खादी और ग्रामोद्योग आयोग (Khadi and Village Industries Commission) ने सुनील सेठी को अपने परामर्शक के रूप में नियुक्त किया है. सुनील सेठी भारतीय फैशन डिज़ाइन काउंसिल (Fashion Design Council of India) के अध्यक्ष है. उन्हें एक वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया गया है. इससे पहले, प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर सुश्री रितु बेरी केवीआईसी के सलाहकार के रूप में कार्य कर चुकी हैं.
सुनील सेठी रेडीमेड कपड़ों के क्षेत्र में नवीनतम डिजाइन हस्तक्षेप के साथ-साथ भारत और विदेशों में खादी को बढ़ावा देने के लिए आयोग को सलाह देंगे. स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर दोनों पर फैशन उद्योग में खादी की सतत वृद्धि, नियुक्ति के पीछे प्रमुख विचार है.
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:
- खादी और ग्रामोद्योग आयोग का अध्यक्ष: विनय कुमार सक्सेना.



ICC U-19 World Cup 2026: भारत ने फाइनल म...
नीति आयोग ने इस राज्य को 2035 तक क्लीन ए...
एशियन शूटिंग चैंपियनशिप 2026: सम्राट राण...

