Categories: Obituaries

मशहूर मलयालम फिल्म प्रोड्यूसर पीवी गंगाधरन का निधन

मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर पीवी गंगाधरन का हाल ही में निधन हो गया। निर्माता ने 80 वर्ष की आयु में स्वास्थ्य समस्याओं के कारण दम तोड़ दिया। पीवी गंगाधरन का बीमारी के चलते एक सप्ताह से कोझिकोड के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके ऐसे चले जाने से साउथ इंडस्ट्री में शोक में डूबा हुआ है।

 

व्यक्तिगत जीवन और विरासत

पीवी गंगाधरन का जन्म 1943 में केटीसी ग्रुप ऑफ कंपनीज के संस्थापक पी वी सामी और माधवी सामी के घर हुआ था। मातृभूमि के प्रबंध संपादक पीवी चंद्रन उनके भाई हैं। वह अपने पीछे पत्नी शेरिन और बच्चों शेनुगा, शेगना और शेरगा को छोड़ गए हैं। वे एस क्यूब सिनेमाज के मालिक हैं।

उनके दामाद जयतिलक, विजिल और संदीप है। बता दें कि पीवी गंगाधरन मालाबार एयरपोर्ट कर्म समिति और ट्रेन कर्म समिति के अध्यक्ष थे। उन्होंने केरल राज्य फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष और केरल फिल्म चैंबर के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया था।

आपको बता दें कि पीवी गंगाधरन बिजनेसमैन के साथ एक फिल्म प्रोड्यूसर भी थे। उन्होंने कई शानदार फिल्में भी बनाई। वह कई हिट फिल्मों के निर्माता थे, जिनमें ओरु वडक्कन वीरगाथा, अंगदी, वेन्दुम चीला वेट्टुकार्यंगल, अचुविंते अम्मा, नोटबुक आदि शामिल हैं। उन्होंने गृहलक्ष्मी प्रोडक्शंस के बैनर तले 20 से अधिक फिल्मों का निर्माण किया है।

 

Find More Obituaries News

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 month ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago