Home   »   नोवाक जोकोविच ने जीता फ्रेंच ओपन...

नोवाक जोकोविच ने जीता फ्रेंच ओपन टेनिस 2021 का ख़िताब

 नोवाक जोकोविच ने जीता फ्रेंच ओपन टेनिस 2021 का ख़िताब_3.1

नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) ने स्टेफानोस सितसिपास (Stefanos Tsitsipas) को हराकर अपने करियर में दूसरी बार फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम किया. जोकोविच ने अपने 19वें ग्रैंड स्लैम खिताब के साथ सर्वकालिक ग्रैंड स्लैम खिताबों की सूची में रोजर फेडरर और राफेल नडाल के रिकॉर्ड की बराबरी करने से सिर्फ एक कदम दूर हैं. दोनों खिलाड़ियों ने 20-20 ग्रैंड स्लैम जीते हैं.

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

जोकोविच ओपन एरा में दो बार करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाले पहले व्यक्ति भी बन गए हैं. (उन्होंने नौ बार ऑस्ट्रेलियन ओपन, पांच बार विंबलडन और तीन बार यूएस ओपन जीता है.) रॉड लेवर के बाद वह 52 साल में सभी चार ग्रैंड स्लैम दो बार जीतने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं. कुल मिलाकर वह यह अनोखा कारनामा करने वाले तीसरे पुरुष टेनिस खिलाड़ी हैं. तीसरे हैं रॉय इमर्सन (Roy Emerson).

फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2021 के विजेता 

  • पुरुष एकल: नोवाक जोकोविच (सर्बिया)
  • महिला एकल: बारबोरा क्रेजीकोवा (चेक गणराज्य)
  • पुरुष युगल: पियरे-ह्यूग्स हर्बर्ट (फ्रांस) और निकोलस माहुत (फ्रांस)
  • महिला युगल: बारबोरा क्रेजीकोवा (चेक गणराज्य) और केटरीना सिनियाकोवा (चेक गणराज्य)
  • मिक्स्ड डबल्स- डेसिरै क्रॉक्ज़िक (संयुक्त राज्य अमेरिका) और जो सैलिसबरी (यूनाइटेड किंगडम).

Find More Sports News Here

नोवाक जोकोविच ने जीता फ्रेंच ओपन टेनिस 2021 का ख़िताब_4.1

prime_image
QR Code
Scan Me