Categories: Schemes

पर्यटन मंत्रालय ने प्रसाद योजना के तहत चार तीर्थस्थलों का चयन किया

पर्यटन मंत्रालय ने ‘स्वदेश दर्शन’ और ‘तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक विरासत संवर्द्धन अभियान (PRASHAD)’ की अपनी योजनाओं के तहत विकास के लिए चार तीर्थ केंद्रों की पहचान की है। वे देश में पर्यटन अवसंरचना के विकास के लिए राज्य सरकारों/संघ राज्य क्षेत्र प्रशासनों आदि को वित्तीय सहायता प्रदान करते हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

पर्यटन मंत्रालय ने स्थायी और जिम्मेदार पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए अपनी स्वदेश दर्शन योजना को स्वदेश दर्शन 2.0 (SD2.0) के रूप में नया रूप दिया है। SD2.0 के तहत, मंत्रालय ने विकास के लिए गंतव्य के रूप में ‘हम्पी’ और ‘मैसूर’ की पहचान की है।

 

कर्नाटक में पर्यटन मंत्रालय द्वारा चिन्हित तीर्थयात्री केंद्र

 

(i) मां चामुंडेश्वरी देवी मंदिर, मैसूर, कर्नाटक का विकास

(ii) श्री माधव वन, कुंजारुगिरी, उडुपी जिला

(iii) पापनाश मंदिर, बीदर जिला

(iv) श्री रेणुका यल्लम्मा मंदिर, सौदत्ती, बेलगावी जिला

 

‘प्रसाद’ (PRASHAD) योजना के बारे में

 

पर्यटन मंत्रालय द्वारा वर्ष 2014-15 में चिह्नित तीर्थ स्थलों के समग्र विकास के उद्देश्य से ‘तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक संवर्द्धन पर राष्ट्रीय मिशन (PRASAD)’ शुरू किया गया था। अक्तूबर 2017 में योजना का नाम बदलकर ‘तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक विरासत संवर्द्धन अभियान’ (PRASHAD) राष्ट्रीय मिशन कर दिया गया। आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय की हृदय (HRIDAY) योजना के बंद होने के बाद विरासत स्थलों के विकास को प्रसाद (PRASHAD) योजना में शामिल किया गया। यह योजना धार्मिक पर्यटन अनुभव को समृद्ध करने के लिए पूरे भारत में तीर्थ स्थलों को विकसित करने और पहचान करने पर केंद्रित है।

Find More News Related to Schemes & Committees

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में भारत वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर: IRENA

वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…

10 hours ago

मिशन मित्र क्या है? गगनयान के लिए ISRO का नया प्रयोग—पूरी जानकारी

भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…

12 hours ago

NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा: भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इसका क्या मतलब है?

केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…

13 hours ago

E20 पेट्रोल क्या है? 2026 से पूरे देश में लागू नई व्यवस्था

1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…

13 hours ago

कक्षा तीन से आठ के लिए CT और AI करिकुलम लॉन्च: CBSE

सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…

16 hours ago

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भारत जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…

17 hours ago