Categories: Uncategorized

NCRB ने जारी की भारत में 2017 के अपराध की रिपोर्ट


राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो ने भारत में 2017 के अपराध की रिपोर्ट” जारी की है. यह रिपोर्ट 2 साल की देरी के बाद जारी की गयी है.
रिपोर्ट के मुख्य निष्कर्ष हैं:
  • रिपोर्ट के अनुसार, महिलाओं के विरुद्ध अपराध के 3.59 लाख मामले हैं. जिसमें उत्तर प्रदेश 56,011 मामलों के साथ शीर्ष स्थान पर है, उसके बाद महाराष्ट्र में 31,979 और पश्चिम बंगाल में 30,002 महिलाओं के विरुद्ध अपराध के मामले हैं.
  • महिलाओं के खिलाफ अपराधों में अधिकांश मामले ‘पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा क्रूरता’ (27.9%) के हैं, इसके बाद ‘महिला की शीलता भंग करने के लिए उसके साथ बल का प्रयोग करना’ (21.7%), ‘महिलाओं के अपहरण’ (20.5%) और ‘बलात्कार’ (7.0%) के मामले हैं.
  • NCRB की रिपोर्ट में 2017 में दंगों की 58,880 घटनाओं का भी हवाला दिया गया है. बिहार (11,698) से दंगों की अधिकतम घटनाएं हुईं, इसके बाद उत्तर प्रदेश (8,990) और महाराष्ट्र (7,743) का स्थान रहा.
  • अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज की गई घटनाएं 2016 में 5,082 घटनाओं से बढ़कर 2017 में 5,775 हो गई हैं.
  • अनुसूचित जनजातियों से संबंधित अपराधों की घटनाएं 2016 में 844 से घटकर 2017 में 720 हो गईं हैं.
  • 2017 के दौरान व्यपहरण और अपहरण के कुल 95,893 मामले दर्ज किए गए हैं.
  • NCRB ने पहली बार “झूठे / नकली समाचार और अफवाहों” के प्रसार पर डेटा एकत्र किया है. इस श्रेणी में सबसे ज़्यादा घटनाएं मध्य प्रदेश (138) से, उसके बाद उत्तर प्रदेश (32) और केरल (18) द्वारा दर्ज की गईं हैं.
  • 2017 में देश भर में कुल 28,653 हत्या के मामले दर्ज किए गए हैं और इस तरह की हत्याओं के लिए अधिकतम ट्रिगर दुश्मनी को बताया गया है. केंद्र शासित प्रदेशों में, दिल्ली में 2017 में सबसे अधिक 487 हत्याएं दर्ज की गईं हैं.

      स्रोत: द हिंदू

      [wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

      Recent Posts

      ईरान-अमेरिका संघर्ष-विराम: शांति के लिए ईरान की 10 शर्तें — विस्तार से

      एक बड़े भू-राजनीतिक घटनाक्रम में, मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बाद ईरान और अमेरिका…

      3 hours ago

      भीषण चक्रवात मैला का कहर: मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

      विश्व के एक कोने में उठता तूफान कभी-कभी हजारों किलोमीटर दूर बैठे देशों की चिंता…

      4 hours ago

      भारत बनेगा ग्रोथ इंजन: FY26 में 7.6% वृद्धि का अनुमान

      विश्व बैंक की ताज़ा रिपोर्ट में यह बताया गया है कि भारत दक्षिण एशिया में…

      4 hours ago

      मेटा ने नया AI मॉडल Muse Spark पेश किया

      Meta ने अपनी नई Superintelligence Labs से अपना पहला AI मॉडल पेश किया है, जिसका…

      5 hours ago

      वर्ल्ड 10K बेंगलुरु 2026: ब्लांका व्लासिक बनीं ग्लोबल एम्बेसडर, इवेंट को मिलेगा इंटरनेशनल आकर्षण

      बेंगलुरु में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित रोड रेस TCS World 10K Bengaluru 2026 इस बार…

      6 hours ago

      IIM रोहतक ने जीता BIMTECH का ‘Hermes Dialogue 6.0’, 12 देशों के प्रतिभागियों के बीच मारी बाजी

      मैनेजमेंट छात्रों के लिए आयोजित एक बड़े राष्ट्रीय स्तर के डिबेट इवेंट में IIM रोहतक…

      6 hours ago