Categories: Schemes

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर के लिए तीन नई योजनाओं की घोषणा की

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तीन नई योजनाओं की घोषणा की है। इनमें – कृषि और संबद्ध क्षेत्रों का समग्र विकास, आकांक्षी शहर और जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के लिए महत्वाकांक्षी पंचायत योजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं को उपराज्यपाल की अध्यक्षता वाली प्रशासनिक परिषद ने स्वीकृति दी है। उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर सफलता की नई ऊंचाइयां छूने के लिए आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से जम्मू-कश्मीर में किसान समृद्धि और ग्रामीण आजीविका सुरक्षा के क्षेत्र में एक नए अध्‍याय की शुरुआत होगी।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

मुख्य बिंदु

 

  • उपराज्यपाल ने कहा कि अगले पांच वर्ष में 5,013 करोड़ रुपये की लागत से कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों का समग्र विकास केंद्र शासित प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था को विकास के नए पथ पर लाएगा, क्षेत्रों के उत्पादन को दोगुना करेगा, निर्यात को बढ़ावा देगा और क्षेत्रों को टिकाऊ एवं व्यावसायिक रूप से व्यवहार्य बनाएगा।
  • उन्होंने कहा कि (इस योजना की मदद से) 37,600 करोड़ रुपये का कृषि उत्पादन 28,142 करोड़ रुपये से बढ़कर 65,700 करोड़ रुपये प्रति वर्ष से अधिक हो जाएगा, जिसके परिणामस्वरूप क्षेत्रीय विकास दर में 11 प्रतिशत की वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि इससे 2.8 लाख से अधिक युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे और लगभग 19,000 उद्यम स्थापित होंगे।
  • उन्होंने ‘आकांक्षी पंचायत विकास कार्यक्रम’ को लेकर कहा कि जम्मू-कश्मीर समग्र विकास के लिए सबसे पिछड़ी 285 पंचायतों का चयन करेगा और प्रत्येक ब्लॉक से एक पंचायत का चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि योजना के तहत चयनित पंचायतों के विकास के लिए 10 लाख रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

Find More News Related to Schemes & Committees

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago