भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने 30 दिसंबर 2022 को उत्कर्ष 2.0 नामक नियामक और पर्यवेक्षी तंत्र को मजबूत करने के लिए केंद्रीय बैंक की मध्यम अवधि की रणनीति के दूसरे चरण की शुरुआत की। 2019-2022 की अवधि को कवर करने वाला पहला रणनीति ढांचा (उत्कर्ष 2022) जुलाई 2019 मे शुरूकिया गया था।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
कार्यनीति रूपरेखा (उत्कर्ष 2022) का पहला संस्करण, जो की 2019 से 2022 की अवधि हेतु था, जुलाई 2019 में लॉन्च किया गया था। यहमध्यम-अवधि कार्यनीति दस्तावेज़ के रूप में अभिनिर्धारित उपलब्धियों को प्राप्त करने की दिशा में बैंक की प्रगति का मार्गदर्शक बना।
उत्कर्ष 2.0 उत्कर्ष 2022 की तरह छह विजन स्टेटमेंट के साथ-साथ कोर उद्देश्य, मूल्य और मिशन स्टेटमेंट हैं। उत्कर्ष 2.0 में उत्कर्ष 2022 के मूल उद्देश्यों, मूल्यों एवं मिशन सहित छ: विजन विवरणों को बनाए रखते हुए इनकी विशिष्टताओं का प्रयोग किया गया है। सामूहिक रूप से, ये कार्यनीतिक मार्गदर्शन पथ का निर्माण करते हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम 1934 के तहत भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना की गई थी। बैंक ने 1 अप्रैल 1935 से कार्य करना शुरू किया। साल 1949 में इसका राष्ट्रीयकरण किया गया और अब भारत सरकार आरबीआई की मालिक है। बैंकिंग विनियमन अधिनियम 1949 के तहत आरबीआई को बैंकों को विनियमित करने की शक्ति है।
आरबीआई अधिनियम 1934 के तहत आरबीआई को गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) को विनियमित करने की शक्ति है। आरबीआई भुगतान और निपटान अधिनियम 2007 के तहत डिजिटल भुगतान प्रणाली का नियामक भी है।
Find More News Related to Banking
ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज़ ने भारत के आर्थिक आउटलुक में बदलाव किया है और FY27…
NASA ने मैरीलैंड के गोडार्ड स्पेस फ़्लाइट सेंटर में नैन्सी ग्रेस रोमन स्पेस टेलीस्कोप को…
अभिषेक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपनी सेंचुरी के साथ…
HDFC Life ने विभा पडालकर को अगले पाँच साल के कार्यकाल के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर…
संयुक्त राष्ट्र की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था के 2026 में 6.4% और…
माननीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने 22 अप्रैल, 2026 को उत्तर प्रदेश में स्थित 'शेखा…