मोदी ने पीएम-किसान की 17वीं किस्त को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अब तक 16 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब बारी 17वीं किस्त की है। वहीं, मोदी सरकार बनते ही पीएम नरेंद्र मोदी ने 17वीं किस्त जारी होने की फाइल पर साइन कर दिए हैं यानी अब जल्द ही योजना से जुड़े करोड़ों किसानों को किस्त का लाभ मिल पाएगा।

दरअसल, पीएम किसान योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार बनते ही पहले दिन पीएम किसान योजना की फाइल पर दस्तखत कर दिए हैं। पीएम मोदी ने 17वीं किस्त जारी करने की फाइल को पास कर दिया है ऐसे में अब लाभार्थियों को 17वीं किस्त मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

इतने किसानों को मिलेगा फायदा

मोदी सरकार ने 17वीं किस्त जारी होने का रास्ता साफ कर दिया है। ऐसे में इस बार 9.3 करोड़ किसानों को 17वीं किस्त का लाभ मिलेगा। वहीं, इस बार किस्त के रूप में 20 हजार करोड़ रुपये जारी होंगे।

पीएम-किसान निधि क्या है?

पीएम-किसान निधि दिसंबर 2018 में शुरू की गई केंद्र सरकार की एक योजना है, जिसका उद्देश्य किसानों की आय को बढ़ावा देना है। इसके तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। यह धनराशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से हर चार महीने में 2,000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में दी जाती है। पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त के रूप में 93 मिलियन से अधिक किसानों को 2000 रुपये मिले थे।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य क्या है?

”प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना” किसानों के लिए चलाई जा रही एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इसके अंतर्गत हर साल किसानों के खातों में तीन किस्त के रूप में दो-दो हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

CPA Zone VII Conference 2026 संपन्न: समावेशी शासन और युवा भागीदारी पर जोर

कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (CPA) के भारत क्षेत्र के ज़ोन VII का सम्मेलन गोवा में संपन्न…

1 day ago

गुजरात पुलिस ने तैयार किया AI टूल, ड्रग्स तस्करों को जल्द मिलेगी सजा

गुजरात पुलिस ने ‘NARIT AI’ (नारकोटिक्स एनालिसिस और RAG-आधारित जांच टूल) लॉन्च किया है, और…

1 day ago

RBI का ‘उत्कर्ष 2029’ क्या है? नई वित्तीय रणनीति की मुख्य बातें

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने एक मध्यम-अवधि का रणनीतिक ढाँचा लॉन्च किया है, जिसे 'उत्कर्ष…

1 day ago

मुंद्रा बंदरगाह भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल निर्यात केंद्र के रूप में रिकॉर्ड बनाया

मुंद्रा पोर्ट भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल एक्सपोर्ट हब के तौर पर उभरा है। इस…

1 day ago

क्या है AAKA Space Studio का 3D-प्रिंटेड ‘मार्स रेडिएशन शील्ड’? जानिए पूरी जानकारी

तकनीकी प्रगति में एक बड़ी सफलता के तौर पर, अहमदाबाद स्थित AAKA Space Studio ने…

1 day ago

राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस 2026: मातृ स्वास्थ्य एक राष्ट्रीय प्राथमिकता क्यों है?

हर साल 11 अप्रैल को पूरे भारत में 'राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस' मनाया जाता है।…

1 day ago