Categories: Sports

मोहम्मद शमी अर्जुन पुरस्कार और सात्विक-चिराग खेल रत्न पुरस्कार के लिए नामांकित

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए भेजा है। विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद इस तेज गेंदबाज के नाम की सिफारिश की गई है। शमी ने टूर्नामेंट में सात मैचों में सबसे ज्यादा 24 विकेट लिए थे। सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल बैडमिंटन जोड़ी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई ने खेल मंत्रालय से शमी का नाम शामिल करने के लिए विशेष अनुरोध किया था क्योंकि मूल रूप से उनका नाम देश के दूसरे सबसे बड़े खेल सम्मान की सूची में नहीं था। शमी ने वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था, जहां भारत फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारकर दूसरे स्थान पर रहा था। शमी शुरुआती चार मैचों में नहीं खेल पाए थे। 5.26 की औसत से उन्होंने विकेट निकाले।

अर्जुन अवॉर्ड के लिए 17 खिलाड़ियों के नाम की सिफारिश

मोहम्मद शमी के अलावा 16 अन्य खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। इनमें पुरुष हॉकी खिलाड़ी कृष्ण बहादुर पाठक और सुशीला चानू, तीरंदाज ओजस प्रवीण देवताले और अदिति गोपीचंद स्वामी, मुक्केबाज मोहम्मद हुसामुद्दीन, शतरंज खिलाड़ी आर वैशाली, गोल्फर दीक्षा डागर, निशानेबाज ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर, पहलवान अंतिम पंघाल और पैडलर अयहिका मुखर्जी शामिल हैं।

 

द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए नामांकित

द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए पांच लोगों को नामित किया गया है। इनमें गणेश प्रभाकरन (मल्लखंभ), महावीर सैनी (पैरा एथलेटिक्स), ललित कुमार (कुश्ती), आरबी रमेश (शतरंज) और शिवेंद्र सिंह (हॉकी) शामिल हैं। कविता (कबड्डी), मंजूषा कंवर (बैडमिंटन) और विनीत कुमार शर्मा (हॉकी) ध्यानचंद लाइफटाइम पुरस्कार के लिए नामांकित हैं।

 

खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित व्यक्ति

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार: सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी (बैडमिंटन)।

अर्जुन पुरस्कार: मोहम्मद शमी (क्रिकेट), अजय रेड्डी (दृष्टिबाधित क्रिकेट), ओजस प्रवीण देवताले और अदिति गोपीचंद स्वामी (तीरंदाजी), शीतल देवी (पैरा तीरंदाजी), पारुल चौधरी और एम श्रीशंकर (एथलेटिक्स), मोहम्मद हुसामुद्दीन (मुक्केबाजी), आर वैशाली (शतरंज), दिव्यकृति सिंह और अनूष अग्रवाल (घुड़सवारी), दीक्षा डागर (गोल्फ), कृष्ण बहादुर पाठक और सुशीला चानू (हॉकी), पिंकी (लॉन बॉल), ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर (शूटिंग), अंतिम पंघाल (कुश्ती), अयहिका मुखर्जी (टेबल टेनिस)।

ध्यानचंद लाइफटाइम पुरस्कार: कविता (कबड्डी), मंजूषा कंवर (बैडमिंटन), विनीत कुमार शर्मा (हॉकी)।

द्रोणाचार्य पुरस्कार: गणेश प्रभाकरन (मल्लखंब), महावीर सैनी (पैरा एथलेटिक्स), ललित कुमार (कुश्ती), आरबी रमेश (शतरंज), शिवेंद्र सिंह (हॉकी)।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

Atal Pension Yojana में रिकॉर्ड नामांकन, 9 करोड़ का आंकड़ा पार

अटल पेंशन योजना (APY) ने 21 अप्रैल, 2026 तक इस योजना में कुल 9 करोड़…

21 mins ago

भारत का कपड़ा निर्यात 2025-26 में 2.1 फीसदी बढ़कर 3.16 लाख करोड़ रुपये

भारत के टेक्सटाइल सेक्टर ने अच्छा प्रदर्शन किया है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26 में एक्सपोर्ट…

37 mins ago

अंग्रेज़ी भाषा दिवस 2026: वैश्विक संचार में अंग्रेज़ी का महत्व

अंग्रेजी भाषा दिवस 2026, 23 अप्रैल को दुनिया भर में मनाया जाएगा, ताकि वैश्विक संचार…

1 hour ago

ताशकंद जून में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की मेज़बानी करेगा

विश्व पैरा एथलेटिक्स (World Para Athletics) ने घोषणा की है कि ताशकंद 2027 विश्व पैरा…

2 hours ago

विश्व पुस्तक दिवस 2026: महत्व, इतिहास और UNESCO की पहल

विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस 2026 हर साल 23 अप्रैल को दुनिया भर में मनाया…

3 hours ago

मूडीज़ ने वित्त वर्ष 2027 के लिए भारत की GDP वृद्धि का अनुमान घटाकर 6% किया

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज़ ने भारत के आर्थिक आउटलुक में बदलाव किया है और FY27…

18 hours ago