Home   »   राजा चारी होंगे नासा के स्पेसएक्स...

राजा चारी होंगे नासा के स्पेसएक्स क्रू-3 मिशन के कमांडर

 

राजा चारी होंगे नासा के स्पेसएक्स क्रू-3 मिशन के कमांडर_3.1

नासा और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) ने भारतीय-अमेरिकी राजा चारी को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए स्पेसएक्स क्रू -3 मिशन का कमांडर चुना है। वर्तमान में राजा चारी, अमेरिकी वायु सेना में कर्नल के पद पर कार्यत हैं। वह स्पेसएक्स क्रू -3 मिशन के कमांडर होंगे, जबकि नासा के (Tom Marshburn) टॉम मार्शबर्न पायलट होंगे और ईएसए के (Matthias Maurer) मथायस मौरर मिशन विशेषज्ञ के रूप में काम करेंगे। यह मिशन अगले साल शुरू लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

चारी, मार्शबर्न और मौरर के ऑर्बिट लेबोरेटरी में पहुंचते हैं, तो वे छह महीने की अवधि के लिए अभियान दल के सदस्य बन जाएंगे। क्रू में क्रू -2 अंतरिक्ष यात्रियों के साथ एक मामूली ओवरलैप होगा, जिन्हें 2021 के शुरुआत में लॉन्च करने की संभावना है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

राजा चारी के बारे में:

  • चारी का जन्म मिलवॉकी में हुआ था, लेकिन उनका होमटाउन, आइडर, सीडर फॉल्स को माना जाता हैं। राजा चारी के पिता श्रीनिवास चारी इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त करने के लिए कम उम्र में ही हैदराबाद से अमेरिका चले आए थे।
  • वह अमेरिकी वायु सेना में एक कर्नल हैं और परीक्षण पायलट के रूप में व्यापक अनुभव के साथ मिशन से जुड़ेंगे।
  • राजा चारी के लिए, यह पहली स्पेसफ्लाइट होगी। वह 2017 में नासा के अंतरिक्ष यात्री बने थे।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन के प्रशासक: जिम ब्रिडेनस्टाइन.
  • नासा का मुख्यालय: संयुक्त राज्य अमेरिका के वाशिंगटन डी.सी.

Find More Sci-Tech News Here

राजा चारी होंगे नासा के स्पेसएक्स क्रू-3 मिशन के कमांडर_4.1

prime_image
QR Code
Scan Me