आईआईटी गांधीनगर के शोधकर्ताओं द्वारा “MIR AHD Covid-19 Dashboard” नामक एक इंटरैक्टिव COVID-19 डैशबोर्ड विकसित किया गया है। डैशबोर्ड का उद्देश्य इस संकट के समय अनुसंधान समर्थित निर्णय लेने के लिए हितधारकों और जनता को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करना है। यह इंटरेक्टिव डैशबोर्ड कोरोनवायरस की अनुसार टेस्टिंग की योजना बनाने में प्रशासन, अस्पतालों और लोगों की सहायता करने में सक्षम है। साथ ही, यह लॉकडाउन के बाद विभिन्न परिदृश्यों में सामुदायिक संक्रमण को रोकने में भी मदद कर सकता है।
“MIR AHD Covid-19 डैशबोर्ड” शहरी स्तर पर विभिन्न महामारी विज्ञान परिदृश्य-विशिष्ट जानकारी प्रदान करता है और जटिल सामाजिक और अत्याधुनिक महामारी फैलाने वाले मॉडल के साथ पैटर्न को जोड़ता है। यदि “drive-through testing” को लागू करने का निर्णय लिया जाता है तों यह शहर के सबसे महत्वपूर्ण इलाकों की जानकारी हितधारकों के साथ साझा करने में भी सक्षम है।



पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहसिना किदवई का नि...
ब्लैंका व्लासिक वर्ल्ड 10K बेंगलुरु 2026...
Bank of Baroda ने बहुभाषी एआई प्लेटफॉर्म...


