स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की आज पहली पुण्यतिथी है। 6 फरवरी 2022 को उनका निधन हो गया था। उन्होंने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा था। लगा मंगेशकर की पहली पुण्यतिथि के मौके पर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर उन्हें खूबसूरत अंदाज में ट्रिब्यूट दिया है।
पुरी समुद्र तट पर लता मंगेशकर की रेत से बनाई गई यह मूर्ति करीब 6 फीट ऊंची है। इसके साथ म्यूजिक इंस्ट्रयूमेंट भी बना है और साथ लिखा है, भारत रत्न लता जी को श्रद्धांजलि, मेरी आवाज ही पहचान है। वहीं, इसमें बहुत ही कम रंगों का इस्तेमाल किया गया। लता मंगेशकर को दिए गए इस ट्रिब्यूट को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं और स्वर कोकिला को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
बता दें कि पिछले साल लता मंगेशकर कोरोना से संक्रमित थीं, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद लंबी बीमारी के बाद 6 फरवरी को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। ज्ञात हो कि लता मंगेशकर को 2001 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें पद्म भूषण, पद्म विभूषण और दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।
सुरीली आवाज के लिए मशहूर लता मंगेशकर ने अपनी जिंदगी में तकरीबन 36 भाषाओं में गाना गाया है। अपने आठ दशक के करियर में उन्होंने 50,000 से ज्यादा गानों को अपनी आवाज दी है। स्वर कोकिला ने आठ दशकों में सिनेमा के हर दौर को अपनी आवाज से सराबोर करते हुए एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने दिए।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…
लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…
दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…
भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…
कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…
देश के लोकप्रिय भुगतान मंच ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस’ (यूपीआई) के जरिए होने वाले लेनदेन में…