Home   »   नीति आयोग ने “ATL App Development...

नीति आयोग ने “ATL App Development Module” किया लॉन्च

नीति आयोग ने "ATL App Development Module" किया लॉन्च_3.1
नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन (AIM) द्वारा देश भर के स्कूली छात्रों के लिए “ATL App Development Module” लॉन्च किया गया। इन मॉड्यूल्स को भारतीय स्टार्टअप प्लेज़्मो (Plezmo) के सहयोग से लॉन्च किया गया है। ATL ऐप डेवलपमेंट मॉड्यूल टिंकरिंग लैब्स के तहत आने वाले समय में स्कूली छात्रों के कौशल में सुधार करेगा और उन्हें ऐप उपयोगकर्ता से ऐप का विकसित करने वाला बनाएगा। ये मॉड्यूल युवा इनोवेटर्स को विभिन्न भारतीय भाषाओं में मोबाइल ऐप बनाने में सक्षम बनाएंगा।
इसके अलावा अटल इनोवेशन मिशन (AIM) ऐप डेवलपमेंट के लिए क्षमता और कौशल का निर्माण करने के लिए स्कूल के शिक्षकों को भी प्रशिक्षित करने का काम कर रहा है। यह किसी भी देश में अभी तक की स्कूल स्तर पर ऐप सीखने और विकास की सबसे बड़ी पहल होगी।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • Plezmo के मुख्य कार्यकारी अधिकारी: अमोल पलशीकर।
  • नीति आयोग के सीईओ (नेशनल इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया): अमिताभ कांत.

prime_image
QR Code
Scan Me