Categories: Business

मुकेश अंबानी की कंपनी बनाएगी देश का पहला मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Reliance Industries Chairman Mukesh Ambani) ने बड़ी डील हासिल कर ली है। चेन्नई में रिलायंस इंडस्ट्रीज देश का पहला मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क (Multimodal Logistics Park) बनाने जा रही है। इस अत्याधुनिक फ्रेट हैंडलिंग फैसिलिटी में कई तरह के ट्रांसपोर्ट के एक्सेस होगा और इसे 3 चरणों में बनाया जाएगा।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

इस प्रोजेक्ट को रिलायंस इंडस्ट्रीज पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) के तहत बनाने जा रही हैं। इसकी कुल लागत करीब 1424 करोड़ रुपये होगी। इसमें करीब 783 करोड़ रुपये का निवेश रिलायंस करेगी। सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of Road Transport and Highways) ने जानकारी देते हुए कहा कि इसका पहले चरण का काम 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है। साथ ही इसका कमर्शियल ऑपरेशन शुरू होगा। इस पार्क को 45 साल के कंसेशन पीरियड के लिए दिया जाएगा। यह पार्क 184.25 एकड़ में बनाया जा रहा है। यह 71.7 लाख मीट्रिक टन कार्गो हैंडल करेगा।

 

परिवहन मंत्रालय की पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान (PM Gati Shakti National Master Plan) के तहत पूरे देश में इस तरह के 35 पार्क बनाने की योजना है। इससे विभिन्न इकनॉमिक जोंस को मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी से जोड़ा जाएगा। मंत्रालय ने अगले 3 साल में 15 ऐसे पार्कों को अपनी सूची में रखा है।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

 

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की स्थापना: 8 मई 1973;
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के संस्थापक: धीरूभाई अंबानी;
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र;
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के सीएमडी: मुकेश अंबानी;
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) निदेशक: नीता अंबानी।

Find More Business Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago