IFFM Awards 2022: आईएफएफएम अवार्ड्स 2022 की घोषणा

about - Part 1786_3.1

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM)अवॉर्ड्स 2022 के विजेताओं की घोषणा की जा चुकी है। ऑस्ट्रेलिया में हर साल आयोजित होने वाले इस अवार्ड समारोह में भारत की कुछ सबसे प्रमुख और प्रशंसित फिल्मों, टीवी शोज और वेब सीरीज की स्क्रीनिंग करके इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का जश्न मनाता है। फ़िल्म ’83’ में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कपिल देव की भूमिका में अपने करियर का बेस्ट परफॉर्मेंस देने वाले बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह को प्रतिष्ठित इंडियन फ़िल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IIFM) में बेस्ट एक्टर ऑफ द ईयर का अवार्ड मिला है। इस फेस्टिवल में शेफाली शाह को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams



IBPS PO Notification 2022 Out: Click Here to Download PDF


मोहित रैना (Mohit Raina) को वेब सीरीज ‘मुंबई डायरीज 26/11’ (Mumbai Diaries 26/11) के लिए बेस्ट सीरीज एक्टर का अवार्ड दिया गया तो वहीं बेस्ट सीरीज एक्ट्रेस का अवार्ड साक्षी तंवर के नाम रहा जो उन्हें ‘माई’ के लिए मिला। कबीर खान द्वारा डायेरक्ट की गई रणवीर सिंह की फिल्म ‘83’ को बेस्ट फिल्म अवार्ड, तो वहीं प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘मुंबई डायरीज 26/11’ को बेस्ट सीरीज का पुरस्कार मिला। इसके साथ ही बेस्ट इंडी फिल्म का अवार्ड ‘जग्गी’ (Jaggi) के नाम रहा।

मेलबर्न 2022 के इंडियन फिल्म फेस्टिवल के विजेताओं की पूरी लिस्ट देखें-

  1. बेस्ट फिल्म: 83
  2. बेस्ट डायरेक्टर: शूजीत सरकार (सरदार उधम) और अपर्णा सेन (द रेपिस्ट)
  3. बेस्ट एक्टर: रणवीर सिंह (83)
  4. बेस्ट एक्ट्रेस: शेफाली शाह (जलसा)
  5. बेस्ट सीरीज: मुंबई डायरीज 26/11
  6. एक सीरीज में बेस्ट एक्टर: मोहित रैना (मुंबई डायरीज 26/11)
  7. एक सीरीज में बेस्ट एक्ट्रेस: साक्षी तंवर (माई)
  8. बेस्ट इंडी फिल्म: जग्गी
  9. सबकॉन्टिनेंटल की बेस्ट फिल्म: जॉयलैंड
  10. लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड: कपिल देव
  11. सिनेमा पुरस्कार में डिसरप्टर्स: वाणी कपूर (चंडीगढ़ करे आशिकी)
  12. सिनेमा पुरस्कार में इक्वालिटी: जलसा
  13. सिनेमा पुरस्कार में लीडरशिप: अभिषेक बच्चन

Find More Awards News Here

Australia Tennis star Lleyton Hewitt inducted into Hall of Fame_90.1

फीफा ने भारतीय फुटबॉल महासंघ को निलंबित किया

about - Part 1786_6.1

फीफा ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) को निलंबित कर दिया। फीफा का आरोप है कि AIFF तीसरे पक्ष के अनुचित प्रभाव में काम कर रहा है जो कि फीफा क़ानून का गंभीर उल्लंघन है। फीफा ने एक बयान में कहा कि एआईएफएफ कार्यकारी समिति के लिए प्रशासकों की एक समिति गठित करने के बाद निलंबन हटा लिया जाएगा।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams



IBPS PO Notification 2022 Out: Click Here to Download PDF



इसके साथ ही भारत में 11 से 30 अक्टूबर तक होने वाले फीफा अंडर 17 महिला विश्व कप की मेजबानी भी खतरे में पड़ गई है। फीफा ने कहा है कि निलंबन तुरंत प्रभाव से लागू होगा। फीफा ने एक बयान में कहा कि निलंबन तभी हटेगा जब एआईएफएफ कार्यकारी समिति की जगह प्रशासकों की समिति के गठन का फैसला वापिस लिया जायेगा और एआईएफएफ प्रशासन को महासंघ के रोजमर्रा के काम का पूरा नियंत्रण दिया जायेगा।

फीफा ने क्या कहा?

