Categories: Obituaries

मशहूर मलयालम एक्टर इनोसेंट का निधन

मशहूर मलयालम एक्टर और पूर्व सांसद इनोसेंट का 75 वर्ष की उम्र में कोच्चि के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। 75 साल के इनोसेंट 3 मार्च से हॉस्पिटल में भर्ती थे। इनोसेंट ने कई वर्ष तक एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स (एएमएमए) के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। दिग्गज अभिनेता ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत निर्माता के रूप में की थी। बाद में वह अभिनय की ओर मुड़े और आसानी से अपनी कॉमेडी और त्रिशूर स्लैंग के जरिए सभी फिल्म प्रेमियों के दिलों में उतर गए।

 

चार दशकों से अधिक के करियर में उन्होंने लगभग 750 फिल्मों में अभिनय किया है। उनकी लोकप्रियता बहुत अधिक थी और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने उन्हें 2014 के लोकसभा चुनाव में चालकुडी से एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा था। उन्होंने कांग्रेसी नेता पी.सी. चाको को हराया था। हालांकि कई फिल्मों में इनोसेंट विलेन के रोल में भी नजर आए। इनोसेंट ने 1972 में फिल्म ‘नृत्यशाला’ से एक्टिंग डेब्यू किया था और छा गए थे। तब से वह फिल्मों में लगातार एक्टिव थे। उनकी आखिरी फिल्म 2022 में आई थी, जिसका नाम ‘कडुवा’ था।

 

Find More Obituaries News

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

3 weeks ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

4 weeks ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

4 weeks ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

4 weeks ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

4 weeks ago

भारत का कौन-सा शहर कहलाता है “Mini India”? जानिए क्यों मिली यह खास पहचान

भारत अपनी विविधता, संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।…

4 weeks ago