महाराष्ट्र में दही हांडी को मिलेगा खेल का दर्जा

Page 1783_3.1

महाराष्ट्र में  दही हांड़ी को साहसिक खेल का दर्जा मिलेगा। यही नहीं इस खेल में भाग लेने वाले गोविंदाओं को सरकारी नौकरियां भी दी जाएंगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा में  घोषणा किया कि लोकप्रिय खेल दही हांडी उत्सव को सरकार ने साहसिक खेल का दर्जा देने का फैसला किया है। साथ ही दही हांड़ी उत्सव के एक दिन पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि दही हांडी उत्सव में शामिल होने वाले युवक खेलकूद कोटे के अंतर्गत सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन भी कर पायेंगे।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams


इस उत्सव में रस्सी के सहारे हवा में लटक रही दही से भरी मटकी को मानव पिरामिड बनाकर फोड़ा जाता है। दही हांडी उत्सव का आयोजन जन्माष्टमी के अवसर पर किया जाता है।  महाराष्ट्र सरकार ने दही हांडी समारोह के तहत बनाये जाने वाले मानव पिरामिड को साहसिक खेल की पहचान देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री मे यह भी कहा कि मानव पिरामिड बनाने के दौरान इस उत्सव में किसी प्रतिभागी की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो जाती है तो मृतक के परिवार को 10 लाख रूपये की अनुग्रह राशि मिलेगी। वहीं गंभीर रूप से घायल होने वाले खिलाड़ी को सात लाख रूपये तथा मामूली रूप से घायल होने पर पांच लाख रूपये दिये जाएंगे।

Find More State In News Here

Border dispute agreement struck between Arunachal Pradesh and Assam_80.1

एडलवाइस एमएफ ने पेश किया भारत का पहला गोल्ड और सिल्वर फंड

Page 1783_6.1

एडलवाइस म्यूचुअल फंड 24 अगस्त को भारत की पहली स्कीम लॉन्च करने वाली है, जो सिंगल फंड के जरिए सोने और चांदी में निवेश की पेशकश करेगी। एडलवाइस गोल्ड एंड सिल्वर ईटीएफ फंड ऑफ फंड (FoF) के लिए नया फंड ऑफर (NFO) 7 सितंबर को बंद होगा। स्कीम के लिए फंड के मैनेजर भावेश जैन और भरत लाहोटी हैं। भारत का पहला गोल्ड फंड, निप्पॉन इंडिया ईटीएफ गोल्ड BEES, मार्च 2007 में लॉन्च किया गया था, जबकि सिल्वर का म्यूचुअल फंड पहली बार इस साल जनवरी में पेश किया गया।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

मुख्य बिंदु

  • भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने सितंबर में MF हाउसेज को भारतीय बाजार में सिल्वर एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) पेश करने की अनुमति दी थी। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल सिल्वर ETF भारत में चांदी पर आधारित पहला फंड था।
  • Edelweiss की नई स्कीम दोनों कीमती धातुओं के समान रूप से टार्गेट करेगी और समय-समय पर इसमें संतुलन बनाया जाएगा। चूंकि AMC के पास एक स्टैंडअलोन गोल्ड या सिल्वर फंड नहीं है, इसलिए इस स्कीम के तहत अन्य फंड हाउसेज़ के गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ की यूनिट्स में निवेश किया जाएगा।
  • स्कीम के मुताबिक, मंदी के दौरान सोना अच्छा प्रदर्शन करता है और कीमती धातुओं की बुल रैली के दौरान चांदी बेहतर प्रदर्शन करती है। दोनों लंबे समय में मुद्रास्फीति के खिलाफ एक अच्छा हेजिंग करते हैं।
  • आंकड़ों से पता चला है कि 2008, 2011 और 2016 में मंदी और बाजार में गिरावट के दौरान सोने में क्रमशः 26.1%, 31.7% और 11.3% की वृद्धि हुई थी।
  • दूसरी तरफ, नए जमाने की तकनीकों जैसे स्मार्टफोन, इलेक्ट्रिक वाहन और सोलर पैनल में चांदी की मांग बढ़ रही है. हालांकि, चांदी ने पिछले 10 वर्षों में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य
  • एडलवाइस एमएफ के प्रबंध निदेशक और सीईओ: राधिका गुप्ता
  • सेबी-पंजीकृत निवेश सलाहकार और MyWealthGrowth के सह-संस्थापक: हर्षद चेतनवाला

