Categories: State In News

हरियाणा के पद्म पुरस्कार विजेताओं को 10 हजार रुपये मासिक पेंशन मिलेगी: मुख्यमंत्री खट्टर

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 12 जून 2023 को राज्य के पद्म पुरस्कार विजेताओं को 10,000 रुपये मासिक पेंशन देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने मासिक पेंशन के अलावा हरियाणा के पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण विजेताओं को राज्य सरकार की ‘वोल्वो बस’ सेवा में मुफ्त यात्रा सुविधा देने की भी घोषणा की है। आधिकारिक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने यह घोषणा करनाल की अपनी यात्रा के दौरान की। इस बीच, खट्टर ने कहा कि सरकार ने राज्य के लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए कई कल्याणकारी नीतियां बनाई हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में योजनाओं का सीधा लाभ लोगों को मिल रहा है। अब सहायता राशि (विभिन्न योजनाओं के तहत) सीधे लाभार्थी के खाते में जाती है।

 

जनवरी में हुई थी पद्म पुरस्कारों की घोषणा

 

बता दें कि इस साल जनवरी में केंद्र सरकार ने कुल 106 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थी जिसमें कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे क्षेत्रों में पद्म पुरस्कार दिए गए थे।

 

तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं पद्म पुरस्कार

 

पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में दिए जाते हैं। ये पुरस्कार विभिन्न विषयों और क्षेत्रों जैसे कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि में दिए जाते हैं। बता दें कि ‘पद्म विभूषण’ असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है, उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म भूषण’ और किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म श्री’ प्रदान किया जाता है। प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुरस्कारों की घोषणा की जाती है। ये पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा औपचारिक समारोहों में प्रदान किए जाते हैं। पुरस्कार समारोह का आयोजन आमतौर पर हर साल मार्च-अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में किया जाता है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

AI की नई छलांग: Microsoft का MAI-Transcribe-1 तेज, सटीक और किफायती

AI के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के तौर पर, Microsoft ने 'MAI-Transcribe-1' नाम का…

2 days ago

आउटर स्पेस ट्रीटी 1967 क्या है? सिद्धांत, सदस्य और महत्व

बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की नींव है, जिस पर वर्ष…

2 days ago

भारतीय नौसेना INS अरिदमन: विशेषताएँ, भूमिका और रणनीतिक महत्व की व्याख्या

भारतीय नौसेना ने अपनी तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, INS अरिदमन को अपने बेड़े में…

2 days ago

Raja Ravi Varma की पेंटिंग ने रचा इतिहास, बनी भारत की सबसे महंगी कलाकृति

भारतीय कला के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, क्योंकि राजा रवि वर्मा…

2 days ago

भारत डोपिंग मामलों में सबसे ऊपर, एआईयू की सूची में केन्या को पीछे छोड़ा

एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट के अनुसार, कुछ चिंताजनक संकेत सामने आ रहे हैं, जिनके मुताबिक भारत…

2 days ago

पहले ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का समापन: कर्नाटक विजयी रहा

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 (KITG) का पहला संस्करण 4 अप्रैल, 2026 को संपन्न हुआ।…

2 days ago