Categories: Economy

अक्टूबर 2023 में कोर सेक्टर इंडस्ट्री की वृद्धि दर 12.1 फीसदी बढ़ा

आठ प्रमुख उद्योगों (आईसीआई) के संयुक्त सूचकांक में अक्टूबर 2022 के सूचकांक की तुलना में अक्टूबर 2023 में 12.1 प्रतिशत (अनंतिम) की वृद्धि हुई। सीमेंट, कोयला, कच्चा तेल, विद्युत, उर्वरक, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद और इस्पात के उत्पादन में सितंबर 2023 में पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई। वार्षिक और मासिक सूचकांक तथा वृद्धि दर का विवरण क्रमशः अनुलग्नक I और II में दिया गया है।

आईसीआई आठ प्रमुख उद्योगों जैसे सीमेंट, कोयला, कच्चा तेल, बिजली, उर्वरक, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद और इस्पात के उत्पादन के संयुक्त और विशिष्ट निष्पादन को मापता है। आठ प्रमुख उद्योगों में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में शामिल वस्तुओं का 40.27 प्रतिशत हिस्सा शामिल है। जुलाई 2023 के लिए आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक की अंतिम वृद्धि दर को संशोधित कर 8.5 प्रतिशत कर दिया गया है। अप्रैल से अक्टूबर, 2023-24 के दौरान आईसीआई की संचयी वृद्धि दर पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 8.6 प्रतिशत (अनंतिम) दर्ज की गई।

 

आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक का सारांश नीचे दिया गया है

सीमेंट- सीमेंट उत्पादन (भारांक: 5.37 प्रतिशत) अक्टूबर 2022 की तुलना में अक्टूबर 2023 में 17.1 प्रतिशत बढ़ गया। अप्रैल से अक्टूबर, 2023-24 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 12.2 प्रतिशत बढ़ गया।

कोयला- कोयला उत्पादन (भारांकः10.33 प्रतिशत) अक्टूबर 2022 की तुलना में अक्टूबर 2023 में 18.4 प्रतिशत बढ़ गया। अप्रैल से अक्टूबर 2023-24 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 13.1 प्रतिशत बढ़ गया।

कच्चा तेल- कच्चे तेल का उत्पादन (भारांक: 8.98 प्रतिशत) अक्टूबर 2022 की तुलना में अक्टूबर 2023 में 1.3 प्रतिशत बढ़ा है। अप्रैल से अक्टूबर, 2023-24 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 0.1 प्रतिशत कम हो गया।

विद्युत- विद्युत उत्पादन (भारांक:19.85 प्रतिशत) अक्टूबर 2022 की तुलना में अक्टूबर 2023 में 20.3 प्रतिशत बढ़ गया। अप्रैल से अक्टूबर, 2023-24 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 7.9 प्रतिशत बढ़ गया।

उर्वरक- उर्वरक उत्पादन (भारांक: 2.63 प्रतिशत) अक्टूबर 2022 की तुलना में अक्टूबर 2023 में 5.3 प्रतिशत बढ़ गया। अप्रैल से अक्टूबर 2023-24 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 6.7 प्रतिशत बढ़ गया।

प्राकृतिक गैस- प्राकृतिक गैस का उत्पादन (भारांक: 6.88 प्रतिशत) अक्टूबर 2022 की तुलना में अक्टूबर 2023 में 9.9 प्रतिशत बढ़ गया। अप्रैल से अक्टूबर, 2023-24 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 5.1 प्रतिशत बढ़ गया।

पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पाद- पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पादन (भारांक: 28.04 प्रतिशत) अक्टूबर 2022 की तुलना में अक्टूबर 2023 में 4.2 प्रतिशत बढ़ गया। अप्रैल से अक्टूबर, 2023-24 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 4.0 प्रतिशत बढ़ गया।

इस्पात- इस्पात उत्पादन (भारांक: 17.92 प्रतिशत) अक्टूबर, 2022 की तुलना में अक्टूबर 2023 में 11.0 प्रतिशत बढ़ गया। अप्रैल से अक्टूबर 2023-24 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 14.5 प्रतिशत बढ़ गया।

 

Find More News on Economy Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

1 day ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 days ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 days ago

भारत का कौन-सा शहर कहलाता है “Mini India”? जानिए क्यों मिली यह खास पहचान

भारत अपनी विविधता, संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।…

3 days ago

भारत का पहला पूरी तरह डिजिटल बैंकिंग अपनाने वाला राज्य कौन-सा है? जानिए कैसे बदली बैंकिंग की तस्वीर

भारत में पिछले कुछ वर्षों में डिजिटल क्रांति ने बैंकिंग सेक्टर की तस्वीर पूरी तरह…

3 days ago

World Red Cross Day 2026: क्यों मनाया जाता है रेड क्रॉस डे? जानें इतिहास, थीम, महत्व

प्रत्येक वर्ष 8 मई को दुनिया-भर में World Red Cross Day के रूम में मनाया जाता…

6 days ago