NDRF ने मनाया अपना 16 वां स्थापना दिवस

     

    about | - Part 2346_30.1

    राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) ने 18 जनवरी को अपना 16 वां स्थापना दिवस मनाया. देश की एक विशेष बहु-कुशल, मानवीय बल वाली राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) 19 जनवरी, 2006 को अस्तित्व में आई, जो देश में आपदा जोखिम न्यूनीकरण (DRR) के लिए आपदा प्रबंधन और सामुदायिक जागरूकता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. 

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

    NDRF ने अपनी निस्वार्थ सेवा और आपदा प्रबंधन में बेजोड़ व्यावसायिकता के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा नाम और प्रसिद्धि अर्जित की है. NDRF ने अपने 3100 ऑपरेशनों में एक लाख से अधिक लोगों की जान बचाई है और आपदा के दौरान 6.7 लाख से अधिक लोगों को बचाया/ निकाला गया है.

    Find More Important Days Here

    about | - Part 2346_7.1

    Recent Posts

    about | - Part 2346_32.1