Find More Business News Here

Ola introduces India's first indigenously made lithium ion-cell_90.1

स्कॉटलैंड बना मुफ्त में पीरियड प्रोडक्ट्स देने वाला पहला देश

Page 1783_9.1

स्कॉटलैंड में माहवारी उत्पाद नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाने संबंधी कानून लागू हो गया है। स्कॉटलैंड सरकार ने बताया कि वह ‘पीरियड प्रोडक्ट एक्ट’ (माहवारी उत्पाद कानून) लागू होते ही दुनिया की पहली ऐसी सरकार बन गई है, जो मासिक धर्म संबंधी उत्पादों तक नि:शुल्क पहुंच के अधिकार की कानूनी रूप से रक्षा करती है। इस नए कानून के तहत, विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों एवं स्थानीय सरकारी निकायों के लिए यह अनिवार्य हो गया है कि वे अपने शौचालयों में टैम्पोन और सैनिटरी नैपकिन समेत माहवारी संबंधी विभिन्न उत्पाद उपलब्ध कराएं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

स्कॉटलैंड सरकार ने शैक्षणिक संस्थाओं में माहवारी संबंधी उत्पाद नि:शुल्क उपलब्ध कराने के लिए 2017 से लाखों रुपए पहले ही खर्च किए हैं, लेकिन कानून लागू होने से अब यह कानूनी अनिवार्यता बन गया है। इसके अलावा एक मोबाइल फोन ऐप्लीकेशन भी उपलब्ध कराया गया है, जिसकी मदद से स्थानीय पुस्तकालय या सामुदायिक केंद्र जैसे ऐसे निकटतम स्थान का पता लगाया जा सकता है, जहां से माहवारी संबंधी उत्पाद लिए जा सकते हैं। यह विधेयक 2020 में सर्वसम्मति से पारित किया गया था।

Find More International News


Pope Francis appoints three women to advisory committee for bishops_80.1

Ratan Tata ने Startup गुडफेलोज में किया निवेश

Page 1783_12.1

रतन टाटा ने वरिष्ठ नागरिकों को सेवा के रूप में सहयोग प्रदान करने वाले स्टार्टअप गुडफेलोज में निवेश की घोषणा की। टाटा समूह से सेवानिवृत्त होने के बाद से रतन टाटा स्टार्टअप के सक्रिय समर्थक रहे हैं। इसका उद्देश्य युवाओं और शिक्षित स्नातकों को सार्थक सहयोग के लिए जोड़कर बुजुर्गों की मदद करना है। पिछले छह महीनों में, ‘गुडफेलो’ ने एक सफल बीटा पूरा कर लिया है और अब यह मुंबई और जल्द ही पुणे, चेन्नई और बेंगलुरु में उपलब्ध होगा। इस नवीनतम निवेश कंपनी की स्थापना शांतनु नायडू ने की है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

कॉर्नेल विश्वविद्यालय से शिक्षित 25 वर्षीय नायडू टाटा के कार्यालय में महाप्रबंधक हैं और 2018 से टाटा की सहायता कर रहे हैं। नायडू ने टाटा को एक बॉस, एक संरक्षक और एक मित्र के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया में पांच करोड़ बुजुर्ग हैं, जो अकेले हैं। स्टार्टअप वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों के साथी के रूप में काम करने के लिए युवा स्नातकों को काम पर रखता है। नायडू ने कहा कि वह पूरे देश में विस्तार करना चाहते हैं, लेकिन वह गुणवत्ता से समझौता किए बिना धीमी गति से आगे बढ़ना पसंद करेंगे।

क्या है गुडफेलो का बिजनेस मॉडल?

गुडफेलो का बिजनेस मॉडल एक फ्रीमियम सब्सक्रिप्शन मॉडल है। बुजुर्गों को इस सेवा का अनुभव कराने के लक्ष्य के साथ पहला महीना मुफ्त है। दूसरे महीने के बाद एक छोटा सा सदस्यता शुल्क है जो पेंशनभोगियों की सीमित सामथ्र्य के आधार पर तय किया गया है। स्टार्टअप ने कहा कि भारत में 1.5 करोड़ बुजुर्ग अकेले रह रहे हैं, या तो साथी के खोने के कारण, या परिवार अपरिहार्य कार्य कारणों से दूर जा रहे हैं। गुडफेलो उनके लिए कुछ सार्थक करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Find More Business News Here

Ola introduces India's first indigenously made lithium ion-cell_90.1

यमुना पर आजादी का अमृत महोत्सव

Page 1783_15.1

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) द्वारा आयोजित ‘यमुना पर आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम की अध्यक्षता की। आजादी का अमृत महोत्सव भारत सरकार की आजादी के 75 साल और उसके लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को मनाने की एक पहल है। इस मौके पर बीएसएफ सदस्यों ने शेखावत को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। यमुना पर आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी फहराया।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

यमुना पर आजादी का अमृत महोत्सव: प्रमुख बिंदु

  • जल शक्ति मंत्रालय के सचिव पंकज कुमार ने यमुना पर आजादी का अमृत महोत्सव परियोजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 25 हजार करोड़ से अधिक की मंजूरी दी गई है।
  • उन्होंने कहा कि इनमें से 96 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और अन्य विभिन्न चरणों में हैं।
  • गंगा और उसकी सहायक नदियों में प्रतिदिन लगभग 5000 मिलियन लीटर अनुपचारित सीवेज छोड़ा जा रहा है।
  • “यमुना पर आज़ादी का अमृत महोत्सव” कार्यक्रम का समापन स्कूली बच्चों द्वारा विस्मयकारी संगीतमय प्रस्तुतियों के रूप में किया गया।
  • इस यमुना पर आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर कंटीन्यूअस लर्निंग एंड एक्टिविटी पोर्टल पर नया रिवर चैंप कोर्स पेश किया गया और गंगा क्वेस्ट 2022 के विजेताओं को बधाई दी गई।

Find More National News Here

First mountain warfare training school established in NE by ITBP_80.1

Axis Bank ने भारतीय खाद्य निगम के साथ समझौता-पत्र पर हस्ताक्षर किया

Page 1783_18.1

एक्सिस बैंक ने “अल्टिमा सैलरी पैकेज” के लिए भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के साथ एक समझौता-पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। अल्टिमा सैलरी पैकेज, सर्वोत्तम कोटि का सैलरी अकाउंट है और इस समझौते से, भारतीय खाद्य निगम के सभी कर्मचारियों को विशेष लाभ और सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी। इस करार के साथ, बैंक ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) के कर्मचारियों को समग्र बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

इस विशेष अल्टिमा सैलरी पैकेज के जरिए, बैंक की ओर से कई लाभ प्रदान किए जाएंगे, जैसे कि –

  • 20 लाख रु. तक का व्यक्तिगत दुर्घटना कवर
  • 8 लाख रु. तक का अतिरिक्त शिक्षा अनुदान
  • 20 लाख रु. तक का कुल स्थायी विकलांगता कवर लाभ
  • 20 लाख रु. तक का स्थायी आंशिक विकलांगता कवर
  • 1 करोड़ रु. का हवाई दुर्घटना कवर
  • परिवार के सदस्य के लिए मुफ़्त अतिरिक्त डेबिट कार्ड
  • होम लोन पर 12 ईएमआई की छूट
  • परिवार के सदस्य के लिए 3 जीरो बैलेंस खाते
  • यूनिवर्सल अकाउंट नंबर जिसमें ऐक्सिस बैंक की सभी शाखाएं “होम ब्रांच” के रूप में काम करेंगी

यह समझौता ज्ञापन विभिन्न ग्राहक वर्गों की बैंकिंग आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक्सिस बैंक के निरंतर प्रयास को दर्शाता है, जिससे उन्हें उनकी वित्तीय आकांक्षाओं और जीवन के महत्वपूर्ण उद्देश्यों को पूरा करने में मदद मिल सके।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • एक्सिस बैंक की स्थापना: 1993;
  • एक्सिस बैंक मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र;
  • एक्सिस बैंक के अध्यक्ष: राकेश मखीजा;
  • एक्सिस बैंक के एमडी और सीईओ: अमिताभ चौधरी;
  • एक्सिस बैंक टैगलाइन: बढ़ती का नाम जिंदगी।

Find More Banking News Here

Integration with New tax site completed by Kotak Mahindra Bank_80.1

ओएनडीसी को अपनाने की सुविधा हेतु YES बैंक ने सेलर ऐप के साथ साझेदारी की

Page 1783_21.1

येस बैंक ने विक्रेता-केंद्रित इंटेलीजेंस प्लेटफॉर्म सेलर ऐप के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की। यह साझेदारी अपने ग्राहक आधार के सेलर सेगमेंट को ओपन नेटवर्क डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) की सुविधा प्रदान करने और उन्हें अपने डिजिटल कॉमर्स फुटप्रिंट को बढ़ाने में मदद करने के लिहाज से की गई है। डिजिटल या इलेक्ट्रॉनिक नेटवर्क पर सभी प्रकार की वस्तुओं और सेवाओं के आदान-प्रदान हेतु खुले नेटवर्क को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, ओएनडीसी एक रणनीतिक पहल है जिसका उद्देश्य संपूर्ण डिजिटल कॉमर्स स्पेस को समस्त लोगों तक पहुंचाना है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams


येस बैंक की यह अभिनव पहल उनके व्यापारिक ग्राहकों को सेलरऐप के साथ अपने रणनीतिक गठबंधन के माध्यम से ओएनडीसी का हिस्सा बनने में सक्षम बनाती है, जो कि पहले नेटवर्क पार्टिसिपेंट्स में से एक है। यह साझेदारी वाकई बहुत उत्साहजनक है। यह एक ओपन नेटवर्क में खुद को एम्बेड करने के लिए एक विविध व्यवसाय मॉडल बनाने का येस बैंक का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। इस साझेदारी का उद्देश्य डिजिटल कॉमर्स स्पेस को समस्त लोगों तक पहुंचाना और व्यवसायों को पहले से अधिक मजबूत बनाना है। यह सहयोग हमें इंडिया और भारत में अपने एसएमई, एमएसएमई और अन्य उद्यम ग्राहकों की व्यावसायिक गति को सकारात्मक रूप से प्रभावित करने में सक्षम करेगा। 

Find More News Related to Agreements

RIL tie-up with Athletics Federation of India to support Indian Athlete_90.1

चीन-ताइवान-अमेरिका संबंधों की भू-राजनीतिक स्थिति

Page 1783_24.1

चीन ने ताइवान को घेरते हुए अपना अब तक का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है। इससे पूर्वी एशिया में ट्रेड और कमर्शियल ट्रेवल को खतरा पैदा हो गया है। ताइवान के आसपास का समुद्री इलाका दुनिया के सबसे बिजी सी रूट्स में शामिल है। इससे पहले से दबाव झेल रही ग्लोबल सप्लाई चेन पर प्रेशर और बढ़ गया है। ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का हब है और अगर वहां तनाव बढ़ता है तो इससे कंप्यूटर चिप्स की शॉर्टेज (chips shortage) और बढ़ सकती है। 

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

स्मार्टफोन समेत मॉडर्न इलेक्ट्रॉनिक्स में कंप्यूटर चिप्स का व्यापक इस्तेमाल होता है। पहले ही दुनिया इसकी कमी से जूझ रही है। दुनियाभर के 90 प्रतिशत आधुनिक सेमीकंडक्टर ताइवान ही बनाता है। पिछले साल ताइवान ने 118 अरब डॉलर का सिर्फ सेमीकंडक्टर निर्यात किया है। इन चिप्स का इस्तेमाल स्मार्टफोन, कार, लैपटॉप और दूसरी इलेक्ट्रॉनिक चीजों में होता है। इसके बिना इन चीजों का उत्पादन संभव नहीं है। यही वजह है कि अमेरिका ताइवान की स्थिति को लेकर चिंता में है।

ताइवान को अमेरिका का समर्थन क्यों

ताइवान के लिए अमेरिकी समर्थन ऐतिहासिक रूप से बीजिंग में साम्यवादी शासन के वॉशिंगटन के विरोध पर आधारित रहा है। लेकिन हाल के वर्षों में सेमीकंडक्टर के विनिर्माण बाजार पर द्वीप के प्रभुत्व के कारण ताइवान की स्वायत्तता अमेरिका के लिए एक महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक हित बन गई है। सेमीकंडक्टर्स को कंप्यूटर चिप्स या सिर्फ चिप्स के रूप में भी जाना जाता है। ये उन सभी नेटवर्क उपकरणों के अभिन्न अंग हैं जो हमारे जीवन में अंतर्निहित हो गए हैं। उनके उन्नत सैन्य उपयोग भी हैं।

5जी इंटरनेट हर तरह के कनेक्टेड डिवाइस (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) और नेटवर्क वाले हथियारों की एक नई पीढ़ी को सक्षम कर रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए, अमेरिकी अधिकारियों ने ट्रम्प प्रशासन के दौरान महसूस करना शुरू कर दिया कि अमेरिकी सेमीकंडक्टर डिजाइन कंपनियां अपने उत्पादों के निर्माण के लिए एशियाई-आधारित आपूर्ति श्रृंखलाओं पर बहुत अधिक निर्भर थीं। टीएसएमसी की वैश्विक फाउंड्री बाजार में 53% बाजार हिस्सेदारी है। ताइवान की दूसरी कंपनियों की ग्लोबल मार्केट में 10% हिस्सेदारी है।

ताइवान का इतिहास और वर्तमान स्थिति:

1) ताइवान को चीन गणराज्य (आरओसी) के रूप में जाना जाता है, ताइवान जलडमरूमध्य द्वारा चीन से अलग किया गया एक द्वीप।

2) बता दें कि 1949 में हुए गृहयुद्ध के बाद ताइवान और चीन अलग हो गए थे। ताइवान कभी भी चीन का हिस्सा नहीं रहा है, जबकि चीन इसे अपना हिस्सा मानता है।

3) चीन की सत्तारूढ़ कुओ-मिंटांग (राष्ट्रवादी) सरकार 1945-1949 के चीनी गृहयुद्ध में कम्युनिस्ट ताकतों द्वारा पराजित होने के बाद ताइवान भाग गई।

4) गृहयुद्ध में चीन और ताइवान के विभाजन के बाद, चीन गणराज्य (आरओसी) सरकार को ताइवान में स्थानांतरित कर दिया गया था। दूसरी ओर, चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) ने मुख्य भूमि में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (पीआरसी) की स्थापना की। तब से, पीआरसी ताइवान को एक गद्दार प्रांत के रूप में देखता है और ताइवान के साथ पुन: एकीकरण की प्रतीक्षा कर रहा है

5) बीजिंग का कहना है कि वन चाइना पॉलिसी और ताइवान चीन का अविभाज्य हिस्सा है।

6) बीजिंग का कहना है कि ताइवान 1992 की आम सहमति से बाध्य है जो चीनी कम्युनिस्ट पार्टी और उस समय ताइवान पर शासन करने वाली कुओ-मिंगतांग पार्टी के बीच हुई थी।

7) चीन के लिए जलडमरूमध्य के दो पक्ष एक चीन के हैं लेकिन ताइवान में लोकतांत्रिक प्रगतिशील पार्टी इससे सहमत नहीं है।

8) ताइवान जलडमरूमध्य – सबसे व्यस्त शिपिंग मार्ग

9) द्वीप स्थान – जापान और दक्षिण चीन सागर को जोड़ने वाला, उच्च भू-राजनीतिक महत्व रखता है।


ताइवान के साथ अमेरिकी संबंध: अमेरिका का ताइवान के साथ कोई आधिकारिक संबंध नहीं है, लेकिन अमेरिका अपने अनौपचारिक दूतावास के माध्यम से ताइवान के साथ गहरा संबंध रखता है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के हिंद प्रशांत क्षेत्र के संयोजक कुर्त कैंपबेल ने पिछले सप्ताह बताया था कि ताइवान के साथ व्यापार को लेकर बातचीन हमारे संबंधों को गहरा करने के प्रयासों का हिस्सा होगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका अपनी नीति नहीं बदल रहा है।

अमेरिका और चीन के बीच संबंध: अमेरिका और चीन के बीच संबंध अच्छे नहीं है। बीजिंग द्वारा मुस्लिम अल्पसंख्यकों के साथ व्यवहार और हांगकांग में की गयी कार्रवाई के साथ-साथ सुरक्षा और प्रौद्योगिकी को लेकर अमेरिका और चीन के संबंध सबसे निचले स्तर पर है।

Find More International News


Pope Francis appoints three women to advisory committee for bishops_80.1

ब्रिटेन में महंगाई रिकाॅर्ड 10 फीसदी के पार पहुंची

Page 1783_27.1

ब्रिटेन की महंगाई दर जुलाई में बढ़कर 40 साल के नए उच्चतम 10.1 प्रतिशत पर पहुंच गई। दरअसल, खाने-पीने के सामान के दाम बढ़ने और ऊर्जा कीमतों में बढ़ोतरी के चलते महंगाई में यह उछाल आया है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (ओएनएस) ने कहा कि उपभोक्ता मूल्यों पर आधारित मुद्रास्फीति दो अंकों में पहुंच गई है, जो जून में 9.4 प्रतिशत से अधिक थी। यह आंकड़ा विश्लेषकों के 9.8 प्रतिशत के पूर्वानुमान से अधिक है। बयान के मुताबिक यह वृद्धि मुख्य रूप से खाद्य वस्तुओं, ऊर्जा, टॉयलेट पेपर और टूथब्रश समेत रोजमर्रे की वस्तओं की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के चलते हुई। 

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

अधिकांश अर्थशास्त्रियों का मानना ​​है कि आने वाले समय में महंगाई और बढ़ सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन में महंगाई साल के अंत तक और भी अधिक बढ़ सकती है। यह लोगों के बजट पर दबाव डालने के साथ आर्थिक सुस्ती को न्योता देगा। महगाई में यह वृद्धि यूरोप के अन्य हिस्सों में भी देखने को मिल सकता है। यूरोप में महंगाई बढ़ने की मुख्य वजह है कि रूस ने प्राकृतिक गैस की आपूर्ति रोक रखा है। इससे यूरोप के ज्यादातर देश प्रभावित हो रहे हैं। फलस्वरूप महंगाई बढ़ रही है।

Find More International News

Pope Francis appoints three women to advisory committee for bishops_80.1

भारत की तेल मांग 2022 में 7.73% बढ़ेगी

Page 1783_30.1

भारत में पेट्रोल और डीजल जैसे पेट्रोलियम उत्पादों की मांग 2022 में 7.73 प्रतिशत बढ़ सकती है। यह दुनिया के किसी भी देश की तुलना में सबसे तेजी से बढ़ेगी। तेल निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) ने अपनी मासिक रिपोर्ट में कहा कि भारत में पेट्रोलियम उत्पादों की दैनिक मांग 2021 में 47.7 लाख बैरल थी। इसके 2022 में बढ़कर 51.4 लाख बैरल प्रतिदिन होने का अनुमान है। चीन में 1.23 प्रतिशत, अमेरिका में 3.39 प्रतिशत और यूरोप में 4.62 प्रतिशत के मुकाबले भारत में तेल की मांग में वृद्धि दुनिया में सबसे तेज गति से होगी।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams


बता दें कि अमेरिका और चीन के बाद भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक और उपभोक्ता देश है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मानसून के चलते मौजूदा वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में तेल की मांग में गिरावट आएगी, लेकिन त्योहार और छुट्टियों के साथ अगली तिमाही में इसमें तेजी आएगी। आंकड़ों के मुताबिक, भारत को कच्चे तेल के आयात के मामले में जून में रूस सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बन गया है। जून में भारत के कुल तेल आयात में रूस की हिस्सेदारी 24 प्रतिशत थी।

ओपेक के बारे में:

यह एक स्थायी, अंतर-सरकारी संगठन है, जिसकी स्थापना वर्ष 1960 में बगदाद सम्मेलन में ईरान, इराक, कुवैत, सऊदी अरब और वेनेज़ुएला द्वारा की गई थी। इस संगठन का उद्देश्य अपने सदस्य देशों की पेट्रोलियम नीतियों का समन्वय और  एकीकरण करना तथा उपभोक्ता को पेट्रोलियम की कुशल, आर्थिक व नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये तेल बाज़ारों का स्थिरीकरण सुनिश्चित करना है। 

ओपेक की सदस्यता ऐसे किसी भी देश के लिये खुली है जो तेल का एक बड़ा निर्यातक है और संगठन के आदर्शों को साझा करता है। ओपेक के कुल 14 देश (ईरान, इराक, कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, अल्जीरिया, लीबिया, नाइजीरिया, गैबॉन, इक्वेटोरियल गिनी, कांगो गणराज्य, अंगोला, इक्वाडोर और वेनेजुएला) सदस्य हैं।

Find More National News Here

First mountain warfare training school established in NE by ITBP_80.1

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me