Home   »   नेल्सन मंडेला से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों...

नेल्सन मंडेला से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा

नेल्सन मंडेला से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा |_3.1

दक्षिण अफ्रीका के महान पुरुषों में से एक और मुक्ति संग्राम के प्रणेता नेल्सन मंडेला से जुड़े तमाम ऐतिहासिक स्थल अब यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल हो गए हैं। भारत में आयोजित 46वें सत्र के दौरान जैसे ही इसकी घोषणा विश्व धरोहर समिति ने की, इसके बाद दक्षिण अफ्रीकी प्रतिनिधिमंडल के तमाम सदस्य जश्न मनाने लगे।

बता दें कि अफ्रीकी देश ने ‘मानवाधिकार, मुक्ति संग्राम और सुलह: नेल्सन मंडेला विरासत स्थल’ नाम से नामांकन प्रस्तुत किया। जिसका इटली, दक्षिण कोरिया, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस, जापान समेत कई राज्य दलों ने नामांकन का समर्थन किया। वहीं इस पर टिप्पणी करते हुए एक जापानी प्रतिनिधि ने कहा कि ये स्थल सभी मानव जाति के लिए असाधारण महत्व रखते हैं।

मंडेला ने दशकों तक श्वेत अल्पसंख्यक रंगभेद शासनकाल वाले दक्षिण अफ्रीका में 27 वर्ष तक राजनीतिक कैदी के रूप में जेल की सजा काटी थी और इसके बाद वह देश के लोकतांत्रिक रूप से पहले निर्वाचित राष्ट्रपति बने।

इसमें कहा गया है, ‘‘ये 14 घटक मानव अधिकारों, मुक्ति और सुलह की विजय में मजबूत स्मृतियों और विश्वासों का उदाहरण हैं।’’ इसमें देश, इसके इतिहास और समृद्ध विरासत को दिए गए सम्मान के लिए यूनेस्को को धन्यवाद दिया गया है।

इन स्थलों में प्रिटोरिया में यूनियन बिल्डिंग्स शामिल हैं, जहां मंडेला ने पहली बार कार्यालय संभाला था और जोहानिसबर्ग में कांस्टीट्यूशन हिल, दक्षिण अफ्रीका के सर्वोच्च न्यायिक कार्यालय का मुख्यालय है, जो कभी कुख्यात फोर्ट जेल हुआ करता था। यहां मंडेला और उनसे पहले महात्मा गांधी दोनों को कैद किया गया था।

यूनियन बिल्डिंग विश्व धरोहर सूची में शामिल क्रेमलिन, कासुबी टॉम्ब्स, ताज महल, वेटिकन और अन्य वैश्विक स्थलों में शामिल हो गई है। बयान में कहा गया है कि इन दो क्रमिक संपत्तियों के शामिल होने से दक्षिण अफ्रीका की विश्व धरोहर स्थलों की सूची बढ़कर 12 हो गई है।

FAQs

नेल्सन मंडेला को कितने वर्ष जेल में रखा गया था?

नेल्सन मंडेला को कई बार गिरफ़्तार किया गया और चार बार उन पर मुकदमा चलाया गया। उन्होंने 27 साल से ज़्यादा जेल में बिताए।