महाराष्ट्र सरकार ने गोरेवाड़ा चिड़ियाघर का नाम बदलकर बाल ठाकरे के नाम पर किया

 

about | - Part 2345_3.1

महाराष्ट्र सरकार ने नागपुर स्थित गोरेवाड़ा अंतरराष्ट्रीय चिड़ियाघर का नाम बदलकर ‘बालासाहेब ठाकरे गोरेवाड़ा अंतरराष्ट्रीय प्राणी उद्यान’ कर दिया है. प्राणि उद्यान लगभग 2,000 हेक्टेयर वन भूमि पर फैला है.

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे 26 जनवरी को चिड़ियाघर में भारतीय सफारी का उद्घाटन करेंगे. भारतीय सफारी के उद्घाटन के तुरंत बाद तीन विशेष 40-सीट क्षमता के वाहन और एक ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी.


सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री: उद्धव ठाकरे; राज्यपाल: भगत सिंह कोश्यारी.

Find More State In News Here

about | - Part 2345_4.1

नीदरलैंड्स के पीएम मार्क रुटे समेत पूरे मंत्रिमंडल ने दिया इस्तीफा

 

about | - Part 2345_6.1

डच प्रधानमंत्री, मार्क रुटे और उनके पूरे मंत्रिमंडल ने हाल ही में चाइल्डकेयर सब्सिडी घोटाले को लेकर इस्तीफा दे दिया है, जिसमें हजारों परिवारों पर गलत तरीके से बाल देखभाल भत्ते पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था. हालांकि, रूटे सरकार मार्च 2021 में संसदीय चुनावों तक एक कार्यवाहक भूमिका में रहेगी.

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

रुटे के इस्तीफे के बाद, उनके इस पद पर बने रहने के एक दशक का समापन हो गया. हालांकि उनकी पार्टी को चुनाव जीतने की उम्मीद है, और अगली सरकार बनाने के वास्ते वार्ता शुरू करने की कतार में वह सबसे आगे हैं. यदि वह नया गठबंधन बनाने में सफल हो जाते है तो रुटे के फिर से प्रधानमंत्री बनने की संभावना है.


सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • नीदरलैंड की राजधानी: एम्स्टर्डम; मुद्रा: यूरो

Find More International News

about | - Part 2345_7.1

भारत खरीदेगा रूस से 21 MiG-29 और 12 Sukhoi-30MKI लड़ाकू विमान

 

about | - Part 2345_9.1

भारत सरकार रूस से 21 मिग-29 (MiG-29) और 12 सुखोई-30MKI (Sukhoi-30MKI) खरीद की दिशा में आधिकारिक रूप से आगे बढ़ रही है. इसके अलावा, केंद्र रूसी राज्य द्वारा संचालित रक्षा निर्यात शाखा रोसबोनएक्सपोर्ट से विमान के मौजूदा बेड़े के उन्नयन की भी खरीद करेगा.

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

21 मिग -29 का नया सेट भारतीय वायु सेना (IAF) में पहले से मौजूद ऐसे 59 जेट विमानों में शामिल होंगे और दूसरी ओर 12 सुखोई -30 एमकेआई, ऐसे 272 लड़ाकू विमानों के मौजूदा बेड़े में शामिल होंगे. 

Find More News Related to Defence

about | - Part 2345_7.1

पद्म पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ वी शांता का निधन

 

about | - Part 2345_12.1

पद्म पुरस्कार विजेता प्रसिद्ध ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. वी शांता का निधन हो गया है. वह चेन्नई में अड्यार कैंसर संस्थान की चेयरपर्सन थीं, जिसमें वह 1954 में शामिल हुईं. यह संस्थान सभी रोगियों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए जाना जाता है.

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

डॉ. वी शांता ने गुणवत्तापूर्ण और सस्ते कैंसर उपचार को सभी के लिए सुलभ बनाने के प्रयासों के लिए प्रतिष्ठित पद्मश्री (1986) और पद्म भूषण (2006) प्राप्त किया. उन्हें पद्म विभूषण और रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था.

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


Find More Obituaries News


about | - Part 2345_7.1

केरल में खोला जाएगा भारत का पहला लेबर मूवमेंट म्यूज़ियम

 

about | - Part 2345_15.1

केरल के अलाप्पुझा में भारत में अपनी तरह का पहला श्रम आंदोलन संग्रहालय (Labour Movement Museum) खोला जाएगा, जो विश्व श्रम आंदोलन के इतिहास को दर्शाएगा। संग्रहालय विश्व श्रम आंदोलन और केरल के श्रमिक आंदोलन के इतिहास को चित्रों, दस्तावेजों और अन्य प्रदर्शनों के माध्यम से प्रदर्शित करेगा। अलाप्पुझा ग्लोबल हाउसबोट पर्यटन केंद्र के रूप में प्रसिद्ध है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

बॉम्बे कंपनी द्वारा पहले से संचालित न्यू मॉडल कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड को लेबर मूवमेंट म्यूजियम में बदला जाएगा। यह चित्रों, दस्तावेजों और अन्य प्रदर्शनों के माध्यम से, विश्व श्रम आंदोलन की वृद्धि और केरल के श्रमिक आंदोलन के इतिहास को चित्रित करेगा।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • केरल के सीएम: पिनारयी विजयन.
    • केरल के राज्यपाल: आरिफ मोहम्मद खान

    Find
    More Miscellaneous News Here

    about | - Part 2345_7.1

    नीतीश कुमार ने किया बिहार के पहले बर्ड फेस्टिवल ‘Kalrav’ का उद्घाटन

     

    about | - Part 2345_18.1

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जमुई जिले में स्थित नागी-नकटी पक्षी अभयारण्य में राज्य के पहले पक्षी महोस्तव कालरव (Kalrav) का उद्घाटन किया। यह महोत्सव राज्य के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा पक्षियों, विशेष रूप से प्रवासी पक्षियों के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए आयोजित किया गया था। इसके अलावा उन्होंने पक्षी महोत्सव के लोगो का भी अनावरण किया और अभयारण्यों में उपलब्ध पक्षियों पर एक कॉफी टेबल बुक भी जारी की।

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


    नागी- नकटी पक्षी अभयारण्य  के बारे में

    • नागी-नटकी पक्षी अभयारण्य, पक्षियों और प्रवासी पक्षियों की एक विस्तृत विविधता का घर रहा है, जो यूरेशिया, मध्य एशिया, आर्कटिक सर्कल, रूस और उत्तरी चीन जैसी जगहों से सर्दियों के दौरान स्थान बदलते हैं।
    • इन अभयारण्यों में पक्षियों की 136 से अधिक प्रजातियों को देखा जा सकता है।
    • केवल इतना ही नहीं, लगभग 1,600 बार-सिर वाले कुछ कलहंस, जो इस किस्म की वैश्विक आबादी का लगभग 3% है, को वेटलैंड्स इंटरनेशनल की एक रिपोर्ट के अनुसार, यहाँ देखा गया है और इस दुर्लभ घटना के कारण, बर्डलाइफ़ इंटरनेशनल, एक वैश्विक निकाय, नागी बांध पक्षी अभयारण्य को पक्षियों की आबादी के संरक्षण के लिए विश्व स्तर पर महत्वपूर्ण माना है और इसे एक महत्वपूर्ण पक्षी क्षेत्र घोषित किया गया है।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • बिहार के मुख्यमंत्री: नीतीश कुमार; राज्यपाल: फागू चौहान.

    Find
    More State in News Here

    about | - Part 2345_19.1

    DRDO ने CRPF को सौंपी मोटर बाइक एम्बुलेंस रक्षिता

     

    about | - Part 2345_21.1


    रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने मोटर बाइक एम्बुलेंस रक्षिता को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को सौंप दिया है. यह बाइक एम्बुलेंस भारतीय सुरक्षा बलों और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के सामने आने वाली समस्याओं में तत्काल मदद करेगी. यह बाइक कम तीव्र संघर्ष वाले इलाकों से घायलों को निकालने के दौरान जीवन रक्षक सहायता प्रदान करेगी.

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


    रक्षिता के बारे में :

    • ‘रक्षिता’ में एक स्वनिर्धारित रिक्लाइनिंग कैजुअल्टी इवैक्यूएशन सीट (CES) लगाई गई है, जिसे आवश्यकता के अनुसार उपयोग किया जा सकता है.
    • हेड इम्मोबिलाइज़र, सुरक्षा हार्नेस जैकेट, हाथों और पैरों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा पट्टियाँ, ड्राइवर के लिए वायरलेस मॉनिटरिंग क्षमता और ऑटो चेतावनी प्रणाली के साथ फ़िज़ियोलॉजिकल पैरामीटर मापने वाले उपकरण भी अन्य प्रमुख विशेषताओं में शामिल है.
    • यह बाइक एम्बुलेंस भारतीय सुरक्षा बलों और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के सामने आने वाली समस्याओं में तत्काल मदद करेगी. यह बाइक कम तीव्र संघर्ष वाले इलाकों से घायलों को निकालने के दौरान जीवन रक्षक सहायता प्रदान करेगी. 


    सभी प्रतियोगी परीक्षाओं  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

    • CRPF के महानिदेशक: डॉ ए.पी. माहेश्वरी.
    • रक्षा अनुसंधान और विकास विभाग के सचिव और अध्यक्ष DRDO: डॉ. जी सतीश रेड्डी.
    • DRDO का मुख्यालय: नई दिल्ली.
    • DRDO की स्थापना: 1958.

    Find More News Related to Defence

    about | - Part 2345_7.1

    पीएम मोदी बने सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष

     

    about | - Part 2345_24.1

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उस ट्रस्ट का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जो गुजरात के गिर-सोमनाथ जिले के प्रभास पाटन शहर में विश्व प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर का प्रबंधन करता है, वे इस पद को संभालने वाले दूसरे पीएम बने. पूर्व पीएम मोरारजी देसाई के बाद, नरेंद्र मोदी दूसरे प्रधानमंत्री हैं जिन्हें मंदिर ट्रस्ट का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. ट्रस्ट के रिकॉर्ड के अनुसार, पीएम मोदी ट्रस्ट के आठवें अध्यक्ष बन गए हैं. रिकॉर्ड के अनुसार, देसाई ने 1967 और 1995 के बीच अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था.

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

    गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के पिछले साल अक्टूबर में निधन के बाद सोमनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया था. पटेल ने 16 वर्षों (2004-2020) के लिए अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था. अन्य ट्रस्टियों में भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात के विद्वान जेडी परमार और व्यापारी हर्षवर्धन नियोतिया शामिल हैं.

    Find More Miscellaneous News Here

    about | - Part 2345_7.1

    पूर्व केंद्रीय मंत्री और उद्योगपति कमल मोरारका का निधन

     

    about | - Part 2345_27.1

    पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रसिद्ध उद्योगपति कमल मोरारका का निधन हो गया है. उन्होंने 1990 से 1991 तक प्रधान मंत्री चंद्र शेखर के कार्यकाल में राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया. 74 वर्षीय नेता, एक व्यापारी जो BCCI के पूर्व उपाध्यक्ष भी थे. वह समाजवादी जनता पार्टी (चंद्र शेखर) के अध्यक्ष थे. वह 1988 में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए.

     

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


    Find More Obituaries News


    about | - Part 2345_7.1

    विश्ववीर आहूजा को RBL बैंक प्रमुख के रूप में पुन: नियुक्त किया गया

     

    about | - Part 2345_30.1

    RBL बैंक के निदेशक मंडल ने विश्ववीर आहूजा को तीन साल के लिए बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में पुन: नियुक्ति को मंजूरी दी है. बैंक ने एक नियामक फाइलिंग में कहा कि पुन: नियुक्ति 30 जून, 2021 से 29 जून, 2024 तक प्रभावी है, और भारतीय रिज़र्व बैंक को इसके अनुमोदन के लिए सिफारिश की जा रही है. वह 30 जून 2010 से RBL बैंक के एमडी और सीईओ हैं.

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

    RBL बैंक में शामिल होने से पहले, वह 2001 से 2009 तक बैंक ऑफ अमेरिका, भारत के एमडी और सीईओ थे. नियामकीय फाइलिंग के अनुसार, आहूजा के नेतृत्व में, बैंक का जमा लगभग 40 गुना बढ़ा हैं, जबकि 2011 से 45 बार अग्रिमों में वृद्धि हुई है.

    सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • आरबीएल बैंक लिमिटेड की स्थापना: 1943, भारतीय कंपनी अधिनियम, 1913 के अंतर्गत 
  • आरबीएल बैंक लिमिटेड मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.
  • आरबीएल बैंक लिमिटेड टैगलाइन: अपनो का बैंक.
  • Find More Appointments Here

    about | - Part 2345_7.1

    Recent Posts

    about | - Part 2345_32.1