न्यूजीलैंड ने COVID-19 महामारी के कारण वर्ष 2021 में होने वाली एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (Asia-Pacific Economic Cooperation) समिट को रद्द करने की घोषणा की है। यह शिखर सम्मेलन न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में आयोजित किया जाना था। इससे पहले नेताओं की इस बैठक को चिली सरकार द्वारा 2019 में हिंसक विरोधी प्रदर्शनों के कारण रद्द कर दिया गया था और साल 2020 की वर्चल APEC बैठक मलेशिया द्वारा आयोजित की जा रही है।
न्यूजीलैंड के उप प्रधान मंत्री, विंस्टन पीटर्स ने योजना और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए 2021 APEC समिट को रद्द करने की घोषणा की है और समिट को एक आभासी कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा न्यूजीलैंड द्वारा वापस आने वाले अपने प्रवासी नागरिकों को छोड़कर सभी देशों के लिए अपनी सीमाओं को बंद कर दिया गया है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- APEC के कार्यकारी निदेशक: डा.रेबेका फातिमा स्टा मारिया.
- APEC का मुख्यालय: सिंगापुर.
- APEC की स्थापना: 1989.



दक्षिण अफ्रीका से कैपुचिन बंदरों का बन्न...
शाश्वत शर्मा बने Airtel इंडिया के MD और ...
लोकसभा से पास हुआ 'जी राम जी' बिल...

