प्रसिद्ध अमेरिकी-कैनेडियन एक्टर मैथ्यू पेरी का 54 साल की उम्र में निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वे अपने लॉस एंजिल्स स्थित घर में मृत पाए गए हैं। उनकी मौत हॉट टब में डूबने से हुई है। मैथ्यू पेरी ने 1990 के दशक में हिट अमेरिकी टेलीविजन कॉमेडी फ्रेंड्स में अपनी मुख्य भूमिका के लिए प्रसिद्धि हासिल की थी। मालूम हो कि अमेरिकी टेलीविजन कॉमेडी सीरीज फ्रेंड्स साल 1994 से लेकर साल 2004 तक चली।
फ्रेंड्स में चैंडलर बिंग की भूमिका निभाने वाले मैथ्यू पेरी कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं, जिसमें रोम-कॉम, फूल्स रश इन, द होल नाइन यार्ड्स भी शामिल है। क्राइम कॉमेडी द होल नाइन यार्ड्स में उन्होंने ब्रूस विलिस के साथ अभिनय किया।
‘फ्रेंड्स’ स्टार मैथ्यू पेरी का जन्म 19 अगस्त 1969 को हुआ था। जब वह एक साल के हुए तो उनकी मां सुजैन मैरी, जो कि पेशे से पत्रकार थीं और पिता जॉन बेनेट पेरी (अमेरिकन एक्टर) का तलाक हो गया, जिसके बाद दोनों अलग हो गए। वहीं, तलाक के बाद उनकी मां ने कनाडा के रहने वाले जर्नलिस्ट कीथ मॉरिसन से शादी कर ली थी। यही कारण है कि मैथ्यू पेरी के पास दो-दो देशों कनाडा और अमेरिका की नागरिकता थी।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]अमेरिका में हाल ही में रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों के एक समूह ने कांग्रेस (अमेरिकी…
नीतू समरा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) का निया सीईओ नियुक्त किया गया है।…
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है, जो 17 अप्रैल,…
भारत की ओर से मालदीव को दी जा रही आर्थिक और वित्तीय सहायता की पहली…
विश्व मलेरिया दिवस 2026 हर साल 25 अप्रैल को मनाया जाएगा, ताकि मलेरिया के बारे…
सरकार ने भारत में होने वाली जनगणना 2027 को लेकर एक बहुत बड़ा और अहम…