Categories: Economy

Morgan Stanley ने भारत की विकास दर का अनुमान बढ़ाया

वैश्विक निवेश बैंक मार्गन स्टेनली (Morgan Stanley) ने वित्त वर्ष 2023-24 की अप्रैल-जून तिमाही में तेज वृद्धि के बाद पूरे वित्त वर्ष के लिए भारत की विकास दर को बढ़ाया है। मार्गन स्टेनली ने अब पूरे वित्त वर्ष में विकास दर 6.4 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। इससे पहले मार्गन स्टेनली ने विकास दर 6.2 प्रतिशत रहने की बात कही थी।

निवेश बैंक ने कहा है कि मजबूत घरेलू मांग के चलते विकास दर के अनुमान में संशोधन किया गया है।अप्रैल-जून 2023 में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रही है, जो मार्गन स्टेनली के अनुमान 7.4 प्रतिशत से ज्यादा है।

 

मार्गन स्टेनली की रिपोर्ट

मार्गन स्टेनली ने एक रिपोर्ट में कहा है कि यह वृद्धि दर हमारे अनुमान से ज्यादा है, लेकिन आम सहमति की अपेक्षाओं के अनुरूप है। निजी खपत में उम्मीद से ज्यादा वृद्धि के कारण विकास दर में यह तेज बढ़ोतरी रही है। जीएसटी संग्रह, क्रेडिट वृद्धि और जीडीपी इंडेक्स का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि घरेलू मांग की स्थिति में मजबूत गति जीडीपी आंकड़ों में दिखाई दे रही है।

विकास दर में लगातार दो तिमाही में वृद्धि ने आश्चर्यचकित किया है। रिपोर्ट में उम्मीद जताई गई है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में लचीलापन कायम रहेगा। पूरी अर्थव्यवस्था में मजबूत बैलेंस शीट और आपूर्ति पक्ष को लेकर सरकार की सक्रिय प्रतिक्रियाओं में बहुवर्षीय विकास चक्र के लिए एक सुरक्षित आधार प्रदान करने की संभावना है। हालांकि, रिपोर्ट में कमजोर वैश्विक वृद्धि, वैश्विक कमोडिटी के मूल्यों के रुझान और मौसम की असाधारण स्थितियों को लेकर चिंता जताया गया है।

 

Find More News on Economy Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago