आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम नौसेना डॉकयार्ड ने ‘पोर्टेबल मल्टी-फीड ऑक्सीजन मैनिफोल्ड (एमओएम)’ विकसित किया है। इस ऑक्सीजन मैनिफोल्ड को एक समय में एक साथ कई रोगियों को ऑक्सीजन की आपूर्ति करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो COVID-19 महामारी के कारण पैदा हुए हालात में मददगार साबित हो सकता है। NDV के एमआई रूम में किए गए शुरुआती परीक्षण के बाद नौसेना अस्पताल आईएनएचएस कल्याणी में कई बार इसका परीक्षण किया गया, जहां इसे 30 मिनट के भीतर सफलतापूर्वक स्थापित किया गया था।
पूर्वी नौसेना कमान (ENC) के नौसेना कर्मियों ने एक सिलेंडर में लगे छह-तरफ़ा रेडियल हैडर का उपयोग करते हुए पोर्टेबल मल्टी-फीड ऑक्सीजन मैनिफोल्ड (MOM) विकसित किया है। यह अभिनव प्रणाली एक ही समय में छह रोगियों को एक ऑक्सीजन की आपूर्ति करने में सक्षम होगी, जिससे मौजूदा सीमित संसाधनों का उपयोग करके बड़ी संख्या में COVID -19 रोगियों की महत्वपूर्ण देखभाल प्रबंधन को सक्षम बनाया जा सकेगा।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- आंध्र प्रदेश की राजधानी: अमरावती.
- आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री: वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी.
- आंध्र प्रदेश के राज्यपाल: बिस्वा भूषण हरिचंदन.



पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहसिना किदवई का नि...
ब्लैंका व्लासिक वर्ल्ड 10K बेंगलुरु 2026...
Bank of Baroda ने बहुभाषी एआई प्लेटफॉर्म...


