Categories: Economy

राष्ट्रीय कोयला सूचकांक सितंबर में 3.83 अंक बढ़ा

राष्ट्रीय कोयला सूचकांक (एनसीआई) सितंबर, 2023 में 3.83 अंक बढ़कर 143.91 हो गया है, यह वृद्धि अप्रैल, 2023 के बाद पहली बार दर्ज की गई है। यह रूझान वैश्विक बाजारों में कोयले की कीमतों में अस्थायी वृद्धि से प्रभावित हुआ है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। यह सूचकांक कोयले की कीमत में बदलाव को दर्शाता है।

 

राष्ट्रीय कोयला सूचकांक (एनसीआई) की शुरूआत

कोयला मंत्रालय ने 4 जून, 2020 को राष्ट्रीय कोयला सूचकांक (एनसीआई) की शुरूआत की थी और यह एक मूल्य सूचकांक है, जो निर्धारित आधार वर्ष की तुलना में किसी विशेष महीने में कोयले की कीमत में हुए बदलाव को दर्शाता है।

 

एनसीआई का उपयोग

एनसीआई का उपयोग बाजार-आधारित व्‍यवस्‍था के आधार पर प्रीमियम (प्रति टन के आधार पर) या राजस्व हिस्सेदारी (प्रतिशत के आधार पर) निर्धारित करने के लिए किया जाता है। सूचकांक का उद्देश्य भारतीय बाजार में कच्चे कोयले के सभी लेनदेन को शामिल करना है। इसमें विनियमित (बिजली और उर्वरक) और गैर-विनियमित क्षेत्रों में किए जाने वाले विभिन्न ग्रेड के कोकिंग और गैर-कोकिंग शामिल हैं। लेनदेन में अधिसूचित मूल्य, कोयला नीलामी और कोयला आयात शामिल हैं।

 

एनसीआई का ऊपर की ओर बढ़ना

एनसीआई का ऊपर की ओर बढ़ना, देश में आगामी त्योहार के मौसम और सर्दियों के कारण कोयले की बढ़ती मांग का संकेत देता है, जो कोयला उत्पादकों को बढ़ती ऊर्जा मांगों को पूरा करने के लिए घरेलू कोयला उत्पादन को और बढ़ाकर अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

 

Find More News on Economy Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 month ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago