Categories: Miscellaneous

NHAI ने वन के प्रवेश मार्गों पर फास्टैग आधारित भुगतान प्रणाली लागू की

भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड (IHMCL) और आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में फैले नागार्जुनसागर-श्रीशैलम टाइगर रिजर्व ने एक समझौता किया है। इससे पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलने वाली है। अब नागार्जुनसागर-श्रीशैलम टाइगर रिजर्व के सभी वन प्रवेश बिंदुओं पर फास्टैग आधारित भुगतान प्रणाली प्रदान की जाएगी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार वन क्षेत्र में वाहनों के लिए एक निर्बाध प्रवेश प्रक्रिया की सुविधा के लिए ये फैसला लिया गया है।

 

भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड (IHMCL) ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में फैले नागार्जुनसागर-श्रीशैलम टाइगर रिजर्व के साथ ये समझौता किया है। बयान में कहा गया है कि पहल का उद्देश्य वन प्रवेश बिंदुओं पर फास्टैग आधारित भुगतान प्रणाली प्रदान करना है और टाइगर रिजर्व के विभिन्न प्रवेश बिंदुओं पर फास्टैग के माध्यम से ईएमसी शुल्क वसूला जाएगा।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

 

FASTag प्रणाली टोल प्लाजा पर स्वचालित टोल भुगतान को सक्षम करने के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) तकनीक को नियोजित किया जाएगा। हाल ही में पूरे भारत में सभी 4-पहिया और उससे ऊपर के वाहनों पर FASTag अनिवार्य कर दिया गया है। वन प्रवेश बिंदुओं पर फास्टैग-आधारित भुगतान को सक्षम करके आने वाले लोगों की लंबी कतारों और होने वाली देरी से बचा जाएगा।

अब पर्यटक बिना किसी परेशानी से प्राकृतिक सुंदरता और वन्य जीवन का आनंद ले सकेंगे। बयान में कहा गया है कि आईएचएमसीएल और वन विभाग के बीच यह साझेदारी स्थायी पर्यटन को बढ़ावा देने और वन प्रवेश बिंदुओं पर वाहनों के उत्सर्जन को रोककर प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

Find More Miscellaneous News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

समुद्री अनुसंधान को नई ताकत: ‘भावसागर केंद्र’ बना राष्ट्रीय भंडार

समुद्री संरक्षण को बनाए रखने के लिए, भारत ने 'भवसागर' रेफरल सेंटर को गहरे समुद्र…

15 hours ago

RBI स्थापना दिवस: जानें इतिहास, कार्य और नई पहलें

1 अप्रैल को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) का स्थापना दिवस मनाया जाता है, इसकी स्थापना…

15 hours ago

भारत का पहला क्वांटम कंप्यूटर: अमरावती में नई तकनीकी शुरुआत

एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक बड़ी छलांग लगाते हुए, आंध्र प्रदेश 14 अप्रैल, 2026…

16 hours ago

IndiGo में बड़ा बदलाव: विलियम वॉल्श बने CEO, जानें इसका महत्व

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन, IndiGo ने विमानन क्षेत्र के अनुभवी विलियम वॉल्श को अपना…

16 hours ago

ATM नियम 2026: दैनिक लिमिट, फ्री ट्रांजेक्शन और डेबिट कार्ड में बड़े बदलाव

1 अप्रैल, 2026 से भारत के कई बैंक ATM के नए नियम लागू करेंगे, जिनका…

17 hours ago

मार्च 2026 में GST कलेक्शन ₹1.78 लाख करोड़: तेजी की बड़ी वजहें क्या?

मार्च 2026 के महीने में भारत का GST कलेक्शन ₹1.78 लाख करोड़ रहा। ये आंकड़े…

17 hours ago