Home   »   रेल मंत्रालय और स्विट्जरलैंड के बीच...

रेल मंत्रालय और स्विट्जरलैंड के बीच दो समझौतो पर हस्ताक्षर

रेल मंत्रालय और स्विट्जरलैंड के बीच दो समझौतो पर हस्ताक्षर_2.1

भारत और स्विटजरलैंड ने रेलवे के क्षेत्र में दो समझौते किए हैं. भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और स्विस कॉन्फेडरेशन की राष्ट्रपति डॉरिस ल्यूथर्ड के बीच उच्च स्तरीय वार्ता के बाद रेलवे मंत्रालय और स्विस कॉन्फेडरेशन के बीच दो समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए.

पहला समझौता ज्ञापन
रेल क्षेत्र में तकनीकी सहयोग के लिए स्विस कॉन्फेडरेशन के पर्यावरण, परिवहन और संचार और संघीय विभाग और भारतीय रेल मंत्रालय के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए. एमओयू का लक्ष्य निम्नलिखित क्षेत्रों में सहयोग करना है:
  1. ट्रैक्शन रोलिंग स्टॉक
  2. ईएमयू और ट्रेन सेट
  3. ट्रैक्शन प्रणोदन उपकरण
  4. टिल्टिंग ट्रेन्स

दूसरा समझौता ज्ञापन
दूसरा समझौता ज्ञापन पर कोंकण रेलवे निगम लिमिटेड (केआरसीएल) और स्विस फेडरल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (ईटीएच), ज़्यूरिख के बीच हुआ. इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य गोवा में जॉर्ज फर्नांडीस इंस्टीट्यूट ऑफ टनल टेक्नोलॉजी (जीएफआईटीटी) की स्थापना में कोंकण रेलवे की मदद करना, विशेष रूप से सुरंग के क्षेत्र में ज्ञान के आत्मसात और प्रसार के लिए.
स्त्रोत- प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो (PIB)
prime_image
QR Code
Scan Me