Categories: Uncategorized

करूर वैश्य बैंक ने जीवन बीमा उत्पादों की पेशकश के लिए बजाज आलियांज के साथ किया समझौता

करूर वैश्य बैंक ने अपने ग्राहकों को जीवन बीमा की पेशकश करने के लिए बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। बजाज आलियांज के उत्पाद भारत भर में फैली करूर वैश्य बैंक की सभी 780 शाखाओं में उपलब्ध होंगे।
इस साझेदारी के तहत, बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस के सभी रिटेल और ग्रुप उत्पाद बैंक के ग्राहकों को उपलब्ध कराए जाएंगे, जिसमें बचत, सेवानिवृत्ति, निवेश, सुरक्षा और गंभीर बीमारी जीवन बीमा जैसे बीमा उत्पाद शामिल हैं। इस साझेदारी के बाद KVB अपने ग्राहकों को एक ही स्थान पर उनकी वित्तीय आवश्यकताओं के लिए वैल्यू-पैक जीवन बीमा समाधान प्रदान करके लाभान्वित होगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • करूर वैश्य बैंक का मुख्यालय: करूर, तमिलनाडु.
  • करूर वैश्य बैंक की टैगलाइन: Smart Way to Bank.
  • करूर वैश्य बैंक के अध्यक्ष: एन.एस. श्रीनाथ.
  • बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस मुख्यालय: पुणे, महाराष्ट्र.
  • बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ: तरुण चुघ.

        [wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

        Recent Posts

        NBEMS ने हेल्थकेयर लाइवस्ट्रीम में AI के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

        राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने यूट्यूब पर “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन हेल्थकेयर” विषय पर…

        51 mins ago

        भारत, बांग्लादेश समेत 40 देश सऊदी अरब के पोल्ट्री बैन से प्रभावित

        सऊदी अरब ने सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 40…

        1 hour ago

        PM Modi के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स, बने दुनिया के पहले नेता

        पीएम नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन, यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं।…

        2 hours ago

        दक्षिण मध्य रेलवे ने डोरस्टेप फ्रेट बुकिंग के लिए स्मार्ट ‘रेल पार्सल ऐप’ लॉन्च किया

        दक्षिण मध्य रेलवे ने डिजिटल क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सिकंदराबाद के रेल…

        4 hours ago

        TRAI ने 2026 में 29वां स्थापना दिवस मनाया

        भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने 20 फरवरी 2026 को अपना 29वाँ स्थापना दिवस मनाया।…

        5 hours ago

        एक युग का अंत: स्टील के दिग्गज जतिंदर मेहरा का 86 साल की उम्र में निधन

        भारत के इस्पात उद्योग ने अपने सबसे सम्मानित नेताओं में से एक को खो दिया…

        5 hours ago