ऑस्कर विजेता लुईस फ्लेचर का निधन

Page 1735_3.1

ऑस्कर विजेता लुईस फ्लेचर का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। अभिनेत्री के परिवार वालों ने पुष्टि की है कि उनका निधन फ्रांस के मोंटडुरस में उनके घर पर प्राकृतिक कारणों से हुई। लुईस फ्लेचर को मिलोस फॉरमैन द्वारा निर्देशित 1975 में आई फिल्म वन फ्लू ओवर द कूकू नेस्ट में नर्स रैच्ड की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता था। इस फिल्म में जैक निकोलसन ने भी अभिनय किया था।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

लुईस फ्लेचर: एक नजर में

 

उन्होंने अपने इस रोल के लिए साल 1976 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर पुरस्कार भी जीता था। लुईस का जन्म 22 जुलाई, 1934 को अमेरिका के अलबामा के एक शहर बर्मिंघम में हुआ था। उनके माता-पिता बधिर थे। लुईस ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1950 के दशक के अंत में लॉमैन, बैट मास्टर्सन, मावेरिक, द अनटचेबल्स और 77 सनसेट स्ट्रिप जैसी टीवी सीरीज में भी काम किया है।

 

लुईस ने अपने 60 साल से ज्यादा के अभिनय करियर में कई फिल्मों और सीरीज में काम किया है। इसके अलावा एक्ट्रेस पिकेट फेंस और जोन ऑफ अर्काडिया में अपनी भूमिकाओं के लिए भी जानी जाती थीं। ऑस्कर जीतने के के साथ ही लुईस अकादमी पुरस्कार, बाफ्टा पुरस्कार और एकल प्रदर्शन के लिए गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीतने वाली तीसरी महिला बन गई थीं।

Find More Obituaries News

Cosmonaut Valery Polyakov passed away at the age of 80_80.1

World Tourism Day 2022: जानें विश्व पर्यटन दिवस के बारे में

 

विश्व पर्यटन दिवस 2022 विश्व स्तर पर 27 सितंबर को मनाया जाता है। यह दिन दुनिया के विभिन्न हिस्सों में पर्यटन को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए हर साल मनाया जाता है। इसकी शुरुआत संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) द्वारा की गई थी। यह पर्यटन को बढ़ावा देने और इसके महत्व को समझने के लिए मनाया जाता है। विश्व पर्यटन दिवस का उद्देश्य लोगों को दुनिया की खोज के आनंद को समझाना है। यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण घटना है।

 

क्‍या है इस वर्ष की थीम

 

हर साल, विश्व पर्यटन दिवस की थीम Rethinking Tourism है। महामारी के बाद आए बदलावों ने पर्यटन को सबसे अधिक प्रभावित किया था। ऐसे में इस वर्ष उन चीजों पर ध्‍यान दिया जाएगा जिनसे टूरिज्‍म में नए बदलावों को जल्‍द से जल्‍द आसान बनाकर इस उद्योग को फिर गति दी जा सके।

 

क्‍या है इस दिन का इतिहास

 

विश्व पर्यटन दिवस पहली बार साल 1980 में संयुक्त राष्ट्र विश्व व्यापार संगठन (UNWTO) द्वारा शुरू किया गया था। इसकी तारीख को 27 सितंबर के रूप में चुना गया था क्योंकि 1970 में इसी दिन UNWTO को मान्‍यता दी गई थी। UNWTO को दी गई मान्‍यता वास्‍तव में वैश्विक पर्यटन में एक मील का पत्थर माना जाता है।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

 

  • विश्व पर्यटन संगठन की स्थापना: 1946;
  • विश्व पर्यटन संगठन मुख्यालय: मैड्रिड, स्पेन;
  • विश्व पर्यटन संगठन के महासचिव; ज़ुराब पोलोलिकाश्विली।

Find More Important Days Here

 

रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री और सीएसआईआर ने भारतीय स्कूलों में रसायन विज्ञान के लिए सहयोग किया

 

रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री (आरएससी) और उद्योग तथा वैज्ञानिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) स्कूलों तथा विश्वविद्यालयों में केमिकल साइंस को बढ़ावा में एक-दूसरे का सहयोग करेंगे। इसके लिए एक खास जिज्ञासा कार्यक्रम शुरू किया गया है। जिज्ञासा के तहत सीएसआईआर की प्रयोगशालाओं में कम से कम 2000 स्कूली बच्चों, 150 शिक्षकों और 350 स्वयंसेवक आरएससी ग्लोबल क्वाइन एक्सपेरिमेंट में शामिल हुए हैं। यहां प्रतिभागियों से विभिन्न प्रकार के क्वाइन से बनी बैटरियों की तुलना करने के लिए कहा जाता है। प्रतिभागी यहां अपने डेटा की तुलना विश्वस्तर के प्रतिभागियों से करने में सक्षम होंगे।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जो अन्य वैज्ञानिकों के साथ केमिकल वैज्ञानिकों को जोड़ता है। 1841 में स्थापित यह संगठन लंदन में स्थित है। इसकी अंतर्राष्ट्रीय सदस्यता 50,000 से अधिक है। सीएसआईआर और रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री ने इस सहयोग के लिए एक समझौता किया है। इस समझौता दोनों संगठनों ने स्कूली बच्चों और शोधकतार्ओं के बीच सहयोग की वचनबद्धता है। यह समझौता गैर-वित्तीय और नवीनीकरण के विकल्प के साथ तीन वर्ष की अवधि का है।

 

साल 1942 में स्थापित सीएसआईआर एक स्वायत सोसायटी है, जो विज्ञान और टेक्नोलॉजी के विविध क्षेत्रों में अनुसंधान और विकास नॉलेजबेस के रूप में जानी जाती है। सीएसआईआर समकालीन अनुसंधान विकास तथा इंजीनियरिंग संगठन है, जिसकी उपस्थिति 37 राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं के सक्रिय नेटवर्क के साथ पूरे भारत में उपस्थिति है। परिषद के पास 7000 वैज्ञानिकों और तकनीकी कर्मियों की विशेषज्ञता और अनुभव है। सीएसआईआर आज विश्व में सबसे बड़ा सार्वजनिक वैज्ञानिक और औद्योगिक संगठनों में एक है।

Find More News Related to Agreements

TerraPay partnered with NPCI to enable cross-border transactions via UP_70.1

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘हमर बेटी हमर मान’ अभियान शुरू किया

Page 1735_9.1

छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा पर ‘हमर बेटी हमर मान’ (हमारी बेटी, हमारा सम्मान) नामक एक अभियान शुरू करने का फैसला किया है। अभियान का फोकस स्कूल और कॉलेज जाने वाली लड़कियों के बीच सुरक्षा उपायों पर जागरूकता पैदा करना और महिलाओं से संबंधित अपराधों के पंजीकरण और जांच को प्राथमिकता देना है। अभियान के शुभारंभ की घोषणा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

‘हमर बेटी हमर मान’ अभियान:

  • ’हमर बेटी-हमर मान’ अभियान के तहत राज्य पुलिस की महिला अधिकारी एवं कर्मचारी प्रदेश के सभी जिलों में स्कूल-कॉलेजों में जाकर बेटियों को उनके कानूनी अधिकार, गुड टच, बैड टच, छेड़खानी, यौन शोषण, साइबर क्राइम, सोशल मीडिया क्राइम से बचाव और अधिकार जैसी बातों पर मार्गदर्शन देंगी और उनसे संवाद करेंगी।
  • अभियान के तहत, उन्होंने कहा कि ‘हमर बेटी- हमर मान’ सिर्फ एक क्रांतिकारी अभियान ही नहीं बल्कि एक ऐसा कदम है जो हमारी बेटियों को आत्म सक्षम बनाएगा। हम सब एक साथ मिलकर इस अभियान को सफल बनाएंगे और अपनी सामाजिक जिम्मेदारी भी निभाएंगे।
  • हमर बेटी हमर मान अभियान के तहत एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा। स्कूल और कॉलेज जाने वाली लड़कियों के साथ महिला सुरक्षा ऐप और इसके उपयोग का विवरण भी साझा किया जाएगा।
  • बालिका विद्यालयों, महाविद्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष महिला गश्त सुनिश्चित की जाएगी। एक विशेष ‘हमर बेटी हमर मान’ हेल्पलाइन शुरू की जाएगी और महिलाओं और लड़कियों के लिए किसी भी दुर्व्यवहार या अपराध के संबंध में उनकी शिकायतों या समस्या की रिपोर्ट करने के लिए सार्वजनिक डोमेन में एक मोबाइल नंबर साझा किया जाएगा।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

 

  • छत्तीसगढ़ राजधानी: रायपुर;
  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री: भूपेश बघेल;
  • छत्तीसगढ़ राज्यपाल: अनुसुइया उइके.

Find More State In News Here

Uttar Pradesh Legislature reserves a women-only day_80.1

 

जगदीप धनखड़ ने “पंडित दीनदयाल उपाध्याय – जीवन दर्शन और सम्बद्धता” नामक पुस्तक का विमोचन किया

 

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने नई दिल्ली में “पं. दीनदयाल उपाध्याय – जीवन दर्शन और सम्यक्ता” (पांच खंड) नामक पुस्तक का विमोचन किया और इस अवसर पर समकालीन समय में पंडित दीनदयाल के विचारों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ मुरली मनोहर जोशी और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

उपराष्ट्रपति ने आधुनिक भारत के अग्रणी नेताओं में से एक पर अच्छी तरह से शोध के साथ पांच खंडों में तैयार इस पुस्तक के लिए मुख्य संपादक डॉ. बजरंग लाल गुप्ता और उनकी टीम के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और कार्यों पर श्री राजनाथ सिंह और डॉ. मुरली मनोहर जोशी के संबोधन के लिए उनका धन्यवाद दिया।

 

Find More Books and Authors Here

 

सरकार के प्रमुख कार्यक्रम ‘मेक इन इंडिया’ के पूरे हुए 8 साल

 

केंद्र सरकार के प्रमुख कार्यक्रम ‘मेक इन इंडिया’ के आठ वर्ष पूरे हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वर्ष 2014 में 25 सितम्‍बर को इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया था। इसका मुख्य उद्देश्‍य निवेश, नवाचार और कौशल विकास को बढ़ावा देना, तथा सर्वोत्‍तम विनिर्माण बुनियादी सुविधाएं सृजित करना है। मेक इन इंडिया कार्यक्रम देश के 27 विभिन्‍न सेक्‍टरों में महत्‍वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कर रहा है।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

सरकार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के आत्‍मनिर्भर भारत का लक्ष्‍य साकार करने के लिए सेमी कंडक्‍टर जैसे क्षेत्रों पर ध्‍यान केंद्रित कर रही है। 2014 में यह कार्यक्रम शुरू किया गया था। इन 8 सालों में वार्षिक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) दोगुना होकर 83 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया है।

 

मेक इन इंडिया प्रोग्राम के कारण खिलौना उद्योग में 2013 के मुकाबले 2022 में 636 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 2018-19 में देश में 371 मिलियन डॉलर (2960 करोड़ रुपये) के बराबर के खिलौनों का आयात हुआ करता था। अब इसमें, 2021-22 में 70 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है और ये 110 मिलियन डॉलर (877.8 करोड़ रुपये) तक पहुंच गया है।

Find More News Related to Schemes & Committees

 

भारत हर गांव में 4जी, 5जी कनेक्टिविटी के लिए 30 अरब डॉलर का निवेश करेगा

 

आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकार देश भर के हर गांव में 4जी और 5जी के लिए अंतिम छोर तक नेटवर्क पहुंच सुनिश्चित करने और ग्रामीण क्षेत्रों में एक मजबूत डिजिटल बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए करीब 30 अरब डॉलर का निवेश कर रही है। ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2022’ में बोलते हुए, अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकार अब तक 1.5 लाख से अधिक ग्राम पंचायतों तक पहुंच चुकी है।

मंत्री ने क्या कहा:

 

मंत्री ने जोर देकर कहा, अब हम ग्रामीण उद्यमियों का एक पूरा पारिस्थितिकी तंत्र बना रहे हैं, जो युवाओं की ऊर्जा को देश के हर गांव में अच्छी गुणवत्ता, उच्च गति डेटा कनेक्टिविटी लेने के लिए विकास यात्रा का हिस्सा बनाते हैं। उन्होंने कहा, हमने इस मॉडल का परीक्षण किया है और अब हर महीने लगभग 80,000 नए कनेक्शन दिए जा रहे हैं।

 

वैष्णव ने कहा कि सरकार के लिए फिनटेक में तीन प्रमुख क्षेत्र हैं – एक मजबूत डिजिटल बुनियादी ढांचे और एक डिजिटल नियामक ढांचे का निर्माण, साथ ही सामाजिक समावेश और इसके आसपास की सामाजिक अनिवार्यताएं। डिजिटल नियामक ढांचे पर अपने विचार साझा करते हुए मंत्री ने कहा कि दूरसंचार डिजिटल इंडिया की नींव है।

 

वैष्णव ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें अपने डिजिटल नियामक ढांचे को इस तरह से बदलने का स्पष्ट जनादेश दिया है कि यह वैश्विक स्तर पर बेंचमार्क है और वैश्विक प्रतिस्पर्धा का समर्थन करता है। उन्होंने परिवहन क्षेत्रों में भुगतान प्रणालियों के एकीकरण के बारे में बात करते हुए कहा कि जिस तरह से पिछले 5-10 वर्षो में प्रौद्योगिकी विकसित हुई है, मुझे लगता है कि कार्ड के बजाय शायद मोबाइल फोन स्वयं सामान्य एकीकरण कारक बन जाएगा।

केंद्र सरकार कराएगा शहरों का स्वच्छ वायु सर्वेक्षण, 131 शहरों का चयन

Page 1735_15.1

देश के चुनिंदा शहरों का स्वच्छ वायु सर्वेक्षण होगा। इसमें 131 ऐसे शहरों को शामिल किया गया है, जो राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के लिए पहले से ही अपनी वायु गुणवत्ता पर काम कर रहे हैं। यह सर्वे पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के मार्गदर्शन में स्वच्छ वायु गुणवत्ता आयोग द्वारा तय मानकों के अनुसार होगा।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

इसमें वायु गुणवत्ता आयोग द्वारा स्वच्छ वायु के लिए शहरी कार्ययोजना के तहत इन शहरों को चुना गया हैं। इन शहरों को 2025-26 तक अपना वायु प्रदूषण 40 फीसदी तक कम करना है। इन शहरों को आबादी के आधार पर तीन समूहों में बांटा गया है। इसमें पहले समूह में 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले 47 शहर, दूसरे समूह में तीन से 10 लाख की आबादी वाले 44 शहर और तीसरे समूह में तीन लाख से कम आबादी वाले 40 शहर शामिल हैं।

दरअसल, गुजरात के एकता नगर में पर्यावरण और वन मंत्रालय के दो दिन चलने वाले राष्ट्रीय वन मंत्रियों के सम्मेलन में प्रदूषण को नियंत्रित करने और इसके शमन के लिए एक समानांतर सत्र में राज्यों के राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम-एनसीएपी में स्वच्छ वायु सर्वेक्षण- शहरों की रैंकिंग पर दिशा-निर्देशों की जानकारी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ साझा की गई। इसमें प्रेरणा ऑनलाइन पोर्टल पर इसके मानकों की जानकारी दी गई है। इसमें शहरों को स्व-मूल्यांकन करना आवश्यक है।

Find More Ranks and Reports Here

Credit Suisse Global Wealth Report 2022: Global wealth up 9.8% YoY at $463.6 trillion in 2021_80.1

लेह ने बैंकिंग परिचालन का 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण हासिल किया

 

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने लेह जिले के बैंकरों को बैंकिंग कार्यों के 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण को प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया है। डिजिटल बैंकिंग एक बैंक द्वारा अपने वित्तीय, बैंकिंग और अन्य लेनदेन के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से ऑनलाइन प्रदान की जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग सेवा को संदर्भित करता है। लेह जिले ने एक साल की छोटी सी अवधि में सभी ऑपरेटिंग बैंकों का डिजिटलीकरण पूरा कर लिया है।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

डिजिटल बैंकिंग एक बैंक द्वारा अपने वित्तीय, बैंकिंग और अन्य लेनदेन के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से ऑनलाइन प्रदान की जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग सेवा को संदर्भित करता है। आरबीआई ने साल 2019 में बैंकिंग कार्यों के 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण को प्राप्त करने के लिए देश के हर राज्य के कम से कम एक जिले को पूर्ण रूप से डिजिटल बैंकिंग जिलाबनाने का प्रस्ताव रखा था।

 

विशेष रूप से:

 

केरल का त्रिशूर जिला अगस्त 2021 में देश का पहला पूर्ण रूप से डिजिटल बैंकिंग जिला बन गया। केरल भारत का पहला राज्य भी है जिसने एक परिवार में कम से कम एक बैंक खाता रखने के वित्तीय समावेशन के लक्ष्य को प्राप्त किया है।

 

लेह के बारे में

  • लेह लगभग 3500 मीटर की औसत ऊंचाई पर स्थित है।
  • यह लद्दाख साम्राज्य की ऐतिहासिक राजधानी भी थी।
  • लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्ण माथुर हैं।

Find More Banking News Here

 

 

 

डॉ. एम श्रीनिवास को एम्स दिल्ली का नया निदेशक नियुक्त किया गया

 

दिल्ली स्थित आखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (Delhi AIIMS) के बाल सर्जरी विभाग के प्रोफेसर डॉ. एम श्रीनिवास को दिल्ली एम्स का नया निदेशक बनाया गया है। वे अभी प्रतिनियुक्ति पर ईएसआईसी अस्पताल हैदराबाद में तैनात थे। केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने पांच साल के लिए डॉ. श्रीनिवास को दिल्ली एम्स का नया निदेशक नियुक्त किया है।

डॉ. श्रीनिवास दिल्ली एम्स के ही पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में कार्यरत थे, जो अभी प्रतिनियुक्ति पर ईएसआईसी अस्पताल हैदराबाद में नियुक्त हैं। डॉ. रणदीप गुलेरिया ने 28 मार्च 2017 को एम्स दिल्ली के डायरेक्टर का पद संभाला था।

डॉ. एम श्रीनिवास के बारे में

  • डॉक्टर श्रीनिवास साल 1994 से एम्स दिल्ली से जुड़े हुए हैं। उन्होंने जून 1994 में बतौर सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर काम शुरू किया था। यहां वे 1997 तक रहे।
  • इसके बाद उन्होंने आयरलैंड के डबलिन में बीमार बच्चों के लिए काम करने लिए फेलोशिप मिली। इसके बाद 1999 में इन्होंने एम्स में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर काम शुरू किया।
  • इसके बाद साल 2016 में इन्हें ईएसआईसी अस्पताल, हैदराबाद में प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया। डॉक्टर श्रीनिवास को 5 गोल्ड मेडल मिल चुके हैं। इनके 160 अंतरराष्ट्रीय शोधपत्र प्रकाशित हो चुके हैं।
  • ईएसआईसी अस्पताल, हैदराबाद में इनके डीन रहते हुए 22 एमबीबीएस और पीजी पाठ्यक्रम और 25 सुपर स्पेशियलिटी विभाग शुरू हुए थे।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

 

  • एम्स दिल्ली की स्थापना: 1956;
  • एम्स दिल्ली प्रथम निदेशक: बी.बी. दीक्षित;
  • एम्स दिल्ली अंडर: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय।

 

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me