Categories: Sports

मास्टरकार्ड को मिले BCCI के अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मैचों के लिए टाइटल स्पॉन्सरशिप के अधिकार

मास्टरकार्ड भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के स्वदेश में होने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों और घरेलू प्रतियोगिताओं का टाइटिल प्रायोजक होगा। बता दें, मास्टरकार्ड मोबाइल भुगतान ऐप कंपनी पेटीएम की जगह लेगा। मास्टरकार्ड ने बीसीसीआई के 2022-23 सत्र के लिए 1 साल का स्पॉन्सर करार किया है। अब आने वाले मैचों में पेटीएम की बजाय बतौर प्रायोजक मास्टर कार्ड टीम इंडिया की सीरीज में दिखाई देगी।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

पेटीएम ने प्रायोजन अधिकारों के हस्तांतरण पर बीसीसीआई के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की थी जिसके बाद प्रायोजक में बदलाव तय माना जा रहा था। बीसीसीआई की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मास्टरकार्ड घरेलू मैदान पर आयोजित होने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय मैचों (महिला और पुरुष दोनों), बीसीसीआई द्वारा आयोजित ईरानी ट्रॉफी, दलीप ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी जैसे घरेलू क्रिकेट मैचों के साथ-साथ भारत में होने वाले सभी जूनियर क्रिकेट (अंडर 19 और अंडर 23) मुकाबलों का टाइटिल प्रायोजक होगा।

मास्टरकार्ड अब अगले सत्र में भारतीय फिनटेक कंपनी पेटीएम से पूरी तरह से स्पॉन्सरशिप टेक ओवर कर लेगी। गौरतलब है कि पेटीएम ने अगस्त 2019 से लेकर मार्च 2023 तक के लिए 3.80 करोड़ प्रति मैच की बोली लगाई थी। लेकिन अब मास्टरकार्ड ने इससे 58 प्रतिशत वृद्धि के साथ अगले सत्र के लिए प्रायोजक करार बीसीसीआई के साथ किया है।

 

Find More Sports News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 month ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

3 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

3 months ago