भारतीय सेना में सुदर्शन चक्र कोर की कमान संभाल चुके लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। सेना के दक्षिणी कमान के जनरल कमांडिंग ऑफिसर इन चीफ रहे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने देश के नए उपसेना प्रमुख का पदभार संभाल लिया। इसके साथ ही पश्चिमी, दक्षिणी और पूर्वी कमान में भी नए जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ की नियुक्ति की गई है।
खड़कवासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से दिसंबर 1986 में सेना के बख्तरबंद कोर में कमीशन हासिल करने वाले लेफ्टिनेंट जनरल सेठ ने बीते लगभग चार दशकों के अपने कार्यकाल में आतंकवाद विरोधी अभियानों समेत देश के विभिन्न इलाकों में संघर्षपूर्ण परिस्थितियों और चुनौतियों का सफलतापूर्वक मुकाबला किया है। जबकि धीरज सेठ की जगह ही दक्षिणी कमान के जनरल आफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का कार्यभार लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने संभाल लिया।
जम्मू-कश्मीर में एक स्वतंत्र बख्तरबंद ब्रिगेड के ब्रिगेड मेजर, अंगोला में संयुक्त राष्ट्र मिशन के संचालन अधिकारी, सेना मुख्यालय में सहायक सैन्य सचिव, दक्षिण पश्चिमी कमान मुख्यालय में ब्रिगेडियर जनरल स्टाफ आपरेशंस और अनुशासन, सहित कई महत्वपूर्ण रणनीतिक पदों पर काम करने का भी उन्हें अनुभव है। सेठ ने हायर कमांड कोर्स और प्रतिष्ठित नेशनल डिफेंस कालेज में प्रशिक्षण प्राप्त करने के साथ ही पेरिस में कमांड एंड स्टाफ कोर्स में भी भाग लिया है।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]भारतीय सेना ने 1 अप्रैल, 2026 को अपनी तीन प्रमुख ऑपरेशनल इकाइयों—दक्षिणी, पूर्वी और पश्चिमी…
हर साल 2 अप्रैल को विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस (World Autism Awareness Day) मनाया जाता…
नासा का आर्मिटस II मिशन के तहत चार अंतरिक्ष यात्रियों ने अमेरिका के फ्लोरिडा से उड़ान…
समुद्री संरक्षण को बनाए रखने के लिए, भारत ने 'भवसागर' रेफरल सेंटर को गहरे समुद्र…
1 अप्रैल को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) का स्थापना दिवस मनाया जाता है, इसकी स्थापना…
एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक बड़ी छलांग लगाते हुए, आंध्र प्रदेश 14 अप्रैल, 2026…