उदारवादी नेता नतासा पर्क मूसर यूरोपीय देश स्लोवानिया की पहली महिला राष्ट्रपति चुनी गई हैं। उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के लिए हुए ‘रन-ऑफ’ में देश के पूर्व विदेश मंत्री एंजे लोगर को मात दी। राष्ट्रपति चुने जाने के बाद मूसर ने कहा कि उनका पहला काम स्लोवानिया में दक्षिणपंथियों और वामपंथियों के बीच मौजूद गहरी खाई को पाटना होगा।
Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks
‘रन-ऑफ’ एक मतदान प्रणाली है, जिसमें पहले दौर में सर्वाधिक मत हासिल करने वाले दो उम्मीदवार दूसरे दौर में प्रवेश करते हैं और उसमें जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशी को विजेता घोषित किया जाता है। अधिकारियों के मुताबिक, ‘रन-ऑफ’ में मूसर को 54 फीसदी, जबकि लोगर को 46 प्रतिशत वोट मिले। मूसर के राष्ट्रपति चुने जाने से अप्रैल में स्लोवेनिया के संसदीय चुनाव में जीत दर्ज करने वाले मध्यममार्गी-वाम गठबंधन की स्थिति और मजबूत होगी।
मूसर (54) 1991 में यूगोस्लाविया के विघटन के बाद एक स्वतंत्र देश के रूप में अस्तित्व में आए स्लोवानिया की पहली महिला राष्ट्रपति होंगी। वह एक जानी-मानी वकील भी हैं, जिन्होंने स्लोवानिया में ‘कॉपीराइट’ सहित अन्य मामलों में अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप का प्रतिनिधित्व किया था।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…
भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…
केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…
1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…
सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…
भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…