भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने नॉलेज और नए आइडिया को साझा करने के लिए एक ‘नॉलेज शेयरिंग’ प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। सड़क निर्माण में अब आम जनता भी सुझाव दे सकती है। एनएचएआई की यह वेबसाइट उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है जो सड़क डिजाइन, निर्माण, सड़क सुरक्षा, पर्यावरण स्थिरता और संबंधित क्षेत्रों जैसे विषयों से जुड़े ज्ञान और जानकारी को साझा करना चाहते हैं। यह प्लेटफार्म विश्वभर से अच्छे आइडिया को साझा करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
नए आइडिया तथा आधुनिक प्रौद्योगिकी की सहायता से एनएचएआई राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना को तेजी से विकसित कर रहा है। अत्याधुनिक सुरंगों, आधुनिक पुलों, वन्यजीव गलियारों और एक्सप्रेसवे के विकास के साथ, राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना विकास के लिए व्यापक भागीदारी होना महत्वपूर्ण है।
अत्याधुनिक सुरंगों, आधुनिक पुलों, वन्यजीव गलियारों और एक्सप्रेसवे के निर्माण के साथ, राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास में व्यापक भागीदारी होना महत्वपूर्ण है। ‘नॉलेज शेयरिंग’ प्लेटफॉर्म विशेषज्ञों और नागरिकों के बीच जुड़ाव और सहयोग को बढ़ावा देना चाहता है, जिससे वे राष्ट्र निर्माण प्रक्रिया में अपनी सर्वोत्तम प्रथाओं और विचारों का योगदान कर सकें।
वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…
भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…
केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…
1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…
सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…
भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…