फीफा ने यह भी कहा कि इसके मायने हैं कि अंडर 17 महिला विश्व कप पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारत में नहीं हो सकता। हम टूर्नामेंट के आयोजन पर चर्चा कर रहे हैं और ब्यूरो ऑफ काउंसिल को यह मामला सौंपा जाएगा। साथ ही फीफा भारत के खेल मंत्रालय से लगातार संपर्क में है और सकारात्मक नतीजे तक पहुंचने की उम्मीद है।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • फीफा अध्यक्ष: जियानी इन्फेंटिनो;
  • फीफा की स्थापना: 21 मई 1904;
  • फीफा मुख्यालय: ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड।

Find More Sports News Here

England all-rounder Ben Stokes announces ODI retirement_80.1

भारत में रामसर स्‍थलों की सूची में 11 और आर्द्रभूमि जुड़ीं

about - Part 1786_9.1

भारत में स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में देश में 13,26,677 हेक्टेयर क्षेत्र को कवर करते हुए कुल 75 रामसर स्थलों को बनाने के लिए रामसर स्‍थलों की सूची में 11 और आर्द्रभूमि शामिल हो गई हैं। 11 नए स्‍थलों में तमिलनाडु में चार, ओडिशा में तीन, जम्मू और कश्मीर में दो और मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र प्रत्‍येक में एक शामिल हैं। इन स्थलों को नामित करने से इन आर्द्रभूमियों के संरक्षण और प्रबंधन तथा इनके संसाधनों के कौशलपूर्ण रूप से उपयोग करने में सहायता मिलेगी।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

1971 में ईरान के रामसर में रामसर संधि पत्र पर हस्ताक्षर के अनुबंध करने वाले पक्षों में से भारत एक है। भारत ने 1 फरवरी, 1982 को इस पर हस्ताक्षर किए। 1982 से 2013 के दौरान, रामसर स्‍थलों की सूची में कुल 26 स्‍थलों को जोड़ा गया, हालांकि, इस दौरान 2014 से 2022 तक, देश ने रामसर स्थलों की सूची में 49 नई आर्द्रभूमि जोड़ी हैं।

28 स्थलों को रामसर स्थल घोषित 

इस वर्ष (2022) के दौरान ही कुल 28 स्थलों को रामसर स्थल घोषित किया गया है। रामसर प्रमाण पत्र में अंकित स्‍थल की तिथि के आधार पर इस वर्ष (2022) के लिए 19 स्‍थल और पिछले वर्ष (2021) के लिए 14 स्‍थल हैं। तमिलनाडु में अधिकतम संख्या है। रामसर स्थलों की संख्या (14), इसके पश्‍चात उत्‍तर प्रदेश में रामसर के 10 स्थल हैं।

11 भारतीय आर्द्रभूमि जिन्हें नए रामसर स्थलों के रूप में नामित किया गया है:

  1. ओडिशा में ताम्पारा झील
  2. ओडिशा में हीराकुंड जलाशय
  3. ओडिशा में अंसुपा झील
  4. मध्य प्रदेश में यशवंत सागर
  5. तमिलनाडु में चित्रगुडी पक्षी अभयारण्य
  6. तमिलनाडु में सुचिन्द्रम थेरूर वेटलैंड कॉम्प्लेक्स
  7. तमिलनाडु में वडुवुर पक्षी अभयारण्य
  8. तमिलनाडु में कांजीरकुलम पक्षी अभयारण्य
  9. महाराष्ट्र में ठाणे क्रीक
  10. जम्मू और कश्मीर में हाइगम वेटलैंड कंजर्वेशन रिजर्व
  11. जम्मू और कश्मीर में शालबुग वेटलैंड कंजर्वेशन रिजर्व

रामसर साइट क्या है? 

रामसर स्थल वह आर्द्रभूमि या नम भूमि हैं, जिन्हें रामसर कन्वेंशन के तहत “अंतर्राष्ट्रीय महत्व” दिया जाता है। विश्व भर में आर्द्र भूमि और जलवायु परिवर्तन के महत्व को समझते हुए यूनेस्को द्वारा 2 फरवरी 1971 में विश्व की आर्द्रभूमि के संरक्षण के लिए एक संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे जो कि सन् 1975 में लागू हुआ था।

Find More Miscellaneous News Here

New television series called "Swaraj" being promoted by Anurag Thakur_80.1

Independence Day 2022: पीएम मोदी ने लाल किले से देश को किया संबोधित

about - Part 1786_12.1

इस साल 15 अगस्त का मौका बहुत ही खास है क्योंकि भारत अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 9वें साल नई दिल्ली में लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रध्वज फहराया है। देशभर में ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ की धूम है और जनता के बीच भी 15 अगस्त को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। 

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams



IBPS PO Notification 2022 Out: Click Here to Download PDF


लोगों ने अपने घरों पर भी तिरंगा लगाया है और सोशल मीडिया पर भी लाखों लोगों ने अपनी डीपी में तिरंगा लगाया है। सरकार ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चला रही है, जिसके तहत सभी भारतीयों को अपने घरों पर भी तिरंगा फहराया जाना है। 

लगातार 9वीं बार तिरंगा फहराया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले पर लगातार 9वीं बार तिरंगा फहराया। केवल पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (17), इंदिरा गांधी (16) और मनमोहन सिंह (10) ने ही पीएम मोदी से अधिक बार स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया है। 

देश को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से देश को संबोधित करते हुए कहा है, “डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद हों, नेहरू जी हों, सरदार वल्लभ भाई पटेल हों, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, लाल बहादुर शास्त्री, दीनदयाल उपाध्याय, अनगिनत ऐसे महापुरुषों को आज नमन करने का अवसर है।” उन्होंने कहा, “हम आदिवासी समाज का भी गौरव करना नहीं भूल सकते…जिन्होंने आज़ादी में योगदान दिया।”

पीएम मोदी ने दिया भाषण

पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को 9वीं बार संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कुल एक घंटे 24 मिनट और 4 सेकेंड तक भाषण दिया। पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि हमने देखा है कि कभी कभी हमारी प्रतिभा भाषा के बंधनों में बंध जाती है। ये गुलामी की मानसिकता का परिणाम है। हमें हमारे देश की हर भाषा पर गर्व होना चाहिए।

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस 

पीएम मोदी ने कहा कि कल 14 अगस्त को भारत ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर हमने उन लोगों को भारी मन से याद किया जिन्होंने हमारे तिरंगे के सम्मान और मातृभूमि के प्रति प्रेम लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए देश को महिलाओं का अनादर बंद करने का संकल्प लेने का सशक्त संदेश दिया है। 

Find More National News Here

First mountain warfare training school established in NE by ITBP_80.1

जानें क्या है विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस?

about - Part 1786_15.1

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विभाजन के दर्द को याद करते हुए 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ (Partition Horrors Remembrance Day) मनाया। इस दौरान बीजेपी ने देश भर में मौन मार्च का आयोजन किया। दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) के साथ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पीयूष गोयल और अन्य बीजेपी नेताओं ने ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर मौन मार्च में भाग लिया।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams



IBPS PO Notification 2022 Out: Click Here to Download PDF


पीएम मोदी ने कहा, “अब हर साल स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के तौर पर याद किया जाएगा। देश का विभाजन कैसे हमारे लिए विभीषिका बनी, इसे याद करने के लिए 14 अगस्त को यह खास दिवस मनाया जाएगा।” एक साल पहले यानी 14 अगस्त 2021 का दिन और आज यानी 14 अगस्त 2021, देश बंटवारे के दर्द को याद करते हुए यह दिवस मना रहा है।

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को लेकर 14 अगस्त 2021 को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से भारत सरकार का राजपत्र यानी कि गजट जारी किया गया था, जिसमें कहा गया है कि भारत सरकार, भारत की वर्तमान और भावी पीढ़ियों को विभाजन के दौरान लोगों द्वारा सही गई यातना और वेदना का स्मरण दिलाने के लिए 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवसके रूप में घोषित करती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा था?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले वर्ष इस दिवस की शुरुआत करते हुए कहा था कि देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता. नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों-भाइयों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होंने कहा था कि विभाजन के कारण हुई हिंसा और नासमझी में की गई नफरत से लाखों लोग विस्थापित हो गए और कई ने जान गंवा दी. उन लोगों के बलिदान और संघर्ष की याद में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के तौर पर याद किए जाने का निर्णय लिया गया।

पृष्ठभूमि

भारत अपने दूसरे विभीषिका स्मरण दिवस को याद कर रहा है, यह देश में एक राष्ट्रीय स्मारक दिवस है जो भारत के विभाजन के दौरान पीड़ितों और लोगों के कष्टों को याद करता है। यह दिन कई भारतीयों, विस्थापित हुए कई परिवारों और विभाजन में अपनी जान गंवाने वाले कई लोगों की पीड़ा को भी याद करता है। विशेष रूप से, विभाजन में 10 से 20 लाख लोग विस्थापित हुए थे और लाखों लोग मारे गए थे।

Find More National News Here

First mountain warfare training school established in NE by ITBP_80.1

सब्जी, खाद्य तेल के दाम कम होने से जुलाई में खुदरा मुद्रास्फीति घटकर 6.71 प्रतिशत रही

about - Part 1786_18.1

सब्जी, खाद्य तेल जैसे खाद्य उत्पादों के सस्ता होने से खुदरा मुद्रास्फीति जुलाई में नरम होकर 6.71 प्रतिशत पर आ गयी। हालांकि यह अभी भी भारतीय रिजर्व बैंक के संतोषजनक स्तर की उच्च सीमा 6.0 प्रतिशत से ऊपर बनी हुई है। सब्जी और खाद्य तेल तथा अन्य जिंसों के दामों में गिरावट आने के बावजूद खुदरा मुद्रास्फीति ऊंचे स्तर पर बनी हुई है। ऐसी स्थिति में आरबीआई सितंबर के अंत में प्रस्तावित मौद्रिक नीति समीक्षा में नीतिगत दर में एक और वृद्धि कर सकता है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams



IBPS PO Notification 2022 Out: Click Here to Download PDF


आंकड़ों के मुताबिक खाद्य मुद्रास्फीति भी जुलाई महीने में नरम पड़कर 6.75 प्रतिशत पर पहुंच गयी जबकि जून में यह 7.75 प्रतिशत थी। यह चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से जून के दौरान सात प्रतिशत से ऊपर बनी हुई थी। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित खुदरा मुद्रास्फीति अभी भी भारतीय रिजर्व बैंक के संतोषजनक स्तर की उच्च सीमा 6.0 प्रतिशत से ऊपर बनी हुई है। 

मुख्य बिंदु

  • यह लगातार सातवां महीना है जब खुदरा मुद्रास्फीति छह प्रतिशत से ऊपर है। रिजर्व बैंक को खुदरा मुद्रास्फीति दो प्रतिशत घट-बढ़ के साथ चार प्रतिशत पर बरकरार रखने की जिम्मेदारी मिली हुई है।
  • आंकड़ों के अनुसार जुलाई में खुदरा महंगाई में नरमी आने का मुख्य कारण सब्जी और खाद्य तेल के दामों में कमी है। ईंधन और बिजली के संदर्भ में कीमतें ऊंची बनी हुई है।
  • केंद्रीय बैंक ने लगातार तीन बार नीतिगत दर रेपो में वृद्धि की है और फिलहाल यह 5.4 प्रतिशत पर पहुंच गई है।
  • आंकड़ों के अनुसार सब्जी और तेल एवं वसा खंड में मुद्रास्फीति जुलाई में नरम होकर क्रमश: 10.90 प्रतिशत और 7.52 प्रतिशत रही। जून महीने में यह क्रमश: 17.37 प्रतिशत और 9.36 प्रतिशत थी।

Find More News on Economy Here

Trade Deficit widens to record $26.1 Billion in June_90.1

मार्च 2023 में होगा महिला आईपीएल का पहला संस्करण

about - Part 1786_21.1

महिलाओं की इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मार्च 2023 में एक महीने की विंडो में शुरू की जाएगी और पूरी संभावना है कि इसमें पांच टीमें खेलेंगी, इसकी पुष्टि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने की। बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों ने इस मुद्दे पर चर्चा की और टूर्नामेंट के लिये मार्च की विंडो को ठीक समझा गया जो दक्षिण अफ्रीका में महिला टी20 विश्व कप के बाद की है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams



IBPS PO Notification 2022 Out: Click Here to Download PDF


तीन टीमों की प्रतियोगिता में भारत के बाहर के कई प्रमुख खिलाड़ी भाग लेते हैं। हालांकि, पुरुषों के आईपीएल की तर्ज पर एक बड़ी प्रतियोगिता की मांग कुछ समय से बढ़ रही है। इस साल फरवरी में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा था कि महिला आईपीएल 2023 में होगा।

Find More Sports News Here

England all-rounder Ben Stokes announces ODI retirement_80.1

प्रधानमंत्री मोदी सहित तीन लोगों के नेतृत्व में बने विश्व शांति आयोग

about - Part 1786_24.1

मैक्सिकन राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर चाहते हैं कि वैश्विक शांति के लिए एक आयोग का गठन किया जाए जिसमें पीएम मोदी भी शामिल हों। इसके लिए वे संयुक्त राष्ट्र को एक लिखित प्रस्ताव पेश करने की योजना बना रहे हैं। संभावित प्रस्ताव के मुताबिक यह आयोग पांच साल की अवधि के लिए होगा। उन्होंने आयोग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित विश्व के तीन नेताओं के नाम प्रस्तावित किए हैं। 

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

मुख्य बिंदु

  • मैक्सिकन राष्ट्रपति ने प्रस्ताव दिया कि शीर्ष आयोग में पोप फ्रांसिस, संयुक्त राष्ट्र महासचिव, एंटोनियो गुटेरेस और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शामिल होना चाहिए। 
  • आयोग का उद्देश्य दुनिया भर में युद्धों को रोकने के लिए एक प्रस्ताव पेश करना होगा। उनके मुकाबिक यह आयोग युद्ध रोकने के लिए कम से कम पांच साल के लिए एक संधि करने के लिए समझौता करेगा। 
  • मैक्सिकन राष्ट्रपति ने कहा कि किसी भी युद्ध की स्थिति में “वे तीनों मिलेंगे और जल्द ही हर जगह युद्ध को रोकने का प्रस्ताव पेश करेंगे। कम से कम पांच साल के लिए एक संधि करने के लिए किसी समझौते पर पहुंचेंगे।
  • उन्होंने कहा कि पांच साल के लिए अगर युद्ध रोकने का समझौता होता है तो सरकारें अपने लोगों की मदद के लिए काम कर सकती हैं और कह सकती हैं कि हमारे पास बिना तनाव, बिना हिंसा और शांति के पांच साल हैं। 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • मेक्सिको के राष्ट्रपति: एंड्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर;
  • मेक्सिको राजधानी: मेक्सिको सिटी;
  • मेक्सिको मुद्रा: मैक्सिकन पेसो।

Find More International News


Pope Francis appoints three women to advisory committee for bishops_80.1

एसबीआई बांग्लादेश में भारतीय वीजा केंद्र चलाएगा

about - Part 1786_27.1

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) दो और वर्षों के लिए बांग्लादेश में भारतीय वीज़ा आवेदन केंद्र (IVAC) का प्रबंधन करेगा। संचालन को दो और वर्षों के लिए विस्तारित करने के समझौते पर एसबीआई और ढाका में भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों के बीच हस्ताक्षर किए गए। आईवीएसी जल्द ही कुछ अतिरिक्त सेवाएं भी शुरू करेगा जिसमें ऑनलाइन फॉर्म भरने और फॉर्म जमा करने, स्लॉट बुकिंग और मोबाइल ऐप लॉन्च करने की सुविधा शामिल है। ढाका में आईवीएसी केंद्र में एक प्राथमिकता लाउंज का भी उद्घाटन किया गया।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams



IBPS PO Notification 2022 Out: Click Here to Download PDF

प्रमुख बिंदु:

  • वर्तमान में एसबीआई बांग्लादेश में 15 केन्द्रों का संचालन करता है। दैनिक आधार पर औसतन साढ़े पांच हजार से अधिक वीजा आवेदन निपटाये जाते हैं। वर्ष 2019 में भारतीय उच्चायोग ने बंगलादेश में 16 लाख से अधिक वीजा जारी किया था।
  • ढाका में जमुना फ्यूचर पार्क में IVAC केंद्र 2018 में खोला गया था। यह सबसे बड़ा भारतीय वीजा आवेदन केंद्र है। पहला IVAC SBI द्वारा 2005 में ढाका में शुरू किया गया था।
  • 2020 और 2021 में कोविड 19 महामारी के कारण रुकावटों के बाद, भारतीय उच्चायोग का वीज़ा संचालन पूरी क्षमता से चल रहा है, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के वीज़ा आवेदकों को शामिल किया गया है, जिनमें आपातकालीन स्थितियों में प्राथमिकता के आधार पर शामिल हैं।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के अध्यक्ष: दिनेश कुमार खारा;
  • भारतीय स्टेट बैंक का मुख्यालय: मुंबई;
  • भारतीय स्टेट बैंक की स्थापना: 1 जुलाई 1955।

Find More Banking News Here


Integration with New tax site completed by Kotak Mahindra Bank_80.1

World Sanskrit Day 2022: जानें विश्व संस्कृत दिवस का इतिहास और महत्व

about - Part 1786_30.1

12 अगस्त को विश्व संस्कृत दिवस के रूप में मनाया गया। हर साल श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर इस दिवस का आयोजन किया जाता है। संस्कृत को दुनिया की सबसे पुरानी भाषाओं में से एक होने का गौरव प्राप्त है। इसे देवताओं की भाषा भी कहा जाता है। दुनिया की सबसे शुरुआती भाषाओं में से एक होने का गौरव प्राप्त करने वाली यह भाषा भारतीय इतिहास के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसके बारे में लोगों को और अधिक जागरूक करने के मकसद से हर साल विश्व संस्कृत दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

विश्व संस्कृत दिवस का इतिहास

ऐसा माना जाता है कि संस्कृत भाषा की उत्पत्ति भारत में करीब 3500 वर्ष पहले हुई थी। साल 1969 में पहली बार संस्कृत दिवस का आयोजन किया गया था। इस दिवस का उद्देश्य संस्कृत के पुनरुद्धार के बारे में जागरूकता फैलाना और उसे बढ़ावा देना है। इस दिवस पर भारतीय इतिहास और संस्कृति में संस्कृत के स्थान को स्वीकार किया जाता है। 

विश्व संस्कृत दिवस का मकसद

संस्कृत भाषा के पुनरुत्थान और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पूरे देश में विश्व संस्कृत दिवस मनाया जाता है। इस दिन संस्कृत भाषा पर ध्यान केंद्रित करते हुए के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने और उसकी सराहना करने के लिए और भाषा के महत्व के बारे में बात करने के लिए आमतौर पर पूरे दिन कई सेमिनार आयोजित किए जाते हैं।

 

विश्व संस्कृत दिवस का महत्व

सावन माह की पूर्णिमा यानि श्रावणी पूर्णिमा के दिन पड़ने वाले राखी त्यौहार के साथ विश्व संस्कृत दिवस को भी पूरे देश में मनाया जाता है। आज भी हिंदू धार्मिक अनुष्ठानों और प्रथाओं में संस्कृत भाषा का प्रमुख स्थान है। घरों में पूजा-पाठ और मंत्रोच्चारण संस्कृत भाषा में ही किया जाता है। 

Find More Important Days Here

World Day for International Justice 2022 observed on July 17_90.1

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me