Categories: Obituaries

प्रसिद्ध वैज्ञानिक और सीएसआईआर के पूर्व निदेशक दामोदरन का निधन

प्रसिद्ध वैज्ञानिक और वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के पूर्व निदेशक ए. डी. दामोदरन का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। परमाणु वैज्ञानिक दामोदरन के परिवार में पत्नी ई. एम. मलाथी, एक बेटा और एक बेटी हैं। मलाथी केरल के पहले मुख्यमंत्री और वामपंथी नेता दिवंगत ई. एम. एस. नंबूदरीपाद की बेटी हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि देश ने एक ऐसे वैज्ञानिक को खो दिया है जो परमाणु विज्ञान में विशेषज्ञता रखते थे। मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि वह देश के प्रमुख परमाणु विज्ञान और अनुसंधान संस्थानों से जुड़े रहे थे। उन्होंने केरल की लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) सरकार के साथ विभिन्न स्तरों पर सलाहाकार के तौर पर काम किया था। विजयन ने कहा कि दामोदरन ने नंबूदरीपाद की राजनीति का अनुसरण किया और अपने लेखन में इसे प्रतिबिंबित किया।

 

दामोदरन ने बाद में 1985 में सीएसआईआर के निदेशक के रूप में पदभार संभाला। उन्होंने युवा वैज्ञानिकों को सीएसआईआर में शामिल करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और इस प्रकार संस्थान की प्रोफाइल को बढ़ाया। उन्होंने केलट्रॉन के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया था।

Find More Obituaries News

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago