Categories: Uncategorized

क्लाइमेट एक्शन पर वर्चुअल मिनिस्ट्रियल बैठक के चौथे संस्करण का हुआ आयोजन

क्लाइमेट एक्शन पर वर्चुअल मिनिस्ट्रियल का चौथा संस्करण यूरोपीय संघ, चीन और कनाडा द्वारा सह-अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने किया। बैठक में सभी देशों द्वारा पेरिस समझौते के अनुरूप किस प्रकार आर्थिक सुधार योजनाओं को कार्यान्वित करने के तौर तरीकों और जलवायु परिवर्तन के खिलाफ समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
क्लाइमेट एक्शन पर वर्चुअल मिनिस्ट्रियल बैठक जलवायु परिवर्तन के खिलाफ वैश्विक स्‍तर पर राजनीतिक प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करने के मुख्य उद्देश्य के साथ आयोजित की गई। इसमें संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज (UNFCCC) के तहत पेरिस समझौते को पूरी तरह से लागू करने पर चर्चा को आगे बढ़ाने का भी लक्ष्य रखा गया। बैठक में लगभग 30 देशों के मंत्रियों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया, वर्तमान में चल रहे COVID-19 महामारी को देखते हुए यह बैठक पहली बार वर्चुअल तरीके से आयोजित की गई थी।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

डोनाल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन, DC में ‘Arc de Trump’ स्मारक की योजना का अनावरण किया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक विशाल, सुनहरे रंग से सजी विजय-मेहराब (triumphal arch)…

30 mins ago

बोहाग बिहू 2026: महत्व, परंपराएँ और यह असमिया नव वर्ष का प्रतीक क्यों है

बोहाग बिहू, जिसे रोंगाली बिहू के नाम से भी जाना जाता है, 14 अप्रैल से…

1 hour ago

लोकसभा विस्तार योजना: प्रस्तावित संवैधानिक संशोधन भारत की राजनीतिक संरचना में क्या बदलाव ला सकता है?

केंद्र सरकार ने एक संवैधानिक सुधार का प्रस्ताव रखा है, जिससे देश की संसदीय संरचना…

2 hours ago

वित्तीय आसूचना इकाई-भारत (FIU-IND): मनी लॉन्ड्रिंग की रोकथाम में भूमिका, कार्य और महत्व

फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट-इंडिया (FIU-IND) एक महत्वपूर्ण सरकारी संस्था है, जो देश में होने वाली अवैध…

2 hours ago

दिल्ली और देहरादून के बीच आर्थिक गलियारे का PM मोदी ने किया उद्घाटन

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन किया है। यह गलियारा…

2 hours ago

सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

भारतीय जनता पार्टी के नेता और नीतीश सरकार में दो बार डिप्टी सीएम रह चुके…

3 hours ago