भारतीय कंपोजर रिकी केज (Ricky Kej) ने एक और ग्रैमी जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। 65वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में केज ने अपनी एल्बम ‘डिवाइन टाइड्स’ के लिए रॉक लेजेंड स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ बेस्ट इमर्सिव एल्बम का अवॉर्ड जीता। ये केज का लगातार दूसरा ग्रैमी अवॉर्ड है।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
अमेरिका में जन्मे संगीतकार ने मशहूर ब्रिटिश रॉक बैंड ‘द पुलिस’ के ड्रमर स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ अपना यह अवॉर्ड शेयर किया है। बता दें, स्टीवर्ट कोपलैंड ने इस एल्बम में रिकी के साथ सहयोग किया था। 65वें ग्रैमी अवार्ड्स में, दोनों को यह अवॉर्ड सर्वश्रेष्ठ इमर्सिव ऑडियो एल्बम कैटेगरी में ग्रामोफोन ट्रॉफी जीती है।
जाने-माने म्यूजिक कंपोजर रिकी केज ने पहली बार साल 2015 में अपनी एल्बम ‘विंड्स ऑफ समसारा’ के लिए यह अवॉर्ड जीता था। 2015 में यह सम्मान हासिल करने के बाद रिकी ने एक बार फिर साल 2022 में एल्बम ‘डिवाइन टाइड्स’ के लिए ‘बेस्ट न्यू एज एल्बम’ की कैटेगरी में स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ ग्रैमी अवॉर्ड मिला था।
रिकी केज ने अपने अभी तक के करियर में संयुक्त राष्ट्र हेडक्वार्टर सहित कई प्रतिष्ठित जगहों पर प्रस्तुति दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रिकी ने दुनियाभर के 30 देशों में कुल 100 संगीत पुरस्कार जीते हैं। रिकी को उनके काम के लिए यूनाइटेड नेशंस ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन आर्टिस्ट और यूथ आइकॉन ऑफ इंडिया के लिए नॉमिनेट किया जा चुका है। साल 2021 में रिलीज हुए उनके चर्चित एल्बम ‘डिवाइन टाइड्स’ में नौ गाने और आठ म्यूजिक वीडियो शामिल हैं।
इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने 22 अप्रैल 2026 को बहुप्रतीक्षित ऑनलाइन गेमिंग नियमों को अधिसूचित…
अटल पेंशन योजना (APY) ने 21 अप्रैल, 2026 तक इस योजना में कुल 9 करोड़…
भारत के टेक्सटाइल सेक्टर ने अच्छा प्रदर्शन किया है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26 में एक्सपोर्ट…
अंग्रेजी भाषा दिवस 2026, 23 अप्रैल को दुनिया भर में मनाया जाएगा, ताकि वैश्विक संचार…
विश्व पैरा एथलेटिक्स (World Para Athletics) ने घोषणा की है कि ताशकंद 2027 विश्व पैरा…
विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस 2026 हर साल 23 अप्रैल को दुनिया भर में मनाया…