नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने यूपीआई यूज करवाने वाली थर्ड पार्टी ऐप्स वाली कंपनियों को बड़ी राहत दे दी है। देश में मौजूद Google Pay, PhonePe, Paytm जैसे UPI भुगतान ऐप सहित अन्य ऐप पर लेन देन की सीमा को लिमिटेड करने के लिए एनपीसीआई ने समय सीमा बढ़ा दी। इसे 2 साल के लिए बढ़ाकर 31 दिसंबर 2024 तक टाल दिया गया है। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के इस फैसले से गूगल पे (Google Pay) और वॉलमार्ट के फोनपे (PhonePe) जैसी थर्ड पार्टी ऐप प्रोवाइडर्स को सबसे बड़ी राहत मिल सकती है। बताते चलें कि भारतीय बाजार में गूगल पे और फोनपे की यूपीआई बेस्ड ट्रांजैक्शन में सबसे बड़ी हिस्सेदारी है।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
बताते चलें कि भारत में एपीसीआई (APCI) यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई का संचालन करता है। भारत में आपसी लेनदेन या खरीदारी के समय तत्काल पेमेंट के लिए बड़े पैमाने पर UPI का इस्तेमाल किया जाता है। NPCI ने नवंबर, 2020 में इस तरह की सुविधाएं देने वाले थर्ड पार्टी ऐप के लिए यूपीआई के जरिए किए जाने वाले लेनदेन का केवल 30 प्रतिशत ही प्रबंधित करने की घोषणा की थी। ये लिमिट 1 जनवरी, 2021 से लागू होनी थी। हालांकि, 5 नवंबर, 2020 को ज्यादा हिस्सेदारी रखने वाले टीपीएपी को चरणबद्ध तरीके से लिमिट हासिल करने के लिए 2 साल का समय दिया गया।
भारतीय सेना में सुदर्शन चक्र कोर की कमान संभाल चुके लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को…
हर साल 2 अप्रैल को विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस (World Autism Awareness Day) मनाया जाता…
नासा का आर्मिटस II मिशन के तहत चार अंतरिक्ष यात्रियों ने अमेरिका के फ्लोरिडा से उड़ान…
समुद्री संरक्षण को बनाए रखने के लिए, भारत ने 'भवसागर' रेफरल सेंटर को गहरे समुद्र…
1 अप्रैल को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) का स्थापना दिवस मनाया जाता है, इसकी स्थापना…
एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक बड़ी छलांग लगाते हुए, आंध्र प्रदेश 14 अप्रैल, 2026…