केन्द्र सरकार ने आठ बीमारियों से बचाव के लिए देश भर में सघन टीकाकरण अभियान मिशन इन्द्रधनुष के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। सरकार की इस प्रमुख योजना का उद्देश्य 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को 8 रोगों से बचाने के लिए टीकाकरण करना है।
मिशन इन्द्रधनुष में, डिप्थिरिया, काली खांसी, टिटनेस, पोलियो, टीबी, खसरा, मेनिनजाइटिस और हेपेटाइटिस-बी जैसे टीके लगाना शामिल। साथ ही चुने गये क्षेत्रों में इनसेफेलाइटिस और इन्फ़्लुएन्ज़ा से बचाव के टीके भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मिशन इन्द्रधनुष 2.0 चरण का लक्ष्य 27 राज्यों के 272 जिलों का पूर्ण टीकाकरण करना हैं। IMI 2.0 कार्यक्रम दिसंबर 2019 से मार्च 2020 के बीच चलाया जाएगा।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR



INS सुनयना माले पहुंचा, भारत-मालदीव समुद...
महाराष्ट्र में नई हेल्थ पहल: ‘मेरा गांव,...
मार्च 2026 में भारत के सबसे प्रदूषित शहर...


