गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का 80वां संस्करण अमेरिका में हो रहा है। यह लॉस एंजेलिस के बेवर्ली हिल्स में हो रहा है। रेड कार्पेट पर इस बारी इंडिया से भी लोग शामिल हुए हैं। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स जीतने की दौड़ में दुनियाभर से फिल्में मुकाबला कर रही हैं। एसएस राजामौली की फिल्म RRR के ‘नाटू नाटू’ सॉन्ग को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड मिला है। जूनियर एनटीआर, राम चरण और आलिया भट्ट के लिए बेहद ही खुशी की बात है। एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ दरअसल, दो कैटगरी के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में नॉमिनेट हुई है। यह नॉन इंग्लिश लैंग्वेज और बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग मोशन पिक्चर के लिए नॉमिनेट हुई है।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
एसएस राजामौली की फिल्म RRR का ‘नाटू नाटू’ सॉन्ग साल 2022 के हिट ट्रैक्स में से एक रहा है। इसके तेलुगू वर्जन को वेटरन म्यूजिक डायरेक्टर एमएम कीरावानी ने कंपोज किया और काला भैरवा के साथ राहुल सिप्लीगुंज ने लिखा है। बता दें कि 2023 के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन्स की घोषणा 12 दिसंबर 2022 को हुई थी। जानकारी के लिए बता दें कि एसएस राजामौली की फिल्म RRR, ऑस्कर्स की दौड़ में भी शामिल है। सिर्फ यही नहीं, ‘कांतारा’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ का नाम भी इस रेस में है।
एसएस राजामौली की फिल्म RRR एक फिक्शनल फिल्म है, जिसकी कहानी दो बहादुर क्रांतिकारियों पर आधारित है- सिताराम राजू और कोमाराम भीम। कहानी 1920 के दशक की दिखाई गई है। फिल्म में राम चरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट और अजय देवगन नजर आए। हालांकि, आलिया और अजय का स्पेशल अपीयरेंस था। फिल्म पिछले साल मार्च के महीने में थिएटर्स में रिलीज हुई थी। इसने ग्लोबल लेवल पर 1200 करोड़ रुपये का बिजनेस किया थाबॉक्स ऑफिस पर यह जबरदस्त हिट साबित हुई थी। दो दशक में यह पहली फिल्म है जो गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट हुई है।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
छत्तीसगढ़ की राज्य मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026 के मसौदे को मंजूरी दे…
भारतीय पैरा एथलीट शैलेश कुमार ने विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स में स्वर्ण पदक जीतकर…
नई दिल्ली में प्योरएयर टॉवर (PureAir Tower) नामक भारत का पहला माइक्रोएल्गी आधारित एयर प्यूरीफिकेशन…
भारत की महिला हॉकी टीम ने हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया…
भारत में तेजी से बढ़ते शहरीकरण के बीच पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना एक बड़ी चुनौती…
विश्व किडनी दिवस (World Kidney Day) प्रत्येक वर्ष मार्च के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता…