Home   »   लाड़ली बहना योजना: 34वीं किस्त की...

लाड़ली बहना योजना: 34वीं किस्त की राशि महिलाओं के खातों में भेजी गई, जानें इस योजना के बारे में

मध्य प्रदेश सरकार ने 13 मार्च 2026 को लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी कर दी है। इसमें 27 लाख बहनों के खाते में कुल 1836 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर जिले के घाटीगांव स्थित शबरी माता मंदिर परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय लाड़ली बहना सम्मेलन से सिंगल क्लिक के माध्यम से यह राशि जारी की।

1.25 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को मिला लाभ

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस बार प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक पात्र लाड़ली बहनों को योजना का लाभ मिला है। सभी के खातों में ₹1500 प्रति महिला के हिसाब से राशि ट्रांसफर की गई। इस किस्त के जरिए राज्य सरकार ने एक साथ करीब ₹1836 करोड़ से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में भेजी है।

लाड़ली बहना योजना के बारे में

लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में हुई थी, जब प्रत्येक महिला को हर महीने ₹1000 दिए जाते थे। बाद में इस राशि को बढ़ाकर ₹1250 किया गया और अब इसे बढ़ाकर ₹1500 प्रति माह कर दिया गया है। यह योजना अब अपने 34वें चरण तक पहुंच चुकी है और प्रदेश की महिलाओं के लिए आर्थिक सहारा बन गई है।

महिलाओं की आर्थिक स्थिति बेहतर करने के मकसद से राज्य सरकारें और केंद्र सरकार की ओर से कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की शुरुआत की है। इस योजना के जरिए राज्य की बहनों को हर महीने 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है।

ऐसे चेक करें अपनी किस्त का स्टेटस

अगर किसी लाभार्थी को भुगतान का मैसेज नहीं मिला है या वह अपने खाते में राशि की स्थिति जानना चाहती है, तो वह ऑनलाइन भी जांच कर सकती है।

इसके लिए प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।
  • “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करें।
  • लाड़ली बहना आवेदन नंबर या समग्र आईडी दर्ज करें।
  • कैप्चा भरकर OTP मंगवाएं और OTP डालकर जानकारी देखें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर भुगतान की पूरी जानकारी दिखाई दे जाएगी।
prime_image
QR Code
Scan